Day: February 21, 2022

RSS के वरिष्ठ प्रचारक शिवलहरी के पिता के निधन पर जताया शोक

सतीश पूनियां पहुंचे बांदीकुई, RSS के वरिष्ठ प्रचारक शिवलहरी के पिता के निधन पर जताया शोक: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पहुंचे बांदीकुई, संघ के वरिष्ठ प्रचारक शिवलहरी के पिताजी के निधन पर जताया शोक, समाजसेवी रामजीलाल शर्मा के चित्र पर अर्पित की श्रद्धांजलि, पूनियां ने शिवलहरी परिवार को बंधाया ढांढस, वरिष्ठ संघ प्रचारक शिवलहरी को 10 फरवरी को हुआ था पितृशोक, 90 वर्ष की आयु में रामजीलाल शर्मा का हुआ निधन, जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ली रामजीलाल शर्मा ने अंतिम सांस, शिवलहरी के निवास श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगा हुआ है तांता, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, कई सांसद, विधायक, संघ और भाजपा के पदाधिकारी बांदीकुई जाकर श्रद्धांजलि कर चुके हैं अर्पित

Read More »
RAS परीक्षा की डेट बढ़ाकर युवाओं को दें राहत- भाकर

RAS का सिलेबस हुआ UPSC से भी ज्यादा, 2 से 3 महीने आगे बढ़ाई जाए परीक्षा- भाकर ने सीएम को लिखा पत्र: RAS परीक्षा की डेट बढ़ाने को लेकर आंदोलन का मामला, पायलट कैंप के विधायक उतरे आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में, लाड़नूं विधायक मुकेश भाकर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र, भाकर ने इस पत्र में लिखा- ‘आगामी 25 और 26 फरवरी को प्रस्तावित है RAS मुख्य परीक्षा, इस परीक्षा की तिथि बढ़ाने के लिए अभ्यर्थी कर रहे हैं आंदोलन, सिलेबस में बदलाव के चलते युवाओं को तैयारी करने का नहीं मिला है समय, RAS मुख्य परीक्षा का सिलेबस कर दिया गया है UPSC से भी ज्यादा, अभ्यर्थियों की समस्या को समझते हुए परीक्षा की डेट बढ़ाई जाए 2 से 3 महीने आगे’, इससे पहले पायलट कैंप के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी भी कर चुके हैं आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन, सौलंकी ने धरनास्थल पर जाकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से फोन पर करवाई थी इन युवाओं की बात, पायलट ने भी किया था धरना दे रहे युवाओं का समर्थन

Read More »
'... तो करके रख दूंगा बर्बाद'

जिसने हमें वोट नहीं दिया उसके अंदर मियां का खून, …बाप की….. औलाद- BJP विधायक के बिगड़े बोल: उत्तरप्रदेश में हो चुका है तीन चरण का मतदान, इसी बीच डुमरियागंज के बीजेपी विधायक, वर्तमान प्रत्याशी और हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह का एक वीडियो आया सामने, इस वीडियो में राघवेन्द्र सिंह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं- ‘जो भी हिन्दू जा रहा है दूसरी तरफ, जान लो उसके अंदर दौड़ रहा है मियां (मुसलमान) का खून, वो है गद्दार, वो जयचंद की है ….. औलाद, वो अपने बाप की है…..औलाद, इतना अत्याचार होने के बाद भी अगर हिन्दू दूसरी तरफ जाता है तो उसको सड़क पर नहीं रहना चाहिए मुंह दिखाने लायक,…एक बार वॉर्निंग (चेतावनी) देने के बाद भी अगर नहीं आया समझ में तो बता दूंगा कि कौन है राघवेंद्र सिंह, अगर मुझे अपमानित करोगे तो कोई बात नहीं, गद्दारी करोगे तो भी चलेगा, लेकिन अगर हमारे हिन्दू समाज को अपमानित करने का करोगे प्रयास तो करके रख दूंगा बर्बाद’, राघवेन्द्र सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, विधायक का यह वीडियो 14 फरवरी से ही यूपी के तमाम ग्रुपों में हो रहा है शेयर

Read More »
लालू को 5 साल की जेल

चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में लालू को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना, HC से मिल जाएगी जमानत: राजद सुप्रीमो लालू यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का लगाया जुर्माना, चारा घोटाला के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, चारा घोटाले के 5वें मामले में हुई लालू यादव को सजा, रांची में CBI के विशेष जज एसके शशि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया सजा का ऐलान, फिलहाल लालू रिम्स के पेइंग वार्ड में हैं भर्ती, लालू समेत 38 दोषियों को इस केस में कोर्ट ने 15 फरवरी को करार दिया है दोषी, लालू के वकीलों ने कहा- सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में करेंगे अपील, सजा को देखते हुए वकीलों का है कहना- ‘लालू यादव को हाईकोर्ट से मिल जाएगी जमानत, इस प्रक्रिया के पूरा होने तक उन्हें 2-3 सप्ताह तक रहना होगा जेल में’ सजा के ऐलान के पहले लालू की बिगड़ गई तबीयत, लालू का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ा

Read More »
'गहलोत-डोटासरा हैं मुस्लिम विरोधी'

गहलोत-डोटासरा का मुस्लिम विरोधी चेहरा आया सामने, अधिवेशन के मंच पर क्यों नहीं था कोई नेता- सादिक: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सादिक खान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर मुस्लिम विरोधी होने का लगाया आरोप, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सादिक खान ने कहा- ‘राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का जयपुर के बिड़ला सभागार में शनिवार को हुआ प्रदेश स्तरीय अधिवेशन, इसके मंच पर ना तो किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के नेता को बैठाया और ना ही करवाया गया भाषण, जो कि डोटासरा और गहलोत का मुस्लिम विरोधी होना करता है स्पष्ट, सभागार में 1250 लोगों की बैठने की थी व्यवस्था, सरकार से नाराज़गी के चलते अधिवेशन में शामिल हुए मात्र 650 नेता, इससे साफ होता है कि गहलोत सरकार के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में है नाराजगी, अपने आप को अल्पसंख्यक वोटों का ठेकेदार कहने वाली गहलोत सरकार का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा आया सामने, अधिवेशन में अल्पसंख्यक समाज के नेताओं को किया गया दरकिनार, हज कमेटी, वक्फ बोर्ड, मदरसा बोर्ड, अल्प संख्यक आयोग अल्पसंख्यक समुदाय के हैं विभाग, इनके चेयरमैन तो अल्पसंख्यक समुदाय का आदमी ही है बनता, समाज के व्यक्तियों को क्यों नहीं बनाया जाता है पर्यटन विभाग, लघु उद्योग, हाउसिंग बोर्ड, सूचना आयोग, RPSC चेयरमैन?

Read More »
लालू की सजा पर फैसला आज

लालू की सजा पर फैसला आज, 6 साल से ज्यादा हुई सजा तो कम से कम 6 महीने रहना पड़ेगा जेल में: चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामला, बिहार के पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को कोर्ट आज सुनाईगी सजा, रांची में CBI के विशेष जज एसके शशि 12 बजे सजा का करेंगे ऐलान, लालू यादव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाई जाएगी सजा, लालू यादव RIMS के पेइंग वार्ड से जुड़ेगे सुनवाई में, जेल में बंद दूसरे आरोपियों के लिए होटवार जेल में की गई है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था, लालू को 6 साल से ज्यादा सजा हुई तो 6 महीने रहना होगा जेल में, चारा घोटाले के कुल मामले में लालू यादव 36 महीने 19 दिन रह चुके हैं जेल में, हाई कोर्ट के वकील के मुताबिक अगर लालू यादव को 6 साल से अधिक की सजा सुनाई जाती है तो कम से कम 6 महीने तक रहना पड़ेगा जेल में, इसके बाद ही वे हाईकोर्ट में जमानत के लिए दायर कर पाएंगे अपील, सीनियर एडवोकेट देवाशीष मंडल ने बताया- ‘अगर लालू यादव को 5 साल से कम की सजा सुनाई जाती है तो पूर्व में काटी गई सजा के आधार पर लालू यादव को हाईकोर्ट से मिल सकती है जमानत, इस प्रक्रिया को पूरा करने में उन्हें 2-3 सप्ताह तक रहना पड़ेगा जेल में

Read More »
शिवमोगा में उपद्रव

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, मंत्री बोले- मुस्लिम गुंडों ने है मारा, शिवमोगा में उपद्रव: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार रात करीब 9 बजे बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद के बाद शिवमोगा में बढ़ा तनाव, शहर के सीगेहट्टी इलाके में उपद्रवियों ने कई वाहनों में लगा दी आग, बढ़ते हंगामे के मद्देनजर शहर में लगाई गई धारा 144, शिवमोगा में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज किए गए बंद, अब इस मामले पर शुरू हुई सियासत, कर्नाटक के रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा का हत्या के मामले में आया चौंकाने वाला बयान- ‘मैं बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से हूं बेहद दुखी, मुस्लिम गुंडों ने की है हत्या, मैं अभी हालात का जायजा लेने के लिए जा रहा हूं शिवमोगा, हम गुंडागर्दी की नहीं देंगे इजाजत’ शुरुआती जांच में पुलिस इसे देख रही है हिजाब विवाद से जोड़कर, युवक ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ और भगवा शाल के समर्थन में लिखी थी पोस्ट, कर्नाटक के उडुपी में हिजाब विवाद सामने आने के बाद से ही बजरंग दल है काफी सक्रिय

Read More »