Day: January 14, 2022

राउत का बड़ा दावा- योगी के 10 और मंत्रियों का होगा इस्तीफा

राउत का बड़ा दावा- योगी के 10 और मंत्रियों का होगा इस्तीफा, समझिए किस तरफ जा रहा इलेक्शन: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में इस्तीफों की झड़ी, अब तक 14 विधायक पार्टी से दे चुके हैं इस्तीफा, शिवसेना सांसद संजय राउत ने किया बड़ा दावा- ’10 और मंत्री योगी सरकार से देंगे इस्तीफा, ये हवा किस ओर बह रही है आप समझ लीजिए, पांच साल से लोग काम कर रहे थे दबाव में, वैसे काम तो कुछ नहीं हुआ है, सिर्फ हुआ है इवेंट, देश के लोगों के जो सवाल थे वो तो वैसे ही हैं, 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत कहने से वोटों का हो सकता है ध्रुवीकरण, लेकिन देश का नहीं हो सकता विकास, लोग चाहते हैं परिवर्तन और जब मंत्री ही छोड़कर जा रहे हैं तो आप समझ लीजिए कि किस ओर बह रही है हवा’, योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद दारा सिंह चौहान और धर्मसिंह सैनी भी दे चुके हैं इस्तीफा, बीजेपी से अब तक कुल 14 विधायक दे चुके हैं इस्तीफा

Read More »
बजट सत्र को लेकर बड़ी खबर

दो हिस्सों में हो सकता है इस बार का बजट सत्र, 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए फैसला- सूत्र: बजट सत्र को लेकर बड़ी खबर, एक फरवरी को पेश होगा देश का बजट, सूत्रों के हवाले से खबर- इस बार का बजट सत्र हो सकता है दो हिस्सों में, बजट सत्र का पहला हिस्सा हो सकता है 31 जनवरी से 11 फरवरी तक, वहीं दूसरा हिस्सा हो सकता है 14 मार्च से 8 अप्रेल तक, सियासी चर्चा कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो हिस्सों में बांटा जा सकता है बजट सत्र, विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरने के चलते संसद के सत्र में नहीं पहुंच पाते हैं सांसद, पहले भी पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान कई बार तो लोकसभा और राज्यसभा का कोरम भी नहीं हो पाया था पूरा, इसको देखते हुए लिया जा सकता है फैसला

Read More »
अलवर रेपकांड के दरिंदों की गिरफ्तारी की मांग

अलवर रेपकांड के दरिंदों की गिरफ्तारी की मांग, किरोड़ी के कूच में शामिल होने के लिए उमड़ा जनसैलाब: अलवर रेपकांड के दरिंदों की गिरफ्तारी की मांग, राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा आज अलवर सर्किट हाउस से करेंगे कूच, कलेक्टर निवास तक करेंगे कूच, मूक बधिर बच्ची के साथ गैंगरेप के दोषियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन कुछ ही देर में किरोड़ी मीणा होंगे अलवर सर्किट हाउस से रवाना, सर्किट हाउस पर जुड़ने लगे जनसैलाब, इससे पहले किरोड़ी ने कल सवाईमाधोपुर में भी किया था जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे रणथंभौर के शेरबाग होटल, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने किरोड़ी को कर लिया था गिरफ्तार

Read More »
कोरोना की तीसरी लहर ने तोड़े सभी आंकड़े

कोरोना की तीसरी लहर ने तोड़े सभी आंकड़े, एक ही दिन में 2.62 लाख से ज्यादा मिले संक्रमित: कोरोना की तीसरी लहर तोड़े सभी रिकॉर्ड, देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 62 हजार 22 कोरोना के नए केस, 1 लाख 8 हजार 708 मरीज हुए ठीक, एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा केस आने और ठीक होने के सभी रिकॉर्ड टूटे, लेकिन 314 की हुई मौत भी, देश में अब तक कुल 3.65 करोड़ लोग आ चुके हैं कोरोना की चपेट में, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग हो चुके हैं ठीक, अब तक 4 लाख 85 हजार 349 लोगों की हो चुकी है मौत, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,406 नए केस आए सामने, जबकि दिल्ली में गुरुवार को मिले 28,867 नए कोरोना केस

Read More »