



Day: February 25, 2022


स्पीकर बिरला ने UAE की नेशनल काउंसिल को किया संबोधित, खलीज टाइम्स ने बांधे बिरला की तारीफों के पुल: लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला हैं यूएई के दौरे पर, अमीरात की संसद को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा- ‘भारत की नीति आतंकवाद को लेकर है स्पष्ट और कड़ी’, यूएई में हाल में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए बिरला ने कहा- ‘आतंक हमारे लिए है साझा समस्या, आर्थिक और वैचारिक आतंकवाद से निपटने के लिए दोनों देशों की होनी चाहिए साझा जिम्मेदारी, आतंक के आर्थिक ताने-बाने से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच तैयार करना होगा लीगल फ्रेम वर्कस’ ओम बिरला ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने जिक्र करते हुए कहा- ‘यह मौका है कि दोनों देश आपसी रिश्तों को और बनाएं मजबूत’, अमीरात के सबसे बड़े अखबार खलीज टाइम्स ने बांधे स्पीकर बिरला की तारीफों के पुल, खलीज टाइम्स ने की स्पीकर बिरला के अमीरात संसद में भाषण की सराहना खलीज टाइम्स ने लिखा- ‘बिरला के संबोधन ने अमीरात सांसदों को किया प्रभावित’, स्पीकर बिरला ने अमीरात संसद में हिन्दी में भाषण देकर बनाया इतिहास, खजील टाइम्स ने बिरला के भाषण की पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण से की तुलना, स्पीकर बिरला के संबोधन ने दिलाई पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की याद, वाजपेयी के 1977 में संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में दिए भाषण की याद, वाजपेयी ने तब संयुक्त राष्ट्र के मंच पर हिन्दी में दिया था भाषण, बिरला का भाषण उसी तरह गूंजा जैसे वाजपेयी के भाषण की गूंज सुनाई दी थी पूरे विश्व में
25 Feb 2022
Read More »



यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता, लोगों को याद आईं स्वराज, सोशल मीडिया पर कर रहीं ट्रेंड: रूस ने यूक्रेन पर किया आक्रमण, यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर मंडरा रहे रूसी फाइटर प्लेन, जगह-जगह बमबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल, करीब 20 हजार भारतीय फंसे हैं यूक्रेन में, इनमें बड़ी संख्या में हैं मेडिकल स्टूडेंट, छात्रों के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उनको वक्त रहने स्वदेश लाने का वैसा प्रयास नहीं किया गया, जैसा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समय में था होता, मामले में अब भारत सरकार हो गई है सक्रिय, PM नरेंद्र मोदी ने ली है एक हाई लेवल मीटिंग यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र और यहां उनके परिजन को ऐसे समय में सुषमा स्वराज और उनके काम करने का तरीका आ रहा है याद, स्वराज के विदेश मंत्री रहते एक ट्वीट पर भारत का जहाज विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने जाता था पहुंच, सोशल मीडिया पर इंडियन यूजर्स का रिएक्शन देखकर लगता है कि सभी को सुषमा स्वराज के काम करने का तरीका लगता था बेहतर, ट्विटर पर #sushmaswaraj कर रहा है ट्रेंड, 5 साल, 186 देश, 90 हजार भारतीयों की मदद, विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्रालय का बदल दिया था अर्थ, स्वराज 2014 से 2019 तक रहीं विदेश मंत्री, अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में सुषमा स्वराज ने 186 देशों में 90 हजार से अधिक भारतीयों तक पहुंचाई थी मदद
25 Feb 2022
Read More »


युवा मोर्चा में वर्चस्व की लड़ाई, जिलाध्यक्ष समर्थकों ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर तलवारों से किया हमला: उदयपुर में भाजपा युवा मोर्चा के वर्तमान शहर जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके गुट के सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, उदयपुर शहर में पार्टी वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े की गई गुंडागर्दी सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड, फुटेज में जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरणा सहित अन्य आरोपी धारदार हथियारों के साथ हैं दिखाई दे रहे, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी शाम करीब 5 बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ भूपालपुरा ऑफिस पर थे बैठे, तभी वहां सन्नी पोखरणा 10-12 समर्थकों के साथ पहुंचा, ऑफिस के बाहर ही हमलावरों को हिमांशु बागड़ी पर कर दिया हमला, हमलावरों ने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी पर भी हमले का किया प्रयास, हमलावरों ने वहां खड़ी हिमांशु बागड़ी की कार में भी की तोड़फोड़, इस दौरान आरोपियों ने हिमांशु बागड़ी के अपहरण की भी कोशिश की, सियासी जानकारों का कहना- उदयपुर में भाजपा की अंदरूनी लड़ाई तब्दील हुई खूनी संघर्ष में, इस संघर्ष में प्रदेश के शीर्षस्थ भाजपा नेताओं का आ सकता है नाम, जिस नेता पर हुआ हमला, वो नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के हैं करीबी, हमला करने वाले सन्नी पोखरणा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बताया जा रहा है समर्थन, प्रदेश संगठन के नेताओं के समर्थन से ही पोखरणा बने जिलाध्यक्ष, जबकि कटारिया गजेंद्र भंडारी को बनाना चाहते थे जिलाध्यक्ष, पहले भी दोनों के बीच देखने को मिली थी खींचतान
25 Feb 2022
Read More »

गहलोत सरकार के बजट ने देश को दी नई दिशा- माकन ने की मांग, केन्द्र सरकार पुरानी पेंशन स्कीम करे शुरू: गहलोत सरकार के बजट में की गई घोषणाओं को लेकर AICC में उत्साह, AICC में राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने की प्रेस वार्ता, राष्ट्रीय मीडिया के सामने दोनों ने गहलोत सरकार के बजट की दी जानकारी, संभवत: देश में पहली बार किसी राज्य के बजट की दिल्ली मीडिया में हुई है चर्चा, पीसी में माकन ने की गहलोत सरकार के बजट की तारीफ, कहा- ‘सरकार ने चौथे बजट में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी सौगात, सीएम गहलोत ने बजट में देश को दी नई दिशा, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने पुरानी पेंशन कर दी थी बंद, अपने ही कर्मचारियों को पेंशन देने से झाड़ लिया था पल्ला’, माकन ने केंद्र व राज्यों से पुरानी पेंशन स्कीम फिर से शुरू करने की रखी मांग, माकन बोले- ‘कांग्रेस कर्मचारियों की हितैषी’
25 Feb 2022
Read More »


UP में 5वें चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, सभी पार्टियों के दिग्गज वोट मांगते आएंगे नजर: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, आज शाम छह बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान होगा 27 फरवरी को, इस चरण में कुल 61 सीटों पर होगा मतदान, आज सीएम योगी समेत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अलग-अलग जिलों में जनसभा को करेंगे संबोधित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुल्तानपुर, चित्रकूट समेत प्रयागराज के प्रवास पर कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी, प्रयागराज में जनसभाओं को करेंगे संबोधित, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी और प्रतापगढ़ में चुनाव अभियान में लेंगी हिस्सा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे अम्बेडकर नगर, प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के दौरे पर, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बहराइच और अयोध्या में करेंगे चुनावी प्रचार
25 Feb 2022
Read More »


