Day: January 27, 2022

टीपू सुल्तान को लेकर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

राष्ट्रपति ने भी कर्नाटक में की थी टीपू सुल्तान की तारीफ तो क्या उनसे भी मांगा जाएगा इस्तीफा- संजय राउत: महाराष्ट्र में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान को लेकर महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने मालवानी क्षेत्र के बाग में नई सुविधाओं का किया था उद्घाटन, शेख के इस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बीजेपी युवा मोर्चा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाग का नाम टीपू सुल्तान की जगह बदलने की मांग करते हुए किया था विरोध प्रदर्शन, अब इसे लेकर शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कर्नाटक में की थी टीपू सुल्तान की तारीफ, उनका कहना था कि टीपू सुल्तान थे ऐतिहासिक योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी, क्या बीजेपी राष्ट्रपति से मांगेगी उनका इस्तीफा? बीजेपी को इस पर करना चाहिए अपना रुख स्पष्ट, लेकिन वो इस मुद्दे पर कर रही है ड्रामा, बीजेपी को लगता है कि उन्हें ही इतिहास के बारे में है जानकारी, हम टीपू सुल्तान के बारे में जानते हैं, हमें बीजेपी से कुछ सीखने की नहीं है जरूरत’

Read More »
टिहरी से BJP विधायक नेगी कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में भाजपा के नहले पर कांग्रेस का दहला, टिहरी से BJP विधायक नेगी कांग्रेस में शामिल: उत्तराखंड में दलबदल की बयार, एक बार फिर प्रदेश में भारी उलटफेर, पूर्व कांग्रेसी और प्रदेशाध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन तो वहीं टिहरी विधानसभा से भाजपा के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का थामा हाथ, उत्तराखंड में टिहरी विधानसभा पर भाजपा और कांग्रेस ने अब तक नहीं उतारे हैं प्रत्याशी, भाजपा देख रही थी किशोर उपाध्याय की ओर, अब भाजपा उपाध्याय को उतार सकती है टिहरी विधानसभा से, उपाध्याय को चुनाव लड़ाने जा रही है भाजपा की योजना के बीच धन सिंह खुद को कर रहे थे ठगा सा महसूस, ऐसे में नेगी ने भी फौरन पलटी मारी और थाम लिया कांग्रेस का दामन

Read More »
देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 2.86 लाख नए केस

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 2.86 लाख नए केस, 573 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 19.5%: देश में बढ़ रही है कोरोना की स्पीड, देश में बुधवार को मिले 2 लाख 86 हजार 384 नए कोरोना संक्रमित, इस दौरान 3.06 लाख लोग हुए ठीक, इस अवधि में 573 लोगों की हुई मौत, पिछले दिन के मुकाबले मिले 470 अधिक संक्रमित, इससे एक दिन पहले मंगलवार को 2,85,914 लोग मिले थे संक्रमित, देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या है 22.02 लाख, महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.03 करोड़ लोग आ चुके संक्रमण की चपेट में , बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 19.5% किया गया दर्ज, राजस्थान में 24 घंटे में मिले 13049 नए कोरोना के मरीज, 21 लोगों की हुई मौत

Read More »
कांग्रेस से निष्कासित उत्तराखंड पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस से निष्कासित उत्तराखंड पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय भाजपा में हुए शामिल, टिहरी से ठोक सकते हैं ताल: उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, भाजपा में शामिल होने पर किशोर उपाध्याय ने कहा- ‘उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड रहेगा खुशहाल, उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर, मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा’, हालही में कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से किया था निष्कासित, उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के थे आरोप, पार्टी से निकाले जाने के बाद पहले ही संभावना जताई जा रही थी की किशोर भाजपा में होंगे शामिल, सूत्रों की माने तो उपाध्याय को भाजपा उतार सकती है टिहरी सीट 

Read More »
article image1

ऑफर ठुकराए जाने से भड़की बीजेपी बोली- जयंत चौधरी ने सारे जाट समाज के वोटों का नहीं ले रखा ठेका: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने की जाटों को साधने की कोशिश, बुधवार को पश्चिमी यूपी के जाट नेताओं के साथ बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के आवास पर की बैठक, बैठक के दौरान और बाद में बीजेपी ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को दिया ऑफर, जाट नेताओं संग हुई बैठक में भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा- ‘जयंत भाई (चौधरी) ने चुन लिया है गलत घर, जाट समाज किसान की सुनता है और भाजपा भी किसानों की सुनती है, जाट देश की सुरक्षा के बारे में सोचता है और बीजेपी भी देश की सुरक्षा के बारे में सोचती है, वहीं सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा- बीजेपी के दरवाजे खुले हैं जयंत चौधरी के लिए, वहीं बीजेपी के इस ऑफर को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ठुकरा दिया, कहा- ‘न्योता मुझे नहीं, उन सात सौ से अधिक किसान परिवार को दो, जिनके घर आपने उजाड़ दिए,’ जयंत चौधरी द्वारा प्रस्ताव ठुकराने के तुरंत बाद भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा- जयंत जी ने सारे जाट वोट का ठेका थोड़ी ना ले रखा है, अगर जयंत जी गलत पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे तो जाट समाज उनके साथ क्यों जाएगा?’ रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का आज है पश्चिम यूपी में प्रचार अभियान कार्यक्रम, मुजफ्फरनगर जिले में आज जयन्त चौधरी करेंगे दो सभाएं

Read More »
img 20220127 094634

उत्तराखंड में कांग्रेस ने 5 सीटों पर बदले टिकट, लालकुआं से हरीश रावत तो हरिद्वार ग्रामीण से बेटी लड़ेगी चुनाव: आखिरकार बड़े सियासी ड्रामे के बाद उत्तराखंड में देर रात कांग्रेस को कुछ सीटों पर टिकटों में करना पड़ा बदलाव, कांग्रेस ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदलते हुए बाकी बची पांच सीटों पर भी किया नामों को ऐलान, जिन प्रत्याशियों की टिकट बदले गए हैं, उनमें कांग्रेस कैंपेन कमिटी के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम सबसे चर्चित, हरीश रावत अब रामनगर की जगह हल्द्वानी से सटी लालकुआं सीट से लड़ेंगे चुनाव, लालकुआं से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का टिकट काटकर उनकी जगह हरीश रावत को दिया गया टिकट, जबकि रामनगर से पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह को पार्टी ने उतारा मैदान में, इससे पहले कालाढूंगी से उम्मीदवार घोषित किए गए थे महेंद्र पाल सिंह, जबकि अब उनकी जगह महेश शर्मा होंगे कालाढूंगी से उम्मीदवार, वहीं डोईवाला सीट पर भी पार्टी ने मोहित उनियाल की जगह गौरव चौधरी को बनाया उम्मीदवार, इसके साथ ही ज्वालापुर सीट से बरखा रानी की जगह अब रवि बहादुर को मैदान में उतारा पार्टी ने, ऐसे ही नरेंद्र नगर सीट से ओम गोपाल रावत, रुड़की से यशपाल राणा, हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की बेटी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत को उतारा गया चुनाव मैदान में, जबकि चौबट्टाखाल से केसर सिंह नेगी और सल्ट से रंजीत रावत होंगे चुनावी मैदान में,

Read More »