Day: January 28, 2022

24 घंटे में आए 2.51 लाख नए कोरोना केस

24 घंटे में आए 2.51 लाख कोरोना केस, नए केसों में 12% की आई कमी, राजस्थान में मिले 9227 संक्रमित: देश में गुरुवार को 2 लाख 51 हजार 627 मिले नए कोरोना संक्रमित, इस दौरान 3.4 लाख लोग हुए ठीक, जबकि 627 लोगों की हुई मौत, इससे एक दिन पहले बुधवार को 2,86,384 लोग मिले थे संक्रमित और 573 लोगों की हुई थी मौत, पिछले दिन के मुकाबले 34,757 कम मिले संक्रमित, नए केस में 12% की आई कमी, फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या है 21.05 लाख, राजस्थान में कोरोना से एक दिन में 20 लोगों की हुई मौत, 9227 नए संक्रमित मिले, संक्रमितों में सबसे ज्यादा मिले 2075 जयपुर जिले में, राजस्थान बोर्ड के अलावा स्कूली स्तर की दूसरी परीक्षाओं पर संशय, प्रदेश में फरवरी में खुल सकते हैं स्कूल

Read More »
सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण की शर्तें कम करने से इनकार:

प्रमोशन में ST-SC को आरक्षण मामले में ‘सुप्रीम’ फैसला, SC ने आरक्षण की शर्तें कम करने से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को पदोन्नति में आरक्षण देने के मुद्दे पर सुनाया अहम फैसला, शीर्ष अदालत ने एससी/एसटी के लिए आरक्षण की शर्तों को कम करने से किया इनकार, कोर्ट ने कहा- ‘आवधिक समीक्षा के बाद प्रतिनिधित्व की अपर्याप्तता के आंकलन के अलावा मात्रात्मक डेटा का संग्रह है अनिवार्य, समीक्षा अवधि केंद्र सरकार द्वारा की जानी चाहिए निर्धारित, इससे पहले, शीर्ष अदालत ने कहा था-‘वह एससी और एसटी को पदोन्नति में आरक्षण देने के अपने फैसले को फिर से नहीं खोलेगा क्योंकि यह राज्यों को तय करना है कि वे इसे कैसे करते हैं लागू’ जस्टिस एल. नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने विषय में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल, अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल बलबीर सिंह और विभिन्न राज्यों की ओर से हुए पेश, अन्य वरिष्ठ वकीलों सहित सभी पक्षों को कोर्ट ने सुना, पीठ ने 26 अक्टूबर 2021 को अपना फैसला रखा था सुरक्षित

Read More »
पंजाब में चन्नी होंगे कांग्रेस के 'सरदार'

पंजाब में चन्नी होंगे कांग्रेस के ‘सरदार’, 100 दिन के काम से चलाया जादू, सिद्धू अपनी हरकतों से साइडलाइन!: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के CM चेहरे पर चल रहा विवाद खत्म होने की ओर, सूत्रों का दावा- कांग्रेस आलाकमान ने नाम कर लिया तय, मौजूदा CM चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस की ओर से होंगे अगले नाम, 10 फरवरी से पहले की जा सकती है इसकी घोषणा, चुनाव में किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए कांग्रेस उठाने वाली है यह कदम, पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को होनी है वोटिंग, पिछली बार 2017 में राहुल गांधी ने वोटिंग से ठीक 10 दिन पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाया सीएम उम्मीदवाल, कांग्रेस आलाकमान ने चन्नी के सरकार की 100 दिन की परफोर्मेंस को बनाया आधार, कांग्रेस की स्थिति पहले से हुई है बेहतर, भारी उथल- पुथल के बीच चन्नी ने जिस तरह से पंजाब में कांग्रेस को संभाला है और अपनी गढ़ी है इमेज, उससे कांग्रेस के पक्ष में हुआ है माहौल, कुछ ही दिन पहले PM मोदी की सुरक्षा चूक जैसे भारी सियासी उथल-पुथल के बीच भी चन्नी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से किया था प्रभावित, चरणजीत सिंह चन्नी है सिख समुदाय के साथ ही हिंदुओं में भी सॉफ्ट चेहरा, चन्नी के चेहरे पर दलित समुदाय का समर्थन मिलने की उम्मीद, दूसरी तरफ सिद्धू के स्वभाव को लेकर पार्टी है आशंकित, वह कब क्या बोल जाएं किसी को नहीं होता है पता, सिद्धू से जुड़े विवादों से भी बचना चाहती है पार्टी, सिद्धू का चंचल स्वभाव पार्टी के लिए बन सकता है मुसीबत

Read More »