



Day: January 27, 2022




पंजाब को कौन चलाएगा? सिद्धू ने CM फेस की उठाई मांग तो राहुल बोले- कार्यकर्ताओं से पूछकर करेंगे तय: पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर, अभी तक कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का नहीं किया है ऐलान, जालंधर में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में इशारों-इशारों में किया सवाल- ‘राज्य में कांग्रेस का सीएम कौन होगा? सिद्धू ने दावा किया कि अगर सीएम का चेहरा बता दिया जाएगा तब राज्य में 70 सीटों के साथ बनेगी सरकार, इस पर राहुल गांधी ने कहा- ‘सीएम उम्मीदवार पर जल्द किया जाएगा फैसला, कार्यकर्ताओं से पूछ कर ही सीएम उम्मीदवार पर लिया जाएगा फैसला, जो कोई भी नेतृत्व करेगा बाकी लोग उसे करेंगे मजबूत, पंजाब के नेता चाहते हैं कि राज्य में सीएम फेस का लिया जाए निर्णय, इस संबंध में पार्टी ले लेगी निर्णय, इसके लिए जनता व पार्टी नेताओं से किया जाएगा राय-मशविरा’ आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से की थी रायशुमारी, अब राहुल ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की कही है बात, पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने अंतिम समय ही कैप्टन का नाम किया था आगे, पंजाब में 20 फरवरी को होना मतदान, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार भी अंतिम समय पर खेल सकती है दांव
27 Jan 2022
Read More »

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में अतिरिक्त विषय में डिग्री धारी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय क्यों सरकार?: प्रदेश में 32 हजार पदों पर होने वाली तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती की विज्ञप्ति हुई जारी, लेकिन विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही 5 हजार ऐसे बेरोजगार हैं जिनमें छा गई निराशा, निदेशालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बीए के समकक्ष अतिरिक्त विषय में डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को नहीं किया गया है शामिल, ऐसे में अब अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से अतिरिक्त विषय डिग्री धारियों को भर्ती में शामिल करने की लगाईं गुहार, छात्र नेता शंकर सिंह मीणा ने सरकार से की अपील- ‘अतिरिक्त डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को आगामी तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में किया जाए शामिल, सरकार ने साल 2016 और साल 2018 में आयोजित रीट भर्ती में किया था इन अभ्यर्थियों को शामिल, लेकिन 31 दिसम्बर 2021 को बीकानेर निदेशालय की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में नहीं मिली इन अभ्यर्थियों को जगह जबकि उसके 10 पश्चात ही पाली जिले में हुई DPC में अतिरिक्त डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को मिले है जगह, ऐसे में सरकार द्वारा जारी की गई इस विज्ञप्ति छात्रों के साथ सरकार और अधिकारी कर रहे हैं अन्याय’
27 Jan 2022
Read More »


महाराज ऐसा बुखार तो रोज-रोज आए, जो आपसे हो बात- कोविड संक्रमित की सिंधिया के प्रति दीवानगी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति लोगों की दिवानगी, सिंधिया ने आज ग्वालियर में कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर से शहर के अलग-अलग इलाकों में होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे कोविड संक्रमितों से वीडियो कॉल से की बात, सिंधिया ने 58 वर्षीय विक्रांत सिंह से की बात, कॉल अटेंड होते ही बोले- ‘कैसे हो विक्रांत मैं कन्ट्रोल कमांड सेंटर से ज्योतिरादित्य सिंधिया बोल रहा हूं, सामने से जवाब मिला- ‘मेरे धन्य भाग्य हैं सर आप हैं सामने, महाराज ऐसा बुखार तो आए रोज-रोज, जो आपसे बात करने का मिले मौका’, यह बात गुरुवार को कोविड पॉजिटिव मरीज ने ज्योतिरादित्य से कही, मरीज के रिएक्शन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब में जोड़ लिए हाथ, साथ ही कहा- ‘भैया ऐसा न कहो, भगवान न करे किसी को हो यह बीमारी’ इसके बाद मरीज को ख्याल रखने और ठीक होकर उनसे मुलाकात करने की कही बात
27 Jan 2022
Read More »


जो पूछते हैं ये सवाल, उन्हें नहीं मालूम मैं किस तरह का आदमी हूं- पार्टी छोड़ने के सवाल पर पायलट का जवाब: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यंमत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट उतरे यूपी चुनाव के रण में, पायलट ने गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के समर्थन में किया डोर-टू-डोर प्रचार, तो वहीं प्रेसवार्ता कर भाजपा और मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ, इसके साथ ही आरपीएन सिंह के बाद पायलट के भाजपा में जाने की खबरों को किया खारिज, पायलट ने दो टूक जवाब देते हुए कहा- ‘जो लोग ये सवाल पूछते हैं, उन्हें नहीं मालूम मैं किस तरह का आदमी हूं’, वहीं आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने के पर बोले पायलट- ‘कांग्रेस पार्टी है बहुत पुरानी पार्टी और चुनाव से पहले कई नेता आए और गए, लेकिन अंत में लोग विचारधारा, इतिहास और नीति को हैं देखते, कौन नेता किस पार्टी में जाता है ये हो सकता है उनका व्यक्तिगत निर्णय, लेकिन हम लड़ रहे हैं जीतने के लिए’, आरपीएन सिंह के बयान- ‘अब कांग्रेस बदल गई है’ वाले बयान पर पायलट ने कहा- ‘ये उनकी हो सकती है व्यक्तिगत राय, लेकिन हमको लड़ना पड़ेगा, उस मुद्दे को लेकर कहीं नहीं है कोई मतभेद’, हाल ही में यूपी के दिग्गज कांग्रेसी और झारखंड के प्रभारी RPN सिंह ने छोड़ी है कांग्रेस पार्टी, एक के बाद एक युवा कांग्रेसी नेता छोड़ रहे हैं पार्टी का दामन, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि RPN सिंह के बाद अब किसकी बारी? ऐसे सवालों पर आज पायलट ने खुद की लगा दिया विराम
27 Jan 2022
Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा सीट से भरा अपना नामांकन, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से सीधा मुकाबला: देवभूमि उत्तराखंड में चुनावी तपिश हुई तेज, कल है प्रत्याशियों के नामांकन की अंतिम तारीख, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भरा अपना नामांकन, भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से उतारा है चुनावी मैदान में, नामांकन दाखिल करने के बाद बोले धामी- ‘2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी, विकास कार्यों के दम पर ही बीजेपी उत्तराखंड में एक बार फिर बनाएगी सरकार’, प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को सीएम धामी के खिलाफ उतारा है चुनावी मैदान में
27 Jan 2022
Read More »


