



Day: February 22, 2022


CM गहलोत ने बजट फाइनल कर अफसरों के साथ खिंचवाई फोटो, कहा- प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर उतरेगा खरा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फाइनल किया बजट, कल सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश होगा बजट, मुख्यमंत्री खुद पेश करेंगे बजट, सीएम गहलोत ने अधिकारियों के साथ खिंचवाई फोटो और कहा- ‘मुझे आशा है कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं तथा उम्मीदों पर उतरेगा खरा, प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से पेश किया जाएगा कृषि बजट’, हर साल विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट की तैयारियां छह माह पहले ही हो जाती हैं शुरू, वित्त विभाग लगातार इस पर करता रहता है काम, बजट की तैयारी से लेकर इसे विधानसभा में पारित करवाने और विभागों को फंड आवंटित करने का है एक सेट पैटर्न, राजस्थान में वित्त विभाग है खुद सीएम गहलोत के पास, सीएम गहलोत की निगरानी में ही बनता है प्रदेश का बजट
22 Feb 2022
Read More »

भाजपा सरकार में नहीं मिला गरीबों, दलितों को बसपा की योजनाओं का पूरा लाभ, सपा ने भी लूटा- मायावती: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमसान हुआ तेज, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी बुधवार को होगा मतदान, ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी जंग हुई तेज, इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने साधा भाजपा पर जमकर निशाना, सोमवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा- ‘प्रदेश में मौजूदा बीजेपी की सरकार में पिछड़ों और दलितों को नहीं मिला आरक्षण का पूरा लाभ, प्रदेश के गरीबों, मजदूरों के साथ ही दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को बसपा की योजनाओं का नहीं दिया गया सही से पूरा लाभ,’ वहीं पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए बोली मायावती- ‘सपा की सरकार में गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, अराजक तत्वों और सरेआम लूट खसोट करने और दंगे फसाद करने वालों का ही रहा है राज, सपा सरकार में दलित छात्रों के विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना कर दी गई थी खत्म साथ ही सपा की सरकार ने दलित छात्रों की छात्रवृत्ति रोकने का भी किया है काम, इसी सपा सरकार ने सरकारी भूमि आबंटन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को मिलने वाली प्राथमिकता कर दी खत्म’
22 Feb 2022
Read More »

RAS प्री- 2021 परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने फिर से रिजल्ट जारी करने के दिए आदेश, मुख्य परीक्षा टलना तय!: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, RAS प्री 2021 परीक्षा परिणाम किया गया रद्द, हाईकोर्ट ने विवादित 5 प्रश्नों को विशेषज्ञ कमेटी के पास पुनः भेजने का दिया आदेश, हाईकोर्ट में जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की अदालत ने इस मामले में अंकित शर्मा व अन्य की याचिका पर दिया आदेश, याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राम प्रताप सैनी, अधिवक्ता रघुनंदन शर्मा, शोभित झांझरिया और आमिर खान ने की पैरवी, RAS भर्ती-2021 की प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर 2021 को हुई आयोजित, 19 नवंबर, 2021 को जारी किया गया था परिणाम, RPSC ने 20,102 अभ्यर्थियों को RAS प्री परीक्षा में किया था पास, प्री परीक्षा परिणाम रद्द होने से मुख्य परीक्षा पर मंडराए संकट के बादल, 25 और 26 फरवरी को आयोजित होने वाली है RAS मुख्य परीक्षा, RPSC को अब फिर से प्री का रिजल्ट करना होगा जारी, दो दिन के शॉर्ट नोटिस रिजल्ट जारी करवाकर फिर से मैन्स करवाना नहीं दिख रहा है संभव, ऐसे में माना जा रहा है कि RAS मैन्स का टलना है तय
22 Feb 2022
Read More »


केन्द्र में मोदी-प्रदेश में योगी, फिर भी आतंकवादी जिंदा है तो मर जाना चाहिए चूल्लू भर पानी..- मोर्या: उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर, बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया विवादित बयान, सोमवार को अहमदाबाद ब्लास्ट पर पीएम मोदी के बयान पर कहा- ‘जो इनका साथ देते हैं उनको ही यह लगा देते हैं किनारे, जो भी नौकरी निकली वह इनके अपनों को दी गई, योगी प्रदेश में और मोदी हैं केन्द्र में, फिर भी आतंकवादी जिन्दा हैं तो दोनो लोगों को मर जाना चाहिए चूल्लू भर पानी में डूब कर, भाजपा की नीतियों से व्यापारी वर्ग हैं त्रस्त, मोदी जी को सिर्फ गुजरात के ही दिखाई देते हैं व्यापारी, भाजपा की सरकार से होने जा रही है विदाई, अब शेखचिल्ली बघारना करो बन्द, योगी सरकार है नौजवान किसान विरोधी, इसके साथ ही आरक्षण की भी हैं विरोधी, यह सरकार संविधान की भी है विरोधी, योगी सरकार का पाप का घड़ा है भर चुका, स्वामी प्रसाद मौर्य स्टार प्रचारक के रूप में सपा में कर रहे हैं काम, मौर्या ने सदर विधानसभा प्रत्याशी के सर्मथन में किया प्रचार
22 Feb 2022
Read More »

ये दिन में सोते हैं और देखते हैं सपना, बुलडोजर एक्सप्रेस वे के साथ माफिया पर चलाने के लिए जरुरी- योगी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभाओं में समाजवादी पार्टी पर बोला जमकर हमला- ‘ये दिन में सोते हैं और देखते हैं सपना, एक्सप्रेस-वे के लिए भी बुलडोजर है उपयोगी और माफियाओं पर चलाने के लिए भी, मैं आप सबको सावधान करने के लिए हूं आया, भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल में पूरी ईमानदारी के साथ उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजना का लाभ जनता तक पहुंचाने का किया काम, सुरक्षा का वातावरण देने का किया काम, विकास को दी एक नई गति’
22 Feb 2022
Read More »

राम रहीम को अब Z प्लस सुरक्षा, खालिस्तानी आतंकियों से खतरे का इनपुट, फरलो पर जेल से बाहर है बाबा: हरियाणा से जुड़ी बड़ी खबर, फरलो पर जेल से बाहर रह रहे डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली जेड प्लस सुरक्षा, इस संबंध में एडीजी सीआईडी की तरफ से रोहतक रेंज कमिश्नर को लिखा गया था पत्र, जिसमें लिखा था- ‘गृह मंत्रालय से इनपुट मिले हैं कि राम रहीम को खालिस्तान समर्थित आतंकवादियों से है खतरा, सजा से पहले भी मिलती रही है धमकियां, इसी खतरे को देखते हुए गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा को कड़ा किया जाना है जरूरी, डेरामुखी गुरमीत राम रहीम 7 फरवरी से है फरलो पर, इस दौरान वह गुरुग्राम स्थित अपने डेरे में परिवार के साथ है रह रहा, गुरमीत को फरलो दिए जाने के विरोध में हाईकोर्ट में 23 फरवरी को होनी है सुनवाई, राम रहीम को फरलो दिए जाने के मामले में भी हुआ है बड़ा खुलासा, राम रहीम ने रोहतक की सुनारिया जेल के सुप्रिटेंडेंट को 31 जनवरी को पत्र लिखकर तीन सप्ताह की फरलो दिए जाने की रखी थी मांग और अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहने की जताई थी इच्छा
22 Feb 2022
Read More »


