



Day: January 26, 2022


यूपी में BJP को चाहिए जाट का साथ! शाह कर रहे नेताओं से मुलाकात, मेरठ के गुड़ से कराया मुंह मीठा: पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाट बिरादरी को भाजपा के पक्ष में साधने के लिए दिल्ली से प्रयास तेज, दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर बड़ी बैठक, जिसमें यूपी के 253 जाट नेताओें को बुलाया गया, बैठक में पहुंचे जाट नेताओं का मेरठ के गुड़ से करवाया गया मुंह मीठा, अमित शाह इस बैठक में जाट नेताओं को देंगे गुरुमंत्र साथ ही जानेंगे विचार, इस मीटिंग में अमित शाह भाजपा के नेताओं और जाट बिरादरी के लोगों की लेंगे राय, संजीव बालियान, कैप्टन अभिमन्यु जैसे नेताओं को भी बुलाया गया, संजीव बालियान ने मी़डिया से बात करते हुए कहा-जाट समुदाय हमेशा ही रहा है भाजपा के साथ, सूत्रों का कहना- ‘जाट नेताओं के साथ मीटिंग में अमित शाह कानून व्यवस्था का उठा सकते हैं मुद्दा, किस तरह से योगी सरकार के 5 सालों में नहीं हुआ है कोई दंगा? किस तरह से कानून व्यवस्था को बनाए रखा गया? सपा और रालोद की कोशिशों पर पानी फेरने की तैयारी कर पहुंचे हैं शाह, जाट और मुस्लिम समुदाय की एकता के नाम पर सपा और रालोद उतरे हैं इस चुनाव में
26 Jan 2022
Read More »




विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हरचरण सिंह की बहु को मिला टिकट: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल एक के बाद एक प्रत्याशियों की सूची कर रहे हैं जारी, इसी क्रम में कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करन बराड़ को पार्टी ने मुक्तसर से बनाया अपना उम्मीदवार, पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक कर चुकी है 109 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सहयोगी समीत सिंह को अमरागढ़ विधानसभा सीट से, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भटल के दामाद विक्रम बाजवा को सहनेवाल विधानसभा सीट से दिया गया है टिकट तो वहीं पंजाब के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखरी को फिर से बटाला सीट से बनाया गया है उम्मीदवार
26 Jan 2022
Read More »


केजरीवाल बड़े ड्रामेबाज, गुमराह करने में की है PhD, बेचते हैं सच्चे-झूठे गुब्बारे- विज का तंज: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष-‘केजरीवाल हिंदुस्तान की राजनीति के एक अच्छे ड्रामेबाज, गुमराह करने में केजरीवाल ने कर रखी है पीएचडी, केजरीवाल जिस भी प्रदेश में हैं जाते, वहां लोगों को गुमराह करने के लिए बेचते हैं झूठे सच्चे गुब्बारे, मगर गुब्बारे तो हैं गुब्बारे, आखिर में फट ही हैं जाते’, अनिल विज ने राहुल गांधी पर भी कसा तंज- ‘ना जाने उनके कौन से हैं अध्यापक? कौन है सिखाता, कहां से लाते हैं आंकड़े? सब जानते हैं कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था है डगमगाई हुई, लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार अच्छी दिशा में है बढ़ रही’
26 Jan 2022
Read More »

विरोधियों को लाठी और चप्पलों से मारो, बस गोली मत मारना, हम देख लेंगे सब- भाजपा MLA की खुली धमकी: कानपुर के बाहुबली विधायक महेश त्रिवेदी का एक बार फिर विधानसभा चुनाव से पहले विवादित बयान आया सामने, चुनावी बैठक के दौरान त्रिवेदी ने अपने समर्थकों से कहा- ‘विरोधियों को लाठी-डंडे और चप्पलों से मारो, बस गोली मत मारना, हम देख लेंगे सब…’ बैठक का यह वीडियो उनके एक समर्थक ने अपने फेसबुक पेज से किया लाइव, कानपुर की किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने 25 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ की एक बैठक, इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों समर्थकों ने तालियां बजाकर उनकी इस बात का किया समर्थन, इससे पहले भी अपने विवादित बयान को लेकर विधायक महेश त्रिवेदी आए थे चर्चा में
26 Jan 2022
Read More »

सर्किट हाउस में मिली मैली चादर तो चढ़ा मंत्री जी का पारा, अधिकारियों के तलब कर लगाई जोरदार तड़ी: हरियाणा के रोहतक में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए एक दिन पहले ही शहर में आए प्रदेश के नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को खुद के लिए सोने को मिली मैली चद्दर को देख चढ़ गया पारा, मंत्री जी ने व्यवस्था में लगे कर्मचारी व अधिकारियों को इसके लिए कर लिया तलब, कर्मचारियों की लापरवाही पर मंत्री ने जताई नाराजगी, व्यवस्था में कमी के लिए किए सवाल जवाब, शहर के उच्चाधिकारियों के लिए गले की फांस बनता जा मामला, इससे पहले मंत्रीजी ने भाजपा कार्यालय पर सुनी समस्याएं
26 Jan 2022
Read More »


