



Day: January 26, 2022


प. बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ठुकराया पद्म पुरस्कार, बोले- घर पर न आएं सरकारी अफसर: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार ने की पद्म पुरस्कारों की घोषणा, कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार की ओर से दिए गए पद्म विभूषण सम्मान को लेने से किया इनकार, पद्म भूषण सम्मान के लिए अपना नाम सामने आने के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य ने अपनी पार्टी के साथियों के जरिए बयान जारी कर कहा था- ‘मैं पद्म भूषण सम्मान के बारे में कुछ नहीं जानता, इस बारे में किसी ने भी कुछ नहीं है बताया, यदि मुझे पद्म भूषण सम्मान दिया गया है तो फिर मैं इसे करता हूं अस्वीकार, कोई भी सरकारी अधिकारी या अन्य व्यक्ति इस मामले में उनके घर न आए’, उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए कही ये यह बात, उनका कहना है कि डाक के जरिए उनके घर पर साधा जा सकता है संपर्क’, कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक रहे हैं मुख्यमंत्री
26 Jan 2022
Read More »

देश में 24 घंटे में 2.83 लाख नए कोरोना केस, 659 की मौत, कुल मामले पहुंचे 4 करोड़ के पार: देश में लगातार चार दिनों तक नए कोरोना केस में गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़े केस, मंगलवार को 2,83,499 कोरोना के नए मामले आए सामने, इस दौरान 2.98 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 659 लोगों की हुई मौत, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 27,000 की हुई बढ़ोतरी, देश में कुल केस पहुंचे 4 करोड़ के पार, राजस्थान में मंगलवार 25 जनवरी को कोरोना से हुई 22 की मौत, पिछले 7 दिन में कुल 121 मरीजों की हुई मौत, राज्य में पिछले 24 घंटे में 9771 नए मिले संक्रमित केस, राज्य में सबसे ज्यादा 2140 केस मिले जयपुर में
26 Jan 2022
Read More »

यूपी में दो बड़ी सूचियों के बाद देर रात बीजेपी ने जारी की आठ प्रत्याशियों की छोटी सूची, पांच सीटें हैं सेफ: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देर रात एक और लिस्ट की जारी, नई लिस्ट में आठ प्रत्याशियों के नामों का एलान किया बीजेपी ने, इससे पहले बीजेपी अपने प्रत्याशियों की दो बड़ी लिस्ट कर चुकी है जारी, भाजपा ने यूपी के लिए बाकी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के साथ अधिकांश नामों को दे दिया है अंतिम रूप, पार्टी के कोर ग्रुप ने मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व के साथ बाकी बची सीटों के नामों पर किया महामंथन, इसके बाद देर रात आठ प्रत्याशियों के नामों की गई घोषणा, इन आठ सीटों में पांच सीटें बीजेपी के लिए हैं सुरक्षित सीटें, इस सूची में अमांपुर से हरी ओम वर्मा पटियाली से ममतेश शाक्य, मारहरा से वीरेंद्र वर्मा, जलेसर से संजीव कुमार दिवाकर, किशनी से प्रियारंजन आशु दिवाकर, भरथना से डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर दोहरे, औरैया से गुड़िया कठेरिया और रसूलाबाद से पूनम संखवार का नाम है शामिल
26 Jan 2022
Read More »

जिसको जाना है वो जाए, कांग्रेस से जाने वाले का भी स्वागत है और आने वाले का भी- अशोक गहलोत: कांग्रेस छोड़कर जाने वाले दिग्गज नेता आरपीएन सिंह सहित अन्य नेताओं पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान, 73वें गणतंत्र दिवस पर पहले सीएम आवास पर झंडारोहण करने के बाद फिर पीसीसी में झंडा रोहण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम गहलोत, पीसीसी में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने दिया बड़ा बयान, बीते रोज पूर्व मंत्री और झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल के सवाल पर बोले गहलोत- कांग्रेस है समुंद्र की तरह, जो गए हैं कांग्रेस से वो वापस भी आए हैं, कांग्रेस पार्टी देश के हर घर-घर के अंदर है, आज भी एक मंत्र पार्टी है कांग्रेस, जो पूरे देश और गांव-गांव में बसी हुई है, बीजेपी को दक्षिण के राज्यों में नही पूछता कोई, इसीलिए कोई कांग्रेस से जाए वो जाए, जिसको जाना है वो जा सकता है, जाने वाले का भी स्वागत है और आने वाले का भी स्वागत है, राहुल गांधी ने यह बात कही थी जिसको जाना है जाओ, बाकी जो हैं वो तो काम करें, ज्यादा इन बातो पर नही करनी चाहिए चर्चा
26 Jan 2022
Read More »

सपा की दूसरी लिस्ट- अयोध्या में फिर पवन पांडे पर खेला दांव तो राजा भैया के सामने उतारा गुलशन यादव को: समाजवादी पार्टी ने मंगलवार देर शाम 39 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी, दूसरी लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने उन प्रत्याशियों पर भी लगाया दांव, जिन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना, दूसरी लिस्ट में रघुराज प्रताप उर्फ़ राजा भैया के खिलाफ प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से सपा ने गुलशन यादव को उतारा मैदान में, वहीं हाईप्रोफाइल अयोध्या सीट से तेज नारायण पांडे उर्फ़ पवन पांडे को बनाया प्रत्याशी, इसी प्रकार रायबरेली की सलोन विधानसभा से जगदीश प्रसाद को बनाया प्रत्याशी, तो कर्नलगंज से पूर्व मंत्री योगेश सिंह, कटरा बाजार से बैजनाथ दूबे और गोंडा सदर से सूरज सिंह पर लगाया दांव, दूसरी लिस्ट के ये सभी प्रत्याशी पिछले चुनाव में भी थे मैदान में, जबकि अमेठी से महराजी प्रजापति को सपा ने उतारा है मैदान में, इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 159 प्रत्याशियों के नामों की की थी घोषणा
26 Jan 2022
Read More »


