Day: January 28, 2022

फांसी के फंदे से लटका मिला येदियुरप्पा की पोती का शव

फांसी के फंदे से लटका मिला येदियुरप्पा की पोती का शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में: कर्नाटक से बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती का शव उनके घर पर फांसी के फंदे से झूलता मिला, बेंगलुरु स्थित आवास पर उनकी पोती का मिला शव, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर कुछ और? जैसे ही उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें कर दिया मृत घोषित

Read More »
भाजपा ने जारी की 91 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

उत्तरप्रदेश में भाजपा ने जारी की 91 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, इन दिग्गजों को उतारा मैदान में: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, भाजपा की इस लिस्ट में 91 उम्मीदवारों के नाम, बीजेपी ने आज पांचवे फेज के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, इससे पहले पार्टी 206 उम्मीदवारों के नाम की कर चुकी है घोषणा, देवरिया से पूर्व पत्रकार और सीएम के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को भी दिया गया टिकट, सिकंदरपुर से संजय यादव को बनाया गया प्रत्याशी, योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से, कुंडा से सिंधुजा मिश्रा, मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम, मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से, मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से दिया गया टिकट, इसके अलावा मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा और मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से बनाया गया उम्मीदवार

Read More »
सुरक्षा को लेकर आजम के बेटे का बयान

सुरक्षा में लगी पुलिस पर भरोसा नहीं, क्‍या पता मार दें गोली- आजम के बेटे अब्दुल्ला का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश में रामपुर के सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान का बड़ा बयान- ‘मुझे मेरे साथ जो पुलिस वाले चल रहे हैं उन पर ही नहीं है भरोसा, क्या पता वही किसी चीज में रख दें या फिर मार दें गोली, अगर मैं गलत हूं तो मैदान में लड़कर हराएं, आपके साथ अधिकारी और हैं दो-दो सरकारें इस बार मेरे चुनाव नहीं, बस मेरे नामांकन की हो रही है चर्चा’ सपा ने अब्‍दुल्‍ला आजम को रामपुर की स्‍वार विधानसभा सीट से उतारा है मैदान में, अब्दुल्ला खान को अपना पर्चा खारिज होने की है आशंका, इसी वजह से उनकी मां और आजम खान की पत्‍नी तजीन फात्‍मा ने बतौर निर्दलीय प्रत्‍याशी स्‍वार विधानसभा सीट से किया है नामांकन, ताकि बेटे का पर्चा खारिज होने की स्थिति में वह यहां से लड़ सकें चुनाव, भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने रामपुर के नवाब काजिम अली खान के बेटे हैदर अली खान को दिया है टिकट

Read More »
CM योगी का सपा पर हमला

वे जिन्ना के उपासक, हम सरदार पटेल के पुजारी, उनको पाकिस्तान प्यारा और हम..- CM योगी का SP पर हमला: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर हमला किया तेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा- ‘वे ‘जिन्ना’ के हैं उपासक, हम ‘सरदार पटेल’ के हैं पुजारी, उनको पाकिस्तान हैं प्यारा, हम मां भारती पर जान करते हैं न्योछावर, जो 5 वर्ष पूर्व मजहबी दंगों की आग में था झुलसता, कर्फ्यू के कारण लोग घरों में कैद रहने को थे विवश,आज यहां समृद्धि के नए मानक हो रहे हैं स्थापित, बेटियां सुरक्षित हैं और मातृशक्ति का हैं सम्मान, रंगदारी मांगने वाले अब जान की मांग रहे हैं भीख, फर्क साफ है… मेरठ, अपने खेल उत्पादों के लिए था प्रसिद्ध, किंतु सपा, बसपा व कांग्रेस की विकासद्रोही सरकारों ने इस विशिष्टता को नहीं बनने दिया जनपद की पहचान, आज यहां मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय हो रहा है स्थापित, यहां के खेल उत्पाद पा रहे हैं वैश्विक पहचान’

Read More »
जयपुर नगर निगम हैरिटेज में मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ पार्षद हुए लामबंद

पार्षदों के बाद अब मंत्री और विधायक भी जुड़े जयपुर हैरिटेज नगर निगम में मेयर बदलने की मुहिम में!: जयपुर नगर निगम हैरिटेज में मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ पार्षद हुए लामबंद, निर्दलियों के बाद अब कांग्रेस पार्टी के ही पार्षद समितियां नहीं बनने, वार्डों में काम नहीं होने से हैं खफा, पार्षद ही नहीं बल्कि क्षेत्रिय विधायक और कैबिनेट मंत्री भी मेयर की कार्यशैली से हैं नाखुश, ऐसे में अब नगर निगम हेरिटेज में मेयर मुनेश गुर्जर को बदलने की अटकलें हुई तेज, सिविल लाइन्स से क्षेत्रीय विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कल देर रात मुलाकात करने के बाद आज कांग्रेस पार्षद दल की एक बैठक भी बुलाने का लिया निर्णय, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी पहले ही बताए जा रहे हैं नाराज, सूत्रों की माने तो इसमें पार्षदों से ली जाएगी मेयर को लेकर राय, कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय मिलाकर जो 55 पार्षदों का बोर्ड इसमें से 35 से ज्यादा पार्षद बताए जा रहे हैं मेयर के खिलाफ, मेयर बदलने के लिए 35 से ज्यादा पार्षदों ने किए हैं साइन अब बैठक बुलाकर की जा सकती है पार्षदों से रायशुमारी

Read More »
राहुल बोले- प्रधानमंत्री जी भारत की जमीन कब मिलेगी वापस?

अरुणाचल से लापता युवक को चीन ने लौटाया, राहुल बोले- प्रधानमंत्री जी भारत की जमीन कब मिलेगी वापस?: अरुणचाल प्रदेश से लापता युवक मीराम तारौन को चीन ने लौटा दिया है वापस, कल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की जानकारी, युवक की सकुशल की वापसी पर राहुल गांधी ने जताई खुशी, साथ ही राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा सवाल, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- ‘मीराम तारौन को चीन ने वापस लौटा दिया है ये जानकर हुई तसल्ली, जिस भारत भूमि पर चीन ने कब्ज़ा किया है वो कब मिलेगी वापस, प्रधानमंत्री जी?’, इससे पहले युवक के लापता होने पर राहुल गांधी ने कहा था- ‘सरकार हो तो फ़र्ज़ निभाओ, मीराम तारौन को वापस लाओ!’ अरूणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक को चीन की सेना ने भारतीय सेना को सौंपा, पिछले दिनों ये युवक सीमा के पास से हो गया था लापता

Read More »
महाराष्ट्र के निलंबित BJP विधायकों को 'सुप्रीम' राहत

महाराष्ट्र के निलंबित BJP विधायकों को ‘सुप्रीम’ राहत, निलंबन रद्द, स्पीकर का फैसला असंवैधानिक करार: जुलाई 2021 में निलंबित हुए महाराष्ट्र भाजपा के 12 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा स्पीकर द्वारा एक साल के लिए निलंबित किए जाने के फैसले को करार दिया असंवैधानिक, कोर्ट ने सभी विधायकों का निलंबन भी किया रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले के साथ की तल्ख टिप्पणी, अदालत ने कहा- ‘ये फैसला लोकतंत्र के लिए खतरा ही नहीं, बल्कि तर्कहीन भी’, इससे पहले की सुनवाई में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस सीटी रवि कुमार की पीठ ने महाराष्ट्र शासन के वकील अर्यमा सुंदरम से सत्र की अवधि के बाद भी साल भर तक निलंबन के आधार को लेकर पूछे कई सीधे और तीखे सवाल, भाजपा के 12 विधायकों में संजय कुटे, आशीष शेलार, योगेश सागर, गिरीज महाजन, हरीश पिंपले, अतुल भातरखलकर, अभिमन्यु पवार, बंटी बांगडीया और नारायण कुचे को किया गया था निलंबित, भाजपा विधायकों पर आरोप था कि इन्होने स्पीकर के ऑफिस में घुस उनसे की थी गालीगलौज

Read More »
छात्रों के समर्थन में आज बिहार बंद

छात्रों के समर्थन में आज बिहार बंद, सड़क पर उतरे RJD-कांग्रेस समेत 7 दल, दरभंगा में रोकी ट्रेन: RRB-NTPC परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज छात्र संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने आज किया बिहार बंद, रेलवे अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार की 7 राजनीतिक पार्टियों RJD, कांग्रेस, JAP, CPI, CPM, CPI-ML और VIP के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, दरभंगा में RJD कार्यकर्ताओं ने बिहार संपर्क क्रांति को रोका, पटना के डाकबंगला चौराहे पर पप्पू यादव की पार्टी JAP के कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प, वैशाली के हाजीपुर नगर के रामशीष चौक पर महुआ के RJD विधायक डॉ. मुकेश रोशन ने सड़क पर आगजनी कर किया जाम, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर, हाजीपुर-छपरा, हाजीपुर-समस्तीपुर समेत अन्य मुख्य मार्गों पर वाहनों की लगी लंबी कतारें, जाम के कारण आवागमन हुआ ठप, पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, भागलपुर, गोपालगंज में भी अब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की खबर, इससे पहले JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा- ‘होनहारों को गढ़ने वाले शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को रेलवे और पुलिस ले अविलंब वापस’

Read More »
सपा ने जारी की 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

सपा ने जारी की 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 13 यादव, 10 मुस्लिम, 10 एससी व 7 ब्राह्मणों को टिकट: उत्तरप्रदेश में सपा ने बृहस्पतिवार को 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची कर दी जारी, इसमें चार पूर्व सांसदों और बसपा-भाजपा छोड़कर आए नेताओं पर लगाया दांव, सपा की इस सूची में 13 यादव, 10 मुस्लिम, 10 अनुसूचित जाति, सात ब्राह्मण, चार कुर्मी, तीन ठाकुर और दो अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को दिया गया टिकट, दो निषाद, दो राजभर, एक पाल, एक चौहान और एक कुशवाहा को भी उतारा मैदान में, बसपा से आने वाले रामअचल राजभर को अकबरपुर से और भाजपा से आए रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से बनाया उम्मीदवार, विधानसभा पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को कुल की परंपरागत सीट इटवा से दिया गया टिकट, पूर्वांचल के ज्यादातर पार्टी विधायकों को फिर से बनाया गया है उम्मीदवार, भाजपा से आए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को घोषी से दिया गया टिकट, बसपा से आने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के बेटे कमलाकांत राजभर को दीदारगंज, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर को अकबरपुर और पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को कटेहरी से, बसपा से आए पूर्व सांसद राकेश पांडेय को जलालपुर व पूर्व सांसद दाउद अहमद को मोहम्मदी और भाजपा से आए पूर्व सांसद रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से जबकि सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को केराकत से उतारा गया मैदान में

Read More »