



Day: January 31, 2022


बड़ी रैलियों, रोड शो पर 11 फरवरी तक रोक, 1 हजार लोगों की सभा की इजाजत- चुनाव आयोग का फैसला: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग ने की समीक्षा बैठक, चीफ इलेक्शन कमीशन सुशील चंद्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात के बाद रैलियों पर बैन के संबंध में लिया फैसला, 11 फरवरी तक बढ़ाई गई बड़ी रैलियों, रोड शो और पदयात्राओं पर रोक, ECI के फैसले के बाद अब 1000 लोग चुनावी रैलियों में हो सकेंगे शामिल, इनडोर सभाओं में 500 लोगों के बैठने की होगी अनुमति, वहीं डोर टू डोर कैंपेन में जा सकेंगे 20 लोग, इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई थी रोक, इसे बढ़ा कर किया गया था 31 जनवरी तक, 5 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में चुनाव होने वाले हैं 10 फरवरी से
31 Jan 2022
Read More »

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची, राणा की बेटी उरुशा को दिया पूर्वा से टिकट: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा का क्रम जारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज 6 प्रत्याशियों की सूची की जारी, कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में 3 महिला प्रत्याशियों को मिली जगह, अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मशहूर शायर मुन्नवर राणा की बेटी उरुशा राणा को कांग्रेस ने पूर्वा से बनाया अपना उम्मीदवार, लखनऊ वेस्ट से सुहाना सिद्द्की और कल्याणपुर से गायत्री तिवारी को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, वहीं लखनऊ नार्थ से अजय श्रीवास्तव, लखनऊ ईस्ट से पंकज तिवारी और लम्भुआ विनय विक्रम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार
31 Jan 2022
Read More »

अखिलेश यादव को करहल में चुनौती देंगे केन्द्रीय मंत्री SP सिंह बघेल, भाजपा ने उतारा मैदान में: उत्तरप्रदेश चुनाव का रण, मैनपुरी की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भरा पर्चा, भाजपा ने अखिलेश के सामने केन्द्रीय राज्य मंत्री SP सिंह बघेल को दिया टिकट, मोदी सरकार में कानून राज्य मंत्री हैं SP सिंह बघेल, बसपा प्रमुख मायावती ने एक दलित प्रत्याशी कुलदीप नारायण को करहल से उतारा है मैदान में, कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को दिया है टिकट, कांग्रेस ने यादव प्रत्याशी को उतार सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की, मैनपुरी की करहल सीट मानी जाती है सपा का गढ़, साल 1993 से करहल में रहा है सपा का कब्जा, 2002 में इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ने जीत की हासिल, मुलायम सिंह यादव भी लड़ते रहे हैं करहल से चुनाव
31 Jan 2022
Read More »

सुभासपा ने जारी की 5 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, गाजीपुर के जहूराबाद से राजभर ठोकेंगे चुनावी ताल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब बचा है कुछ ही समय शेष, ऐसे में सभी राजनितिक दल एक के बाद एक कर रहे हैं अपने प्रत्याशियों का एलान, इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपने 5 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपनी पुराणी सीट गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, वहीं उनके बेटे अरविंद राजभर वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से उतरेंगे मैदान में, पार्टी ने हरदोई की संडिला विधानसभा सीट से सुनील अर्कवंशी, सीतापुर के अमिश्रिक विधानसभा सीट से मनोज राजवंशी और बहराइच के बलहा से ललिता पासवान उतरेंगी चुनावी मैदान में,’ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर की अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, कहा- ‘मैं शिवपुर विधानसभा से लड़ना चाहता था चुनाव लड़ना लेकिन उनके जहूराबाद विधानसभा की जनता बैठ गई अनशन पर’
31 Jan 2022
Read More »

विक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक लगाई रोक, कांग्रेस को बड़ा झटका: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, ड्रग्स केस में फंसे दिग्गज अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मजीठिया 23 फरवरी तक दे दी है प्रोटेक्शन, तब तक पंजाब सरकार उनके खिलाफ नहीं कर सकती है कोई कार्रवाई, अब मजीठिया खुलकर पंजाब में कर सकते हैं चुनाव प्रचार, पंजाब में 20 फरवरी को मतदान देखते हुए दी है यह राहत, मामले की अगली सुनवाई होगी 23 फरवरी, सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को कोर्ट में सरेंडर कर रेगुलर बेल के लिए याचिका दायर करने को है कहा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के नजदीक इस तरह का केस दर्ज करने पर भी जताई चिंता, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पंजाब में कांग्रेस को लगा है बड़ा झटका, जो अब तक मजीठिया पर दर्ज केस को बड़ी उपलब्धि के तौर पर रही थी भुना, बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मोहाली क्राइम ब्रांच में ड्रग तस्करों से साठगांठ का दर्ज हुआ था केस, इस मामले में मोहाली हाईकोर्ट उनकी अग्रिम जमानत याचिका की थी खारिज, बिक्रम मजीठिया पंजाब में मजीठा और अमृतसर ईस्ट से लड़ रहे हैं चुनाव, अमृतसर ईस्ट में पंजाब कांग्रेस के प्रधान और सीएम चेहरे की दौड़ में शामिल नवजोत सिद्धू के खिलाफ उतर चुके हैं मैदान में
31 Jan 2022
Read More »

पंजाब में दिग्गजों ने दाखिल किए पर्चे, सीएम चन्नी-कैप्टन और बादल ने नामांकन कर जीत के किए दावे: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का कल है आखिरी दिन, नामांकन के एक दिन पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भदौड़ विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन पत्र, चन्नी चमकौर साहिब सीट से भी उतरे हैं चुनावी मैदान में, बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट एससी के लिए है रिजर्व, नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व चन्नी ने कहा- ‘यह क्षेत्र है बहुत बड़ा और यहां के कई इलाके विकास में हैं पिछड़े हुए, मुझे इस पूरे क्षेत्र का करना है विकास, पंजाब के पूर्व सीएम एवं लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पटियाला विधानसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र, कैप्टन की पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है चुनाव, इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी रहे मौजूद, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से दाखिल किया अपना नामांकन, सुखबीर बादल की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी इस दौरान रहीं मौजूद, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ‘प्रधान’ नवजोत सिद्धू ने शनिवार को अमृतसर पूर्वी सीट से भर चुके हैं अपना नामांकन
31 Jan 2022
Read More »

अखिलेश यादव ने आज उत्तरप्रदेश के करहल से भरा नामांकन, पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव: उत्तरप्रदेश का चुनावी रण, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उतर रहे हैं चुनावी रण में, अखिलेश ने आज करहल से किया नामांकन, मैनपुरी की करहल सीट मानी जाती है सपा का गढ़, साल 1993 से करहल में रहा है सपा का कब्जा, 2002 में इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ने जीत की हासिल, नामांकन से पहले अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव से की मुलाकात, मुलायम सिंह संसद सत्र में भाग लेने के लिए गए हुए हैं दिल्ली, करहल सीट अब बन गई है हॉट सीट, भाजपा ने इस सीट से अब तक नहीं उतारा है कोई प्रत्याशी, सूत्रों की माने को यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव को उतारा जा सकता है अखिलेश के सामने, ऐसा अगर होता है तो दिलचस्प होगा करहल का मुकाबला
31 Jan 2022
Read More »

निरंजन आर्य बनाए गए मुख्यमंत्री के सलाहकार, ‘वफादारी’ को गहलोत सरकार का बड़ा इनाम: राजस्थान सरकार के प्रशासनिक मुखिया की विदाई और नए पद का सृजन, राजस्थान के मुख्य सचिव पद से निरंजन आर्य आज हो रहे हैं रिटायर, इसके साथ ही गहलोत सरकार ने जारी किए आदेश, निरंजन आर्य को बनाया गया मुख्यमंत्री का सलाहकार, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, नियुक्ति के आदेश के साथ ही कहा गया- वेतन भत्ते और सेवा संबंधी नियम वित्त विभाग की सहमति के उपरांत होंगे जारी, सीएम गहलोत के खास सिपहसालार माने जाते हैं निरंजन आर्य, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अहम रहने वाली है आर्य की भूमिका, आम आदमी के सीएस माने जाते हैं निरंजन आर्य, अब गहलोत सरकार के सलाहकारों के जत्थे में एक ‘जनप्रिय अधिकारी’ भी शामिल
31 Jan 2022
Read More »

उषा शर्मा बनीं राजस्थान की मुख्य सचिव, पॉलिटॉक्स की खबर पर लगी मुहर, सबसे पहले दिए थे संकेत: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी उषा शर्मा बनीं राजस्थान की नई मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग ने इस संबंध में जारी किए आदेश, पॉलिटॉक्स ने सबसे पहले दिए थे इस बात के संकेत, आज ही पदभार ग्रहण कर सकती हैं पदभार, वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य का कार्यकाल सोमवार को दोपहर बाद होगा समाप्त, राज्य की अशोक गहलोत सरकार की सिफ़ारिश पर केंद्र सरकार ने उन्हें राजस्थान में नया पद ग्रहण करने का जारी कर दिया था आदेश, राजस्थान में करीब तेरह साल बाद फिर से कोई महिला अफसर बनीं हैं मुख्य सचिव, इससे पूर्व 2009 में अशोक गहलोत के कार्यकाल में ही खुशाल सिंह को बनाया गया था मुख्य सचिव, वरिष्ठता में उषा शर्मा का नाम है दूसरे नंबर, जून 2023 में है शर्मा का रिटायरमेंट, ऊषा शर्मा विधानसभा अध्यक्ष डॉ CP जोशी के साले BN शर्मा की हैं पत्नी, ऊषा शर्मा केंद्र में रह चुकी हैं कई महत्वपूर्ण पदों पर, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में DG, केंद्रीय ARD में अतिरिक्त सचिव और पर्यटन मंत्रालय में एडीजी पर्यटन पद पर रह चुकी हैं उषा शर्मा, राजस्थान में टूरिज्म डिपार्टमेंट में आयुक्त, सचिव, प्रमुख सचिव, JDA में आयुक्त, बूंदी, अजमेर कलेक्टर रह चुकी हैं उषा शर्मा
31 Jan 2022
Read More »


