



Day: January 28, 2022


गहलोत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, वीकेंड कर्फ्यू किया समाप्त: राजस्थान में कोरोना को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन, कोरोना को लेकर हुई रिव्यु मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जारी हुई नई गाइडलाइन, नई गाइडलाइन के अनुसार एक फरवरी से स्कूलों में ऑफलाइन शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की क्लासेस, वहीं 10 फरवरी से खुलेगी कक्षा 6 से लेकर नौवीं तक की स्कूल, वहीं ऑनलाइन क्लासेस भी रहेंगी जारी, अब रात 10:00 बजे तक खुले रहेंगे शॉपिंग मॉल और बाजार, वीकेंड कर्फ्यू किया गया समाप्त, अब रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार, शादी समारोह में अधिकतम 100 लोग ही हो सकेंगे शामिल, प्रदेश में 31 जनवरी से लागू होगी नई गाइडलाइंस, सीएम गहलोत के निर्देश के बाद गृह विभाग ने जारी किए आदेश
28 Jan 2022
Read More »

किरोड़ी का तंज- ‘REET पेपर लीक से हुई कमाई कहीं उत्तरप्रदेश-पंजाब चुनावों के लिए तो नहीं भेज दी?: REET पेपर लीक मामले को लेकर गरमाई मरुधरा की सियासत, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के निशाने पर गहलोत सरकार, किरोड़ी मीणा ने ट्वीट कर साधा निशाना- REET पेपर लीक मामले में इतने खुलासे होने के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न तो CBI जांच की अनुशंसा कर रहे हैं और न ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली का ले रहे हैं इस्तीफा, इस मामले में सरकार का रुख कई प्रकार के संदेह कर रहा है उत्पन्न, कहीं ऐसा तो नहीं कि REET पेपर लीक से जो कमाई हुई उसे मोटी रकम को भेज दिया गया हो उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित उन राज्यों में, जहां हो रहे हैं विधानसभा के चुनाव? यदि ऐसा है तो बेरोजगार युवाओं के साथ इससे अधिक बर्बरता नहीं हो सकती कुछ’, पिछले साल हुई REET-2021 परीक्षा की धांधली की जांच कर रही SOG ने पेपर लीक गिरोह का किया है पर्दाफाश, SOG ने बताया है कि शिक्षा संकुल से चोरी हुआ था रीट का पेपर, 1 करोड़ 22 लाख में बिका था पेपर, SOG के खुलासे के बाद से किरोड़ी लाल मीणा लगातार गहलोत सरकार और बोर्ड अध्यक्ष जारौली के खिलाफ हैं हमलावर
28 Jan 2022
Read More »




‘फेल विधायक, बीजेपी से बैर नहीं, प्रदीप बत्रा तेरी खैर नहीं- रुडकी में BJP प्रत्याशी का अजब विरोध: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का घमासान, रुड़की विधानसभा में भाजपा विधायक और प्रत्याशी प्रदीप बत्रा का अनूठा विरोध, व्यापारियों ने लगवाया बैनर, जिसमें लिखा है- ‘फेल विधायक, बीजेपी से बैर नहीं, प्रदीप बत्ता तेरी खैर नहीं, भ्रष्टाचार के भेंट चढ़े पीड़ित व्यापारी’, स्थानीय व्यापारियों ने दुकानों के अलॉटमेंट में भ्रष्टाचार का लगाया है आरोप, 3.5 लाख रुपए लेकर केवल 75 हज़ार की रसीदें काटने का आरोप, बताया जा रहा है कि 23 दुकानदारों के साथ हुआ ऐसा, रुड़की विधानसभा में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहा है विरोध, विधानसभा में बत्रा का विरोध इतना है कि उन्हें कई बार तो सीधे-सीधे नाराज लोगों का सामना भी करना पड़ा और वह वहां से भागते हुए ही आए थे नजर, भारतीय जनता पार्टी ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए टिकट देकर उतारा है मैदान में
28 Jan 2022
Read More »

प्रियंका गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, उदयपुर के हितेन्द्र का शव रूस से जल्द भारत मंगवाने की मांग: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, इस बात की जानकारी देते हुए प्रियंका ने किया ट्वीट- ‘उदयपुर के हितेंद्र गरासिया की रूस में हो गई थी मृत्यु, उनका परिवार 6 महीनों से उनका शव लाने के लिए कर रहा है संघर्ष, उनकी बेटी उर्वशी गरासिया ने मुझसे मिलकर तथ्यों से कराया अवगत, उर्वशी बड़ी हिम्मत से उठा रही हैं आवाज, मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर संवेदनशीलता के साथ इस परिवार की मांग सुनने का किया है निवेदन’ प्रियंका गांधी ने हितेन्द्र गरासिया के परिवार के साथ मुलाकात की फोटो भी की है शेयर, प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा गया पत्र भी किया है शेयर, पत्र में पीएम मोदी से की गई है मांग, मामले में संज्ञान लेकर हितेन्द्र की पार्थिव देव को भारत जल्द मंगवाने की रखी गई है मांग, 17 जुलाई 2021 को हितेन्द्र गरासिया का रूस में हो गया था निधन, गरासिया का शव अब तक नहीं लाया जा सका है इंडिया, पार्थिव देह भारत मंगवाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार काट रहा है चक्कर, गरासिया का परिवार प्रधानमंत्री कार्यालय के भी काट चुका है कई चक्कर
28 Jan 2022
Read More »


मेरे हेलिकॉप्टर को दिल्ली में रोका, मुजफ्फरनगर के लिए नहीं भरने दिया जा रहा उड़ान- अखिलेश का आरोप: उत्तरप्रदेश चुनाव का रण, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट- ‘मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोका गया, नहीं जाने दिया जा रहा है मुज़फ़्फ़रनगर, जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से हैं उड़े, हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश, जनता सब समझ रही है…’ अखिलेश यादव को आज करीब 1 बजे मुजफ्फरनगर में RLD के जयंत चौधरी के साथ करनी थी प्रेसवार्ता, गठबंधन की सीटों के बारे में और जाटों की अमित शाह के साथ बैठक के बाद अहम मानी जा रही थी प्रेसवार्ता, अखिलेश को दिल्ली से जाना था मुजफ्फरनगर, अखिलेश के हेलिकॉप्टर को रोका गया दिल्ली में, मुजफ्फरनगर के लिए नहीं भरने दी जा रही उड़ान, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर साजिश का लगाया है आरोप
28 Jan 2022
Read More »


