



Day: February 21, 2022


RAS परीक्षा की तिथि आगे नहीं बढ़ाने के सीएम गहलोत के फैसले पर डॉ किरोड़ी मीणा ने दी ये बड़ी सलाह: RAS मुख्य परीक्षा की तारीख को आगे बढाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने से किया इनकार, सीएम गहलोत ने कहा- ‘मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग नहीं है न्यायोचित, परीक्षा नहीं की जाएगी स्थगित, सभी भर्तियां तय समय पर हों ऐसी राज्य सरकार की मंशा, RPSC के कैलेंडर की तहत होगी परीक्षाएं’, ऐसे में शुरू से RAS परीक्षा अभ्यर्थियों के साथ खड़े राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सीएम गहलोत से एक बार फिर की अपील, कहा- अशोक गहलोत जी, जब खेल शुरू हो जाता है तो नियम नहीं बदले जाते फिर आपने क्यों प्रदेश के नौजवानों का भविष्य अंधकार में ले जाने की ठान रखी है? RAS मैन्स परीक्षा का सिलेबस बदला गया प्री के परिणाम के बाद, जो नहीं है न्यायोचित, आप इसमें राजनीति ना करके युवाओं के हित में लें फैसला,’ सिलेबस बदलने के चलते परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर जारी है अभ्यर्थियों का आमरण अनशन
21 Feb 2022
Read More »

पटवार भर्ती परीक्षा-2020 के दस्तावेज में EWS प्रमाण पत्र की विसंगति को दूर करने मांग उठाई महेश शर्मा ने: राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश शर्मा ने गहलोत सरकार से की मांग, प्रदेश के राजस्व मंत्री रामलाल जाट तथा राजस्व बोर्ड के चेयरमेन को पत्र भेजकर की बड़ी मांग, पटवार भर्ती-2020 के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय EWS प्रमाण पत्र में छूट देकर वर्तमान प्रमाण पत्र को मानते हुए उनको चयन सूची में शामिल करवाने की मांग, शर्मा ने पत्र में लिखा- पटवार भर्ती के लिए जनवरी, 2020 तथा संशोधित विज्ञापन जुलाई, 2021 में आवेदन किये गये थे आमंत्रित, तत्कालीन विज्ञापन में योग्यता तथा आरक्षण संबंधित योग्यताओं के अनुसार हजारों ई.डब्ल्यू.एस. वर्ग के अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, तथा विज्ञापन की शर्तों में इस बात का कहीं भी नहीं था स्पष्ट उल्लेख, कि आवेदन करते समय आवेदन की अन्तिम तिथी तक आपके पास ई.डब्ल्यू.एस. वर्ग का होना चाहिए प्रमाण पत्र, वहीं राजस्व मण्डल द्वारा पटवार भर्ती के दौगुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जा रहा है राजस्व मण्डल कार्यालय अजमेर, यह कार्य चलेगा 21 फरवरी से 31 मार्च, 2022 तक, इसमें राजस्व मण्डल कार्यालय के कार्मिक विभाग द्वारा 20 जनवरी, 2022 को परिपत्र का हवाला देकर उस नियम को लागू करवाया जा रहा है, जिसमें इस नियम का उल्लेख है कि आवेदन करते समय उनके पास में ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र होना है अनिवार्य, महेश शर्मा ने कहा- कोई भी नियम उस दिनांक से ही प्रभावी माना जाएगा, जिस दिनांक को उसका प्रकाशन राजपत्र अथवा कार्मिक विभाग के द्वारा किया जायेगा, उससे पूर्व की प्रक्रियाधीन भर्तियों पर लागू नहीं होंगे यह नियम
21 Feb 2022
Read More »


RAS मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग नहीं है न्यायोचित, तय शैड्यूल से होंगी भर्तियां- सीएम गहलोत: RAS मुख्य परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- ‘मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग नहीं है न्यायोचित, परीक्षा नहीं की जाएगी स्थगित, सभी भर्तियां तय समय पर हों ऐसी राज्य सरकार की मंशा, RPSC के कैलेंडर की तहत होगी परीक्षाएं’, सिलेबस बदलने के चलते अभ्यर्थी कर रहे थे परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग, विरोध में जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर जारी है आमरण अनशन, कई अभ्यर्थियों की बिगड़ चुकी है तबीयत, भाजपा समेत विपक्ष के कई नेता सीएम गहलोत से कर चुके हैं मांग, कांग्रेस के कई विधायक और नेता भी युवाओं की मांग का कर चुके हैं समर्थन, पायलट कैंप के विधायक वेदप्रकाश सौलंकी ने धरना दे रहे अभ्यर्थियों की सचिन पायलट से भी करवाई थी बात, पायलट ने भी किया था युवाओं की मांग का समर्थन, अब ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला क्या सियासी बवाल लाएगा ये तो समय ही बताएगा
21 Feb 2022
Read More »

राजस्थान में फिर होगी विधायकों की ‘बाड़ाबंदी’, इस मिशन में आलाकमान को है सिर्फ सीएम गहलोत पर विश्वास!: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच आ रही बड़ी सियासी खबर, राजस्थान में एक बार फिर विधायकों की बाड़ाबंदी की तैयारी! गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में सम्पन्न हो चुके हैं विधानसभा चुनाव, अभी 10 मार्च को आने हैं चुनावों के नतीजे, वहीं सूत्रों के हवाले से निकल कर आ रही बड़ी खबर, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे हैं कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों के संपर्क में, रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिशें हुईं शुरू, बीजेपी की इन कोशिशों की कांग्रेस आलाकमान को लगी खबर, पिछली बार के गोवा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों की हुई थी जबरदस्त टूट, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस नहीं बना पाई थी वहां सरकार, वहीं पंजाब-उत्तराखंड के कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर भी शुरू हुई चर्चा, ऐसे में AICC के गलियारों में बढ़ी चिताएं, आलाकमान किसी भी समय सभी विधायक प्रत्याशियों को भिजवा सकता है राजस्थान, प्रदेश कांग्रेस के पास बाड़ाबंदी का रहा है अच्छा अनुभव, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों की यहां हो चुकी है पहले भी बाड़ाबंदी, सीएम अशोक गहलोत माने जाते हैं आलाकमान के सबसे विश्वसनीय सिपहसालार, ऐसे में सीएम गहलोत को फिर मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी
21 Feb 2022
Read More »

सरकार मैं बनाती हूं, चलाता है कोई और, मेरे साथ रहा ये सुखद संयोग- उमा भारती का छलक पड़ा दर्द!: टीकमगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिया बड़ा बयान- ‘सरकार मैं बनाती हूं, चलाता है कोई और, मेरे साथ होता रहा है यह सुखद संयोग, ललितपुर और सिंगरौली के बीच रेल लाइन का हुआ शिलान्यास, तब मैं थी भाजपा से बाहर, कांग्रेस की केंद्र में थी सरकार, कांग्रेस वालों ने नहीं लिया मेरा नाम, उद्घाटन जब हुआ, तब भाजपा वालों ने भी नहीं लिया मेरा नाम, इस वजह से पहले ही मैं कह रही हूं कि प्रोजेक्ट लागू हो गया, मैं इसमें ही हूं खुश’, उमा भारती ने यह भी कहा- ‘वह 2024 का लड़ेंगी लोकसभा चुनाव’, किस क्षेत्र से लड़ेंगी, ये सवाल टाल गईं भारती, उमा भारती ने दी सफाई- ‘मैंने कहा था कि मैं 2019 का चुनाव नहीं लडूंगी, लेकिन यह कभी नहीं कहा कि मैं आगे नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव’
21 Feb 2022
Read More »

टोंक के हजारों किसानों की आवाज बने पायलट, सीएम गहलोत को पत्र लिख फिर दोहराई ये बड़ी मांग: पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र, बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो पानी को लेकर फिर दोहराई पुरानी मांग, सचिन पायलट ने पत्र लिखकर कहा- ‘मुख्यमंत्री जी, पत्र के माध्यम से आपका ध्यान टोंक जिले के सैंकड़ों गांवों के किसानों की बहुप्रतिक्षित मांग की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, टोंक क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से हैं यह मांग, बीसलपुर बांध से ओवरफ्लो के पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए करवाया जाए नहर का निर्माण, इसके माध्यम से टोरड़ी सागर और घारेड़ा सागर में डलवाया जाए यह व्यर्थ बहने वाला पानी, इस तरह इस नहर के निर्माण से उपजाऊ जमीन की सिंचाईं हेतु किसानों के मिल सकेगा यह पानी, इस मांग को लेकर कई गांवों के किसान पहले भी कई बार दे चुके हैं ज्ञापन’, सचिन पायलट ने पिछले बजट के समय भी मुख्यमंत्री गहलोत को इसी मांग को लेकर लिखा था पत्र’, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले कुछ दिनों से लगातार कह रहे हैं एक ही बात, आप बताइए मुझे अपनी वाजिब मांग, मैं बजट में करूंगा आपकी मांग को पूरा, ऐसे में अब 23 फरवरी को लगेगा पता की पायलट की इस मांग पर सरकार देती है ध्यान या नहीं?
21 Feb 2022
Read More »


डोटासरा का काफिला रोक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, REET पेपर लीक की CBI जांच की मांग: बीकानेर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे थे डोटासरा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास, भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को दिखाए काले झंडे, डोटासरा की गाड़ी को रोककर किया विरोध प्रदर्शन, इस दौरान पुलिस और इन कार्यकर्ताओं में हुई धक्का मुक्की, पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, REET पेपरलीक की जांच सीबीआई से करवाने की मांग, काले झण्डे दिखाने को लेकर डोटासरा ने कहा- ’10-20 बच्चे थे, 100-50 तो होते कम से कम, मैंने तो उनको किया टाटा , इससे नहीं पड़ता कुछ फर्क, विरोध कर सकते हैं हम है लोकतांत्रिक लोग, सतीश पूनियां जी के तो बूंदी में छूट गए थे पसीने’, इससे पहले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डोटासरा के निवास पर लिख दिया था ‘नाथी का बाड़ा’
21 Feb 2022
Read More »


