



Day: February 22, 2022





योगी की सभा में किसानों ने छोड़े सैंकड़ों सांड, बोले- CM को भी पता चले कि हमें होती है कितनी तकलीफ: यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में बाराबंकी में जनसभा को करेंगे संबोधित, सीएम के पहुंचने से पहले ही क्षेत्र के किसानों ने जनसभा स्थल के पास छोड़े सैंकड़ों गाय, बैल और सांड, नाराज किसानों ने अनूठे अंदाज में किया प्रदर्शन, किसानों का कहना- ‘सीएम को भी पता चलना चाहिए गाय-सांड से हमें होती है कितनी समस्या?’ किसान गो-वंश को गांवों से हांककर लाए जनसभा स्थल तक, घटना का वीडियो हो रहा है जमकर वायरल, दूसरी तरफ प्रशासन का कहना- ‘सीएम की जनसभा में नहीं होगी कोई दिक्कत, इसकी पूरी है तैयारी, इन जानवरों को हटाया जाएगा, किसानों से की जा रही है बात, इस समय प्रदेश में आवारा छुट्टा जानवर हैं बड़ी परेशानी का सबब, इसके चलते सड़कों पर जगह-जगह आवारा छुट्टे जानवरों का देखने को मिलता है झुंड, इन जानवरों से किसान हैं सबसे ज्यादा परेशान, ये जानवरे बड़े पैमाने पर किसानों की फसलें करते हैं बर्बाद, सांड को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश भी योगी सरकार पर लगातार रहे हैं हमलावर
22 Feb 2022
Read More »

PM मोदी मेरे लिए भगवान, लगता है मेरी हो रही ईश्वर से मुलाकात, 2024-29 में भी बनेंगे पीएम- पशुपति: देश में जारी विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस का बड़ा बयान, पारस ने पीएम मोदी को बताया ईश्वर का रूप, सोमवार को हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं दुनिया के सबसे बड़े लीडर, वर्ष 2024 और 29 के चुनाव में भी विपक्ष के लिए पीएम पद पर नहीं है कोई वेकेन्सी और मोदी जी बनेंगे फिर प्रधानमंत्री, पीएम मोदी में हैं ईश्वरीय गुण, जब भी मैं उन्हें देखता हूं तो ऐसा लगता है कि ईश्वर से हो रही है मेरी मुलाकात, मोदी जी को मैं भगवान मानकर करता हूं उनकी पूजा और मेरे साथ-साथ देश के सभी लोगों को करनी चाहिए उनकी पूजा’, वहीं चिराग पासवान से उभरे मतभेद के संबंध में सवाल पूछे जाने पर बोले पारस- ‘चिराग कर रहे हैं अपना काम, वे एनडीए से हट गए लेकिन मैं अपने जीवन की आखरी सांस तक बना रहूंगा एनडीए के साथ’
22 Feb 2022
Read More »



ठेकेदार नहीं चला सकते राजनीतिक पार्टी- TMC सांसद बनर्जी का चुनावी रणनीतिकार पीके पर निशाना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी के निशाने पर, टीएमसी सांसद ने कहा- ‘राजनीतिक दल को राजनीतिक दल की तरह चलना चाहिए न कि किसी ठेकेदार द्वारा, मैं इस क्षेत्र से रहा हूं एक सांसद, लेकिन नगर निगम में प्रशासकों के बोर्ड की नियुक्ति पर मुझसे कभी नहीं ली गई सलाह, लेकिन आई-पीएसी ने कई लोगों को प्रशासकों के बोर्ड में किया है नियुक्त, अब मुझे लोगों को समझाने में हो रही है कठिनाई’, प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने का लिया था जिम्मा, बंगाल चुनाव के दौरान “दुआरे सरकार” योजना और “बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय” (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) जैसे नारे दिए थे प्रशांत किशोर ने, टीएमसी ने इन नारों का बखूबी किया इस्तेमाल, वर्तमान में TMC के कई वरिष्ठ नेता हैं प्रशांत किशोर की कार्यशैली से नाराज
22 Feb 2022
Read More »



