Day: January 31, 2022

bsp 6

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, फिर बदले घोषित प्रत्याशी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने चार प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट की जारी, तीसरे और चौथे चरण की बची हुई सीटों के प्रत्‍याशियों के नाम किए घोषित, लखीमपुरखीरी की दो सीटों के अलावा कासगंज और पीलीभीत के एक-एक कैंडिडेट का ऐलान किया बसपा ने, कासगंज की सदर सीट से मोहम्मद आरिफ तो पीलीभीत सीट से शाने अली चुनावी मैदान में उतारा पार्टी ने, वहीं लखीमपुर खीरी की निघासन सीट से डॉ.आर ए उस्मानी तो कस्ता सीट से हेमवती राज को बसपा ने बनाया प्रत्याशी, जबकि इससे पहले लखीमपुर खीरी की निघासन सीट से मनमोहन मौर्य और कस्‍ता से सरिता वर्मा पर दांव खेला था बसपा ने, लेकिन अब संशोधन करते हुए इनकी जगह दूसरे प्रत्‍याशी उतार दिए हैं बहुजन समाज पार्टी ने

Read More »
shashi modi

कोरोना के ‘ओमीक्रॉन’ से ज्यादा खतरनाक है ‘ओ मित्रों’- शशि थरूर का पीएम मोदी पर जोरदार सियासी तंज: कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर का एक बयान बना देश की सियासत में चर्चा का विषय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी रैलियों और भाषणों में इस्तेमाल किये जाने वाले ‘मित्रों’ शब्द को लेकर थरूर ने कसा तंज, थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी पर इशारों इशारों में निशाना साधते हुए कहा- ‘ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक तो है ‘ओ मित्रों’, हम भुगत रहे हैं इसके नतीजे, हर दिन बढ़ रही है सांप्रदायिकता, ध्रुवीकरण और नफरत, संविधान और लोकतंत्र को किया जा रहा है कमजोर, इस वायरस का तो नहीं है कोई माइल्ड वैरिएंट भी,’ इससे पहले शशि थरूर ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी साधा था निशाना- ‘तुम्हे इल्म नहीं तुमने कितना नुकसान किया है इस मुल्क का, शमशान-ओ-कब्रिस्तान किया है, गंगा-जमनी तहजीब का किया है अपमान, भाई-भाई को किया है हिंदू-मुसलमान’

Read More »
PIC OF THE DAY!

PIC OF THE DAY! बजट सत्र के पहले दिन राहुल और स्मृति ईरानी की फोटो बनी चर्चा का विषय: संसद के बजट सत्र का आज हुआ विधिवत आगाज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, देश की वृद्धिदर 8 से 8.50 फीसदी तक रहने का अनुमान, वहीं दूसरी तरफ संसद भवन के गेट की एक फोटो बनी चर्चा का विषय, इस फोटो में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल के साथ चर्चा करने आ रहे नजर, भाजपा के दिग्गज नेताओं की नजर इन दोनों कांग्रेसी दिग्गजों पर, फोटो में दिख रहे हैं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्तार अब्बास नकवी समेत अन्य भाजपाई दिग्गज, ये सभी देख रहे हैं राहुल गांधी को, वहीं राहुल गांधी के खड़े होने का अंदाज भी बना चर्चा का विषय, इस फोटो पर सोशल मीडिया पर आ रहे हैं रोचक कमेंट, सियासी जानकार ने की रोचक टिप्पणी- ‘कुछ तो बात है इस बंदे में’

Read More »
आर्य की नियुक्ति पर राठौड़ का तंज

अकबर के नवरत्नों के बाद अब CM गहलोत के पास सलाहकारों का कुनबा- आर्य की नियुक्ति पर राठौड़ का तंज: पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बनाया सलाहकार, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कसा तंज, कहा- ‘राजस्थान के इतिहास में पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए करीब 9 सलाहकारों की पड़ रही है जरूरत, जिसमें अब पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य भी मुखिया जी को देंगे सलाह, अकबर के नवरत्न के बाद शायद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी हैं दूसरे व्यक्ति, जिनके पास इतने सलाहकारों का है कुनबा, मुख्यमंत्री जी ने नवंबर 2021 में मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दौरान भी संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर 6 असंतुष्ट विधायकों को सलाहकार का पकड़ाया था झुनझुना, जिन्हें सामान्य विधायक के अतिरिक्त ना कोई पावर मिली और ना ही सरकारी सुविधाएं, अब देखना होगा नये सलाहकार आखिर क्या करेंगे कमाल, शुभकामनाएं’, प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया निरंजन आर्य आज हुए हैं सेवानिवृत्त, गहलोत सरकार ने उन्हें बनाया है मुख्यमंत्री का सलाहकार

Read More »
अजब सियासत के गजब रंग

अजब सियासत के गजब रंग- ईरानी ने मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद तो लखनऊ तक मचा हल्ला: संसद के बजट सत्र के पहले दिन दिखा अजब सियासी नजारा, बीजेपी की कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी के कर्ता धर्ता नेताजी मुलायम सिंह यादव के छुए पैर, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जब निकल रहे थे संसद भवन से बाहर तभी स्मृति ईरानी भी गुजर रही थीं वहीं से, दोनों नेताओं की हुई मुलाकात, पहले स्मृति ने हाथ जोड़कर किया मुलायम का अभिवादन, इसके बाद ईरानी ने मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद तो मुलायम सिंह ने भी स्मृति के सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद, अजब सियासत के इस गजब नजारे को देख हर कोई हुआ हतप्रभ, दिल्ली से यूपी तक सियासी गलियारों में इस नजारे की हो रही है जबरदस्त चर्चा, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी और सपा में है मुख्य मुकाबला, यूपी में दोनों दलों के नेताओं के बीच जारी है तीखी जुबानी जंग, ऐसे में आखिर ईरानी नेताजी के पैर छूकर क्या जताने की कर रही हैं कोशिश? सबसे बड़ा सवाल- क्या वाकई स्मृति ने दिया आदर सम्मान या यूपी के यादवों को दिया सियासी मैसेज!

Read More »