Day: January 27, 2022

सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

समाजवादी पार्टी ने 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, अब तक 254 सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिदिन राजनीतिक दल कर रहे हैं अपने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान, इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी, तीसरी सूची में 56 उम्मीदवारों को मिली जगह, ‘अम्बेडकरनगर की कटेहरी से लालजी वर्मा, अकबरपुर से रामअचल राजभर, सिद्धार्थनगर की इटवा से माता प्रसाद पांडेय, गोरखपुर की चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी, आज़मगढ़ की फूलपुर पवई से रमाकांत यादव, मऊ की घोसी से दारा सिंह चौहान, बलिया की बांसडीह से रामगोविंद चौधरी, गाज़ीपुर की जमानिया से ओम प्रकाश सिंह और चंदौली की सकलडीहा से पीएन यादव होंगे प्रत्याशी’ समाजवादी पार्टी अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 254 सीटों पर उतार चुकी है अपने प्रत्याशी, फिलहाल गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कौन ठोकेगा चुनावी ताल, इसका नहीं हुआ है अभी भी कोई फैसला’

Read More »
अमृतसर पूर्व सीट से भी मैदान में उतरेंगे मजीठिया

अमृतसर पूर्व सीट से भी मैदान में उतरेंगे मजीठिया, सिद्धू-विक्रम सिंह के बीच होगा मुकाबला: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी हुई तेज, अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया अपनी मजीठा सीट के अलावा अमृतसर पूर्व से भी नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ उतरेंगे चुनावी मैदान में, अमृतसर पहुंचे अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने किया इसका एलान, बादल ने कहा- ‘सिद्धू के अहंकार को जवाब देने के लिए पार्टी मजीठिया को लड़ा रही है अमृतसर से चुनाव, अब सिद्धू के लिए अमृतसर पूर्व की लड़ाई होगी मुश्किल और दिलचस्प भी’, इससे पहले पंजाब कांग्रेस प्रधान अमृतसर पूर्व सीट से अपनी जीत को लेकर थे आश्वस्त लेकिन अकाली दल के इस एलान के बाद सिद्धू की बढ़ सकती है मुश्किलें

Read More »
भाजपा ने पंजाब में 27 उम्मीदवारों की नई दूसरी लिस्ट की जारी

भाजपा ने पंजाब में 27 उम्मीदवारों की नई दूसरी लिस्ट की जारी, विजय सांपला फगवाड़ा से भरेंगे हुंकार: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की लिस्ट, नई लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का नाम भी है शामिल, सांपला फगवाड़ा विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा रूपनगर से उतरेंगे चुनावी रण में, पंजाब में भाजपा के उम्मीदवारों की ये है दूसरी लिस्ट, इस लिस्ट में पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले कांग्रेस के दोनों विधायक को दिया गया है टिकट, बटाला से फतेहजंग बाजवा और मोगा से हरजोत कमल को दिया गया टिकट, राजपुरा से बीजेपी के हरजीत ग्रेवाल को नहीं मिला टिकट, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में से 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव , जबकि उसके दो सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) क्रमश: 37 और 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Read More »
यूपी में कांग्रेस को लगेगा एक और बड़ा झटका

जतिन प्रसाद-RPN सिंह के बाद अब राज बब्बर भी कहेंगे कांग्रेस को अलविदा, करेंगे घर वापसी!: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने के बाद कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक और लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें, सूत्रों का कहना- ‘जल्द ही राज बब्बर करेंगे सपा में घर वापसी’, सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कू पर इशारा करते हुए लिखा- ‘कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही होंगे समाजवादी’, राज बब्बर ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी जनता दल से, 5 साल तक जनता दल के साथ रहने के बाद समाजवादी पार्टी में हो गए थे शामिल, 1994 में सपा ने भेजा था राज्यसभा, 2004 में सपा के टिकट पर ही जीतकर पहली बार पहुंचे लोकसभा, 2006 में बब्बर ने सपा से तोड़ा नाता, दो साल बाद 2008 में राजबब्बर ने कांग्रेस की थी जॉइन, 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर फिरोजबाद सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को दी थी मात, राज बब्बर यूपी के टुंडला के हैं रहने वाले, बॉलिवुड की 250 से अधिक फिल्मों में किया है काम

Read More »
मिशन पंजाब पर राहुल गांधी

मिशन पंजाब पर राहुल गांधी, 117 कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, चखा लंगर: मिशन पंजाब पर राहुल गांधी, पंजाब दौरे की शुरुआत राहुल ने अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर की, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और कांग्रेस के सभी 117 कैंडिडेट भी पहुंचे हरमंदिर साहब, राहुल ने यहां लंगर भी चखा, पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राहुल गांधी का है यह पहला दौरा, राहुल दुर्गयाणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल भी जाएंगे, जालंधर में राहुल ‘नवी सोच नवा पंजाब’ थीम के साथ एक वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

Read More »
हमारी झोली भर दीजिए कमल के फूलों से- शाह

अखिलेश के हाथ में गया शासन तो गुंडों का होगा राज, माफिया पर डंडे से उनके पेट में होता दर्द- शाह: उत्तरप्रदेश का चुनावी घमासान, गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को वृंदावन पहुंचे और सबसे पहले बांके बिहारी जी के किए दर्शन, मथुरा पहुंचकर शाह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद- ‘मैं यहां 2022 के चुनाव में जिताने करने की आया हूं अपील, हमारी झोली भर दीजिए कमल के फूलों से’, अखिलेश पर हमला बोलते हुए सवाल पूछा- ‘राजनीति के अंदर जातिवाद और परिवारवाद होना चाहिए क्या? पहले की सरकारें जातिवाद के आधार पर चली, भ्रष्टाचार का हुआ विकास, योगी जी की सरकार में राहुल बाबा भी नहीं लगाते हैं भ्रष्टाचार का आरोप, आजम और मुख्तार जैसे माफियाओं पर गिरती है गाज, अखिलेश के पेट में होता है दर्द, 2 हजार करोड़ की संपत्ति जो माफियाओं ने हड़प रखी थी, योगी सरकार ने उसे कराया खाली, अखिलेश कानून व्यवस्था का उठाते हैं सवाल, अखिलेश चुल्लू भर पानी में डूब मरो, एक बार और मौका दे दो, हम यूपी को बना देंगे देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था, पिछली सरकारों में सरकारी खजाना था खाली, हमारा वादा है कि उत्तरप्रदेश को बनाएंगे सुरक्षित और विकसित, मथुरा की दिव्यता- भव्यता लौटाना हमारा ध्येय, यूपी का चुनाव भारत के भाग्य का करेगा निर्माण’

Read More »
LIVE में रोईं नेहा

LIVE में रोईं नेहा, कहा- जितना ट्रोल करना है करो, UP में का बा-3 अब बाद में, पहले बेरोजगारों….: बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों UP में का बा और उसके बाद UP में का बा-2 गीत को लेकर है चर्चा में, 26 जनवरी को सोशल मीडिया लाइव में रोईं नेहा, सोशल मीडिया ट्रोलर्स को दी खुली चुनौती, बोलीं- ‘जितना ट्रोल करना है करो, मैंने पहले भी बेरोजगारों पर गाया है गीत, लेकिन मुझे प्रोफेसर की रखैल तक कहा गया, मुझे बहुत बुरा लगा, मैं रो नहीं रही हूं, मैं ईमानदारी से गाती हूं इसलिए लगता है बुरा, हम करते हैं मेहनत, किसी के पैसे के नहीं है भूखे, अब UP में का बा -3 भी गाऊंगी, लेकिन इससे पहले उन बेरोजगारों के लिए लिख रही हूं गीत, जिन्होंने पिछले तीन-चार दिनों में खाई हैं पुलिस की लाठियां और जिनके साथ रेलवे ने किया है गलत, युवाओं के साथ हुआ है काफी बर्बर व्यवहार, रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं युवा, इसलिए वह इन युवाओं की भावनाओं पर केन्द्रित लिख रही हूं गीत, जल्द यह गीत सब के होगा सामने’

Read More »
रीता बहुगुणा ने किया चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान

रीता बहुगुणा ने किया चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान, बेटे मयंक को टिकट ना मिलने से नाराज: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, इलाहाबाद से भाजपा सांसद एवं दिग्गज नेत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया राजनीति से संन्यास लेने का एलान, आगामी विधानसभा चुनाव में बेटे मयंक को टिकट ना मिलने को माना जा रहा है इसकी वजह, मीडिया से बातचीत में बोलीं जोशी- साल 2024 में सांसद का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव’, वहीं अपने बेटे को बीजेपी द्वारा टिकट ना दिए जाने की पुष्टि करते हुए बोलीं जोशी- ‘बीजेपी मयंक को नहीं देगी टिकट, पार्टी को उन्हें साल 2019 के उपचुनाव में ही देना चाहिए था टिकट लेकिन साल 2022 में टिकट देने का किया गया था वायदा और अब साल 2024 की कही जा रही है बात, मयंक खुद समझदार हैं और अपना फैसला लेने के लिए हैं स्वतंत्र’

Read More »
'मेरी '.....' का साइज ले रहे हैं भगवान'

श्वेता तिवारी ने ‘….’ से जोड़ा भगवान को तो भड़की सियासत, गृहमंत्री ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट: बिग बॉस सीजन 4 की विनर और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के भोपाल में दिए एक बयान पर गरमाई सियासत, मीडिया से बातचीत के दौरान तिवारी ने कहा- ‘मेरी ब्रा का साइज ले रहे हैं भगवान’, बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के बीच श्वेता तिवारी ने दिया यह आपत्तिजनक बयान, उस समय तो मंच पर मौजूद लोगों ने इसे उड़ा दिया मजाक में, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जताई नाराजगी, श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को आई थी भोपाल, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की बयान की निंदा, गृहमंत्री ने पुलिस कमिश्नर भोपाल को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा, संस्कृति बचाओ मंच ने जलाए श्वेता के पोस्टर, एक्ट्रेस तिवारी के बयान पर कांग्रेस ने तत्काल FIR कराने की मांग की, कांग्रेस मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा ने कहा- ‘छोटे-छोटे मामलों में सीधे FIR का निर्णय लेने वाले गृहमंत्री, श्वेता तिवारी के भगवान का अपमान किए जाने के मामले में कह रहे है कि मैंने भी देखा है, सुना है, पुलिस कमिश्नर से सारे तथ्य, संदर्भ बुलवाएंगे, फिर लेंगे निर्णय, जबकि, यह तो सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं का है अपमान’ बिग बॉस सीजन-4 की विजेता रही हैं श्वेता, पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहीं हैं श्वेता, राजा चौधरी के बाद श्वेता ने दूसरी शादी की है एक्टर अभिनव कोहली से

Read More »