Day: February 25, 2022

राणा के गंभीर आरोप

विश्वास की बात में हो सकती है सच्चाई, सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है केजरीवाल- राणा के गंभीर आरोप: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल हैं इन दिनों विपक्ष के निशाने पर, अब इसी कड़ी में मशहूर कवि और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मुन्नवर राणा ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कभी केजरीवाल के साथी रहे कवि कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर खुलकर बोले राणा, एक निजी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बोले राणा- ‘कुमार विश्वास की बात नहीं हो सकती झूठ, ऐसा इसलिए क्योंकि कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच थी गहरी दोस्ती, सत्ता के लिए केजरीवाल कर सकते हैं कुछ भी, कांग्रेस की सरकार को गिराने में और बीजेपी की सरकार को लाने वालों में सबसे बड़े नायक हैं केजरीवाल, ये जो अन्ना तमाशा जो था यह सब थी इन्ही की मिली जुली सरकार, ये अलग बात है कि बाद में केजरीवाल ने दे दिया बीजेपी को भी धोखा’, वहीं कुमार विश्वास को लेकर बोले राणा- ‘विश्वास बहुत सोच समझकर खोलते हैं अपनी जुबान, लेकिन आजकल मेरे उनसे नहीं है ज्यादा ताल्लुकात, वो मुझसे है नाराज’

Read More »
खुद को बीजेपी की 'बी' टीम बताये जाने पर भड़की मायावती

BSP है BJP की B टीम तो पिछले चुनाव में…- खुद को बीजेपी की ‘बी’ टीम बताये जाने पर भड़की मायावती: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को होगा पांचवे चरण का मतदान, वहीं सभी राजनीतिक दलों के बीच प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए जुबानी जंग भी हुई तेज, बीते दिनों कई दलों द्वारा बहुजन समाजवादी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताये जाने पर भड़कती मायावती, बस्ती जनपद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोली मायावती-‘हमारी पार्टी सभी सीटों पर अपने बलबूते पर लड़ रही है चुनाव, जिस वक्त से पश्चिमी यूपी के बारे में बीएसपी के दलितों और मुस्लमानों की स्थिति को लेकर गृह मंत्री ने बयान दिया उसके बाद से विरोधी पार्टियां बसपा को बता रही है बीजेपी की बी-टीम, लेकिन इस बात में नहीं है एक प्रतिशत भी सच्चाई, अगर ऐसा होता तो बसपा ने पिछले चुनावों में एसपी और कांग्रेस के साथ मिलकर क्यों लड़ा चुनाव? हम अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए लड़ रहे हैं, सर्व समाज के लोगों को हमारी पार्टी ने दिया है टिकट, आज़ादी के बाद केंद्र और राज्यों में रही है ज्यादातर कांग्रेस की सरकार, इन पार्टी की सरकार ने बाबा राम भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से नहीं किया सम्मानित’

Read More »
अखिलेश के बयान पर राजा भैया का पलटवार

‘कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो कुंडा में लगा दे कुंडी’- अखिलेश के बयान पर राजा भैया का पलटवार: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी, दो दिन पूर्व कुंडा में जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए साधा था राजा भैया पर निशाना, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले थे अखिलेश- ‘कुंडा में ऐसी कुंडी लगाओ जो दोबारा फिर न खुले’, अखिलेश के इस बयान पर कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने साधा निशाना, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले राजा भैया- ‘एक नेता ने कल कहा था कि कुंडा में ऐसी कुंडी लगा देंगे जो फिर ना खिले, लेकिन धरती पर अभी कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो लगा दे कुंडा में कुंडी, सात पीढ़ी लगाने के बाद भी कुंडा को नहीं बनाया जा सकता कुंडी है, चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए रखा हुआ है बहुत धैर्य’, कुंडा विधायक राजा भैया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

Read More »
केन्द्र सरकार विरोधियों को करती है प्रताड़ित- CM बघेल

हमारे यहां भी पड़ सकती है IT-ED की रेड, केन्द्र सरकार विरोधियों को करती है प्रताड़ित- CM बघेल: ED ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को किया गिरफ्तार, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंदेशा जताते हुए कहा- ‘चुनावों के बाद प्रदेश में भी IT और ED के पड़ सकते हैं छापे, ये (केंद्र सरकार) अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने का कर रही है काम, हो सकता है चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में दौरा हो ED और IT का, ये लोग असहमति को नहीं कर सकते बर्दाश्त, इसी बात की लड़ाई है हमारी, असहमति का होना चाहिए सम्मान, ये लोग दुश्मन मान लेते हैं उसे देते हैं कुचल’, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक को बुधवार को कर लिया गया है गिरफ्तार, महाराष्ट्र राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग में संलिप्तता के लगे हैं आरोप

Read More »
यूक्रेन में फंसी MLA की बेटी

यूक्रेन में फंसी MLA की बेटी, मेडिकल की पढ़ाई के लिए गई थी रीमा, विधायक बोले- वापसी के प्रयास जारी: यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी है जारी, बिहार के मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित JDU विधायक राजीव कुमार सिंह की बड़ी बेटी रीमा सिंह फंसी हैं यूक्रेन में, रीमा 5 जनवरी को गई थीं यूक्रेन में मेडिकल पढ़ाई के लिए, MLA राजीव कुमार सिंह ने बताया- ‘मेरी बड़ी बेटी यूक्रेन में है फंसी हुई, लेकिन वह है सुरक्षित, लगातार उससे हो रही है बातचीत, अभी मैं पटना विधानसभा सत्र में लेने आया हूं भाग, बेटी से आज ही मैंने की है बात, उसे लाने के लिए भारत सरकार कर रही है प्रयास’, यूक्रेन संकट में भारत के करीब 20 हजार से ज्यादा नागरिक हैं फंसे, इनमें से ज्यादातर हैं मेडिकल स्टूडेंट

Read More »
डिंपल के बयान पर नकवी ने साधा निशाना

मोदी फोबिया से ग्रस्त बिरादरी की बढ़ती जा रही है लिस्ट- डिंपल के बयान पर नकवी ने साधा निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेज हुआ घमासान, छठे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के बीच जुबानी हमले हुए तेज, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी उतरी चुनावी प्रचार में, सिराथू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने साधा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, अब डिंपल के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खोला मोर्चा, कहा- ‘मोदी फोबिया से ग्रस्त बिरादरी बढ़ती जा रही है लिस्ट, जितना आप मोदी फोबिया से रहेंगे ग्रस्त जनता आपको उतना ही करेगी अस्वीकार’, सिराथू में डिंपल यादव ने पीएम मोदी के बयान, ‘जैसे ही वे ईवीएम को दोष देना शुरू करते हैं, समझ लें कि परिवार पार्टी का खेल खत्म हो गया है’ पर कहा था- ‘अगर किसी को कुछ शंका है तो क्या उसे नहीं है बोलने का अधिकार? यह लोकतंत्र है और अगर उन्हें लगता है कि ईवीएम के साथ कोई समस्या है, तो उन्हें यह कहने का है अधिकार’

Read More »
'वर्ल्ड लीडर हैं प्रधानमंत्री मोदी'

वर्ल्ड लीडर हैं प्रधानमंत्री मोदी, यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने के लिए लोग कर रहे विनती- हेमा मालिनी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का घमासान, भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बलिया की बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छटठू राम के समर्थन में की जनसभा, यूक्रेन और रूस युद्ध का जिक्र करते हुए हेमामालिनी ने कहा- वर्ल्ड लीडर हैं PM मोदी, यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने के लिए लोग कर रहे विनती, पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को सिर्फ 7 साल के अंदर एक नए मुकाम पर है पहुंचा दिया, यह देखकर आज पूरा विश्व है हैरान, यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने का प्रयास कर रहे पीएम मोदी ‘,हेमामालिनी ने विपक्ष का जमकर किया घेराव- सपा और बसपा दोनों सरकारों में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी थी चरम पर, योगी जी का नाम आते ही दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों में मच जाती है खलबली, योगी आदित्यनाथ ने पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का किया है काम, प्रदेश की 25 करोड़ जनता के चेहरे पर दिखाई दे रही है आत्म विश्वास व खुशहाली’

Read More »
सांसद जसकौर मीणा ने रेलवे की बैठक में उठाई दौसा में डबल डेकर के ठहराव समेत विभिन्न मांगें

सांसद जसकौर मीणा ने रेलवे की बैठक में उठाई दौसा में डबल डेकर के ठहराव समेत विभिन्न मांगें: उत्तर पश्चिम रेल के अंतर्गत जयपुर मंडल क्षेत्र के संसद सदस्यों की हुई बैठक, महाप्रबंधक विजय शर्मा जी के साथ आज डीआरएम कार्यलय जयपुर में बैठक में हुई बैठक, सांसद जसकौर मीणा ने बैठक में अपने संसदीय क्षेत्र दौसा की रेलवे की समस्याओं को महाप्रबंधक के सामने रखा, जिसमें मुख्यतः दौसा रेलवे स्टेशन पर डबल डेकर ट्रेन का ठहराव, दौसा रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के ऊपर रिटायरिंग रूम का निर्माण, बस्सी रेलवे स्टेशन पर आरक्षित खिड़की का संचालन करने, बस्सी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर छाया-पानी की व्यवस्था करने, बस्सी रेलवे स्टेशन पर माल- लोडिंग-अनलोडिंग हेतु मालगाड़ी रेल का संचालन समेत विभिन्न मुद्दों को रखा गया, साथ ही सांसद ने जयपुर- बांदीकुई रेलमार्ग पर कोलवा स्टेशन को अपग्रेड करने, पूर्ववत क्रोसिंग करने, बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर गाड़ी नम्बर 22987/88 का ठहराव करने, बसवा स्टेशन पर सवारी गाड़ी पूजा या रानीखेत का ठहराव करने, दौसा-गंगापुर रेलवे लाइन पर बने अंडरपास सुरक्षित कर शीघ्र पूरा करने, जटवाड़ा रेलवे स्टेशन फाटक नम्बर 189 से हंसमहल तक डामरीकरण करने, कोरोना काल में बंद हुई जयपुर-खैरथल एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः संचालन करने, रेलवे की वेबसाइट को अपडेट करने समेत अन्य मांगें भी महाप्रबंधक विजय शर्मा के सामने रखी

Read More »