



Day: January 26, 2022


बीजेपी की जयंत को ऑफर- अब भी खुले रखे हैं उनके लिए पार्टी के दरवाजे, चौधरी ने दिया दो टूक जवाब: उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय से एक बार फिर समर्थन हासिल करने की कोशिश में जुटी बीजेपी, भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल को साथ आने का दिया ऑफर, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा- ‘यह तय है कि यूपी में बनेगी बीजेपी की सरकार, जयंत चौधरी ने चुना है गलत रास्ता, यहां के समाज के लोग उनसे बात करेंगे समझाएंगे, इलेक्शन के बाद भी खुली रहती हैं संभावनाएं, हमारा दरवाजा आपके लिए खुला है और किसी संभावना से मना नहीं किया जा सकता है,’ क्या जयंत उनके संपर्क में हैं इसके जवाब में बीजेपी सांसद वर्मा ने कहा- ‘चुनाव के बाद देखेंगे क्या संभावना बनती है, हम तो चाहते थे कि हमारे घर में आएं, लेकिन उन्होंने चुना है कोई दूसरा घर,’ वहीं इससे पहले जाट नेताओं से बातचीत में अमित शाह ने भी कहा- जयंत भाई ने चुन लिया है गलत घर,’ वहीं बीजेपी के ऑफर को ठुकराते हुए जयंत चौधरी ने कहा- उनकी बजाय बीजेपी को देना चाहिए उन 700 किसान परिवारों का न्योता, जिनके घर उजड़ गए हैं आंदोलन में’
26 Jan 2022
Read More »

यूपी चुनाव में कांग्रेस ने 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, 37 महिला उम्मीदवारों पर दांव: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट की जारी, कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में की 89 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, तीसरी लिस्ट में पार्टी ने 89 उम्मीदवारों में से 37 महिलाओं पर खेला दांव, पूनम कंबोज को बेहट, अकबरी बेगम को बिजनौर, बाला देवी सैनी को नूरपुर, दारख्शा अहसान खान को कुदंरकी, सरोज देवी को हाथरस, छवि वार्ष्णेय को सिकंदरा राव, दिव्या शर्मा को अमनपुर, तारा राजपुर को मरहारा, नीलिम राज को जालेसर, भौनगांव, फरह नईम को शेखपुर, अल्का सिंह को बिथरी चैनपुर, ममता वर्मा को हरगांव, अनुपमा द्विवेदी को लहरपुर, ऊषा देवी को महमूदाबाद, कमला रावत को सिधौली, सुनीता देवी को गोपामऊ, आकांक्षा वर्मा को सांडी, नीलम शाक्य को तिरवा, स्नेहलता धोरे को भरतना, सुमन व्यास को बिधूना, मनोरमा शंखवार को रसूलावाद, नेहा संजीव निरंजन को गारौथा, निर्मला भारती को चित्रकूट, कमला प्रजापति को जहानाबाद, सुनीता सिंह पटेल को पट्टी, गौरी यादव को बाराबंकी, नीलम कोरी को मिल्कीपुर, सत्यमवदा पासवान को अलापुर, रागिनी पाठक को जलालपुर, वंदना शर्मा को भींगा, ज्योति वर्मा को सरस्वती, बबिता आर्य को बलरामपुर, किरन शुक्ला को बंसी, मेनिका पांडेय को पिपराइच, अंबर जहां को पठारदेवा से दिया टिकट
26 Jan 2022
Read More »

मर्द का बच्चा है तो सामने आए- सीएम से मिलने के बाद कांग्रेस विधायक मलिंगा की डकैत जगन को चुनौती: पूर्व डकैत जगन गुर्जर बनाम बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, जगन गुर्जर की ओर से दूसरा वीडियो वायरल करने के बाद बाड़ी विधायक मलिंगा ने देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात, जयपुर से धौलपुर लौटने के बाद बाड़ी विधायक ने जगन को चोर बताते हुए कहा- ‘पुलिस को कार्रवाई करने के दिए गए हैं निर्देश, पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो जनता पुलिस के खिलाफ उतरेगी सड़कों पर, जगन के साले का मर्डर किया था एक युवक ने, जिसका जगन नहीं बिगाड़ पाया है कुछ नहीं, इसके अलावा उसके पिता के साथ एक महिला ने की अभद्रता, एक चाय वाले ने फोड़ दिया था जगन का सिर, जब इन लोगों का जगन कुछ नहीं बिगाड़ पाया तो मेरा क्या करेगा? मुझे सरकार ने सुरक्षा देने के लिए कहा था, लेकिन मैंने कर दिया है मना, मेरे घर पर नहीं है कोई पुलिस, जगन चाहे जब आ जाए, मैं खुले में घूम रहा हूं, लेकिन वह छुप कर है बैठा, अगर मर्द का बच्चा है तो मेरे सामने आए, उसमें इतनी पीतल भर दूंगा कि डॉक्टर पोस्टमार्टम करते वक्त बोलेगा कि थोड़ी सी जगह तो छोड़ देते’, पूर्व दस्यु जगन गुर्जर दो बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को दी थी धमकी, इन वीडियो में जगन गुर्जर ने मलिंगा को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए लगाए थे कई गंभीर आरोप
26 Jan 2022
Read More »

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश संघ मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, सीएम गहलोत और कांग्रेस को दिया जवाब!: देशभर में गणतंत्र दिवस का उल्लास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के मुख्यालय भारती भवन में भी मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस समारोह, आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य हस्तीमल ने फहराया तिरंगा, सियासी गलियारों में चर्चा- RSS ने कांग्रेस के उन नेताओं के आरोपों पर भी किया है पलटवार, जो कहते हैं कि संघ कार्यालय में नहीं फहराया जाता है तिरंगा, हस्तीमल ने कहा- ‘गणतंत्र दिवस भारत की आत्मा का है प्रकटीकरण, गणतंत्र भारत की ही है पुरानी परंपरा, बहुत पहले से भारत के विभिन्न राज्यों में थी गणतंत्र व्यवस्था, जहां तक तिरंगे ध्वज का है विषय, वर्ष 1930 में 26 जनवरी को स्वयं डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने सभी शाखाओं को परिपत्र भेजा कि कांग्रेस ने देर से ही सही, पूर्ण स्वातंत्र्य की मांग कर ली है स्वीकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहते हैं- ‘संघ मुख्यालय नागपुर में नहीं फहराया जाता राष्ट्रीय ध्वज’, काबिलेगौर है कि सीएम गहलोत नागपुर संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराने की चुनौती हैं देते, जानकारों की माने तो भारती भवन में तो पहले भी फहराया जाता रहा है तिरंगा
26 Jan 2022
Read More »


कर्जमाफी पर राठौड़ का तंज- किसान समझ चुका गहलोत सरकार की साजिश और सबक सिखाने को तैयार: किसानों की कर्जमाफी को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का ट्वीट- ‘राजस्थान में सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर संपूर्ण किसान कर्जमाफी का वादा करने वाले मुख्यमंत्री जी, दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप किसानों से की गई कर्जमाफी के वादे से यू-टर्न लेकर अब दे रहे हैं सफाई, किसानों की जमीन कुर्क करने में राज्य सरकार का दोष स्वीकार नहीं करके नाकामियों पर डाल रहे हैं पर्दा, मुख्यमंत्री जी आपने विधानसभा में विगत 3 बार के बजट सत्र में किसानों द्वारा लिए गए राष्ट्रीयकृत, अधिसूचित एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से अल्पकालीन अवधिपार ऋणमाफी के लिए वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा की थी, लेकिन अब कर्जमाफी के लिए केन्द्र सरकार की ओर इशारा कर अपनी जिम्मेदारी से झाड़ रहे हैं पल्ला, 3 साल पूर्व जब आपको किसानों से लेना था वोट, तब आपने जनघोषणा पत्र में कहीं भी यह उल्लेख नहीं किया था कि राष्ट्रीयकृत, अधिसूचित एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के किसानों की कर्जमाफी केन्द्र सरकार से करेंगे पूछकर, मुख्यमंत्री जी, किसान समझ चुका है आपकी सरकार की साजिश और सबक सिखाने के लिए है तैयार’
26 Jan 2022
Read More »

RLD प्रत्याशी ने दी धमकी- ‘अगर वोटर पर अंगुली उठाई तो काट देंगे हाथ’, BJP बोली- जनता देगी जवाब: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग हुई तेज, मेरठ में छाता से RLD प्रत्याशी तेजपाल सिंह का एक वीडियो आया सामने, इसमें वह यूपी सरकार में पशुधन मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के हाथ काटने की धमकी देते आ रहे नजर, वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने भाषण में रालोद प्रत्याशी तेजपाल सिंह ने कहा- ‘मंत्री जी कान खोल कर सुन लेना अगर किसी एक साथी के ऊपर, किसी एक साथी पर दबाव डालकर, किसी कार्यकर्ता के ऊपर, किसी हमारे वोटर के ऊपर उंगली उठाने की कोशिश की, तो उंगली नहीं हम हाथ काटना हैं जानते, काट देंगे हाथ’, तेजपाल सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दूसरी तरफ इस बयान के बाद भाजपा हुई हमलावर, भाजपा प्रत्याशी ने कहा – ‘जनता ही देगी जवाब’, रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल ने कहा- ‘प्रत्याशी ऐसा नहीं बोल सकते, तेजपाल सिंह की उंगली उठाकर बात करने की है आदत’
26 Jan 2022
Read More »

आ रही है हमारी सरकार, छोड़ेंगे नहीं इनको- सपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल, भाजपा ने अखिलेश को घेरा: उत्तर प्रदेश में चुनाव का घमासान, समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आदिल चौधरी का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आदिल चौधरी इस वीडियो में कह रहे- ‘मैं आ नहीं पाया, लेकिन आप बेफिक्र रहो बन रही है हमारी सरकार, इनको छोड़ेंगे नहीं, जिस तरह से ये हमारे साथ कर रहे हैं जुल्म, इनसे लिया जाएगा बदला, इनको करा दिया जाएगा अहसास, आगे ये 100 बार सोचेंगे कि कैसे होता है? भाइयों ये लड़ाई नहीं है छोटी सी’, आदिल चौधरी का यह वीडियो बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने किया है ट्वीट, त्रिपाठी ने लिखा- ‘मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा- ‘हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं… चुनचुन कर बदला लिया जाएगा’ क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडो को ही दिया है टिकट? आदिल का यह वीडियो आने के बाद बढ़ सकती है सपा की मुश्किल, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी के विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के मामले की शुरू हो गई है जांच, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा- ‘वीडियो का कराया जा रहा है परीक्षण, इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की होगी कार्रवाई’
26 Jan 2022
Read More »

जाट दिग्गजों के सामने अमित शाह ने फैलाई झोली! बोले- झगड़ा करना है तो मेरे साथ कर लीजिए लेकिन..: पश्चिमी यूपी के जाट समुदाय के नेताओं के सामने अमित शाह ने फैलाई झोली, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जाट नेताओं के साथ बैठक खत्म, जाट नेताओं से अमित शाह ने कहा- ‘2014, 17 और 19 की तरह एक बार फिर बीजेपी की भर दें झोली, लेकिन 2017 में बहुत डराया और धमकाया, मेरी जगह कोई और होता तो रो देता, लेकिन आपने हमें वोट देकर प्रचंड बहुमत की बनवाई सरकार, झगड़ा करना है तो मेरे साथ कर लीजिए, बाहर के व्यक्ति को क्यों लाते हो, हम भी चाहते थे जयंत को लेकिन उन्होंने चुना है गलत घर’, बैठक से निकले संजीव बालियान ने कहा- ‘जाट बिरादरी नहीं चाहती की अखिलेश बने मुख्यमंत्री’, सियासी गलियारों में चर्चा, पश्चिमी यूपी में जाट और मुस्लिम गठजोड़ सपा और रालोद को पहुंचा रहा है फायदा, ऐसे में भाजपा ने अमित शाह को उतारा है मैदान में, जाटलैंड की सियासत को अच्छे से समझते हैं शाह, पिछले 2 चुनाव शाह की रणनीति के तहत ही लड़े गए हैं यूपी में
26 Jan 2022
Read More »


