



Day: January 31, 2022


जयंत चौधरी अभी हैं बच्चे- BJP का न्यौता ठुकराने पर पिता का इतिहास याद दिलाते हुए प्रधान का तंज: उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिले न्योते को ठुकराने वाले जयंत चौधरी पर अब भाजपा ने किया जोरदार पलटवार, राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख की ओर से यह कहे जाने पर कि ‘चवन्नी नहीं जो पलट जाऊं’ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- ‘जयंत चौधरी हैं बच्चे, जयंत के बारे में जितना कम कहा जाए उतना अच्छा, वह मैदान में आए हैं नए, उनके पिता ने कितनी बार बदली पार्टी, जब वह पहली बार चुनाव लड़े तो किसके साथ था गठबंधन, मुझ नहीं पता था कि उनका इतिहास ज्ञान इतना है कमजोर, बच्चों को कर देना चाहिए माफ’, हाल ही में दिल्ली में जाट नेताओं से मुलाकात के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था- ‘जयंत चौधरी ने गलत घर का कर लिया है चुनाव, चुनाव बाद भी बीजेपी का दरवाजा उनके लिए है खुला हुआ, जयंत चौधरी ने बीजेपी के इस न्यौते को ठुकराते हुए कहा था- वह नहीं हैं चवन्नी, जो पलट जाएं’
31 Jan 2022
Read More »

महामहिम…किसानों के साथ फिर हुआ धोखा- संयुक्त किसान मोर्चा ने मना रहा है विश्वासघात दिवस: संयुक्त किसान मोर्चा आज मना रहा है विश्वासघात दिवस, 31 जनवरी को केंद्र सरकार पर किसानों को लेकर हुए समझौते का मान न रखने का आरोप लगा कर आज देश भर में मनाया जा रहा है विश्वासघात दिवस, जिला व तहसील स्तर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम देंगे ज्ञापन, इस ज्ञापन में SKM ने केंद्र की मोदी सरकार पर यह कह कर हमला बोला है कि, ‘महामहिम…किसानों के साथ फिर हुआ है धोखा… संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी कानून को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी हासिल करने और अन्य किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक हुआ था अभूतपूर्व आंदोलन, इस आंदोलन के चलते आपके हस्ताक्षर से तीन किसान विरोधी कानूनों को किया गया रद्द, महामहिम, आपको यह बताते हुए हमें बेहद दुख और रोष हो रहा है कि एक बार फिर देश के किसानों के साथ हुआ है धोखा, भारत सरकार के 9 दिसंबर के जिस पत्र के आधार पर हमने मोर्चे उठाने का लिया था फैसला, सरकार ने उनमें से कोई वादा नहीं किया है पूरा, इसलिए पूरे देश के किसानों ने आज 31 जनवरी 2022 को विश्वासघात दिवस मनाने का लिया फैसला’
31 Jan 2022
Read More »

…तो क्या राजनीतिक पार्टियां कर पाएंगी पब्लिक रैली और रोडशो, चुनाव आयोग सोमवार को लेगा फैसला: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग की सोमवार को होगी बैठक, चीफ इलेक्शन कमीशन सुशील चंद्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से इस मसले पर करेंगे मुलाकात, इसके अलावा चुनाव आयोग पांचों राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और मुख्य सचिवों के साथ भी करेगा बैठक, इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई थी रोक, फिर इसे बढ़ा कर दिया गया था 31 जनवरी, बैठक के दौरान सभी सुझावों पर किया जाएगा विचार, सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग कुछ पाबंदियों के साथ रैलियों की दे सकता है इजाजत
31 Jan 2022
Read More »

24 घंटे में मिले 2.09 लाख नए केस, 956 की मौत, अच्छा संकेत- तीसरी लहर में पहली बार घटे वीकली केस: देश में रविवार को कोरोना के 2.09 लाख नए मामले आए सामने, इस दौरान 2.61 लाख लोग हुए ठीक, जबकि 956 लोगों की हुई मौत, पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 52,833 की हुई कमी, देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या है 18.25 लाख, अब तक कुल केस 4.13 करोड़ के पहुंच गए हैं पार, देश का डेली पॉजिटिविटी रेट है 15.77%, तीसरी लहर आने के बाद देश में पहली बार वीकली कोरोना केस में आई है गिरावट, 24 से 30 जनवरी के बीच 17.5 लाख केस किए गए दर्ज, जो कि पिछले हफ्ते के मुकाबले है 19% कम, राजस्थान में रविवार 30 जनवरी को मिले 10,061 नए संक्रमित, 21 मरीजों की हुई मौत, जयपुर में मिले सर्वाधिक 1813 संक्रमित
31 Jan 2022
Read More »

यूपी के चुनावी रण में पीएम मोदी की पहली वर्चुअल रैली आज, 5 जिलों के मतदाताओं को करेंगे संबोधित: उत्तरप्रदेश चुनाव का रण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्चुअल रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को करेंगे संबोधित, यूपी के चुनाव के प्रचार के दौरान ये पीएम की होगी पहली रैली, इस रैली के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने ट्वीट कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की, पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘ जन भागीदारी और जन विश्वास में ही लोकतंत्र की ताकत हैनिहित , 31 जनवरी को यूपी के 5 जिलों के लिए होने वाली वर्चुअल रैली में आपकी हिस्सेदारी है महत्वपूर्ण, मेरा आग्रह है कि इस रैली के लिए आप अपने सुझाव नमो ऐप पर जाकर अवश्य करें साझा’ पीएम ने आज एक और ट्वीट करते हुए बताया- ‘वह इस रैली में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं को करेंगे संबोधित, यूपी के लोगों ने आज की वर्चुअल रैली के लिए जिस प्रकार का दिखाया है उत्साह, वो राज्य के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता को करता है जाहिर, दोपहर 1.30 बजे होने वाली इस रैली में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं को संबोधित करने का मिलेगा सुअवसर’
31 Jan 2022
Read More »

संसद का बजट सत्र आज से, पीएम मोदी बोले- बार बार चुनाव से संसद के सत्र होते हैं प्रभावित: संसद का बजट सत्र की शुरुआत आज से, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का होगा आगाज, राष्ट्रपति दोनों सदनों से संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित, पीएम मोदी ने सभी दलों से अपील करते हुए कहा- ‘मैं इस सत्र में आपका और सभी सांसदों का करता हूं स्वागत, यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में एक विश्वास करता है पैदा, बार बार चुनाव से संसद के सत्र होते हैं प्रभावित, चुनाव अपनी जगह है लेकिन बजट सत्र है महत्वपूर्ण, भारत के लिए वैश्विक अवसर का वक्त बजट सत्र है देश के विकास के लिए बड़ा अवसर, बजट सत्र में पूरे साल का खाका होता है तैयार, उम्मीद है सभी सांसद खुले मन से करेंगे चर्चा’
31 Jan 2022
Read More »

REET परीक्षा से सबक ले चुकी गहलोत सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए गठित की कमेटी: REET परीक्षा 2021 में पेपर लीक का मामले में बड़ी फजीहत के बाद जागी गहलोत सरकार, प्रतियोगी परीक्षाओं को बिना रुकावट पूरा करवाने के मकसद से हाई लेवल कमेटी का किया गठन, राजस्थान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विजय कुमार व्यास की अध्यक्षता में बनाई गई एक कमेटी, पूरी परीक्षा प्रक्रिया की स्टडी कर सरकार को सुझाव देगी यह कमेटी, समिति में पूर्व आईपीएस अधिकारी और आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन महेन्द्र कुमावत भी होंगे सदस्य, साथ ही प्रमुख शासन सचिव और कार्मिक सदस्य सचिव भी रहेंगे समिति में, यह समिति विभिन्न बिंदुओं पर अध्ययन कर 45 दिवस में सरकार को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर रात हुई हाईलेवल मीटिंग में दिए थे निर्देश, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी गोपनीयता, नकल, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के सुझाव देने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के दिए थे निर्देश
31 Jan 2022
Read More »



