Day: January 14, 2022

img 20220114 191532

टिकट नहीं मिलने पर फूट फूट कर रोने लगे राणा, कहा- 50लाख की डिमांड थी, 4.5 लाख लेकर भी नहीं दिया: बसपा से कथित तौर पर टिकट के दावेदार एक नेता ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, बसपा नेता अरशद राणा ने पार्टी पर टिकट के बदले 50 लाख रुपये मांगे जाने का लगाया आरोप, अरशद राणा का एक रोते हुए एक वीडियो हो रहा है वायरल, जिसमें वे टिकट न मिलने पर दिखाई दे रहे हैं काफी परेशान, अरशद राणा ने कहा- मैं 24 साल से काम कर रहा हूं, 2018 में 2022 यूपी चुनावों के लिए औपचारिक रूप से चरथवल सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था मुझे, तब से पार्टी से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं मिला कोई उचित जवाब, 50 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया, मैं पहले ही लगभग 4.5 लाख रुपये का कर चुका हूं भुगतान’

Read More »
पायलट ने अस्पताल पहुंच शेखावत की पूछी कुशलक्षेम

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत की हालत स्थिर, पायलट ने अस्पताल पहुंच पूछी कुशलक्षेम: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक आज अचानक पहुंचे जयपुर के फोर्टिस अस्पताल, काफी लंबे समय से बिमारी से जूझ रहे विधानसभा के पूर्व अधय्क्ष एवं श्रीमाधोपुर से विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे पायलट, इस दौरान सचिन पायलट ने की शेखावत से मुलाकात और पूछी कुशलक्षेम, शेखावत से मुलाकात कर बोले पायलट- ‘मुझे ख़ुशी है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और श्रीमाधोपुर से विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत के स्वास्थ्य में अब लगातार हो रहा है सुधार, उम्मीद है वे जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर लौटेंगे घर’

Read More »
maxresdefault (1)

सत्ता के नशे में चूर नेता डाल रहे हैं इस पर पर्दा, बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ूंगा अंतिम सांस तक- किरोड़ी: अलवर में मूक बधिर बालिका के रेप मामले में अलवर पहुंचे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, मीणा ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन और पीड़िता के परिजनों से भी की मुलाकात, जिला परिषद के बाहर अपने समर्थकों के साथ बाबा का धरना है जारी, इस दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने साधा प्रदेश सरकार पर हमला, कहा- जिला परिषद अलवर के सामने सैकड़ों महिलाओं के साथ बैठा हूं धरने पर और जीवन के अंतिम क्षण तक अलवर की इस बेटी को न्याय दिलाने के लिए लडूंगा लड़ाई, क्योंकि सत्ता के नशे में चूर सरकार के नेता चाह रहे हैं इस प्रकरण पर पर्दा डालना लेकिन मैं ऐसा कतई नहीं होने दूंगा, पार्टी की प्रमुख नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कहती है कि वो महिला है और वो महिलाओं के लिए लड़ेंगी, लेकिन इस मामले को लेकर जब महिलाएं उन को ज्ञापन देने व मुलाकात करने के लिए पहुंची सवाई माधोपुर तो उन्हें नहीं मिलने दिया गया, ऐसे में है यह साफ कि यह हैं केवल चुनावी वादे,’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए बोले मीणा- ‘डोटासरा कहते हैं कि भाजपा को अपनाने चाहिए अतिथि देवो भव की नीति, इसीलिए भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज होनी चाहिए FIR, लेकिन इस हिसाब से पंजाब में गए प्रधानमंत्री के काफिले को क्यों रोका गया’

Read More »
whatsapp image 2022 01 14 at 2.04.15 pm

स्वामी प्रसाद मौर्या अपने समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने कराई सदस्य्ता ग्रहण: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या अपने समर्थक विधायकों एवं नेताओं के साथ सपा में हुए शामिल, मौर्या के साथ धर्म सिंह सैनी, बृजेश प्रजापति, नीरज मौर्या, भगवती प्रसाद सागर, मुकेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, विनय शाक्य, हरपाल सैनी, और चौधरी अमर सिंह ने की ग्रहण की सपा की सदस्य्ता, इसके अलावा कई अन्य दलों के नेता और विधायक भी हुए सपा में शामिल तो वहीं मंत्री पद छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान अलग से 16 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ लेंगे सपा की सदस्यता

Read More »
मौर्या अपने समर्थकों के साथ आज होंगे सपा में शामिल

मौर्या अपने समर्थकों के साथ आज होंगे सपा में शामिल, इससे पहले भाजपा पर साधा जमकर निशाना: उत्तरप्रदेश में आज मनेगी सियासी सक्रांति, मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्या आज अपने समर्थकों के साथ होंगे सपा में शामिल, मौर्या के आवास के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक हैं मौजूद, इससे पहले मीडिया और ट्वीट के माध्यम से मौर्या ने साधा बीजेपी पर जमकर निशाना, सबसे पहले मौर्या ने ट्वीट कर लिखा- ’14 जनवरी, मकर संक्रांति, स्वामी का बजा बिगुल क्रांति, बीजेपी का टूटा है भ्रांति, भाजपा अंत का है शंखनादि,’ वहीं अपने आवास से बाहर समर्थकों के पास पहुंचे मौर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘आज भाजपा के खात्मे का बज गया है शंखनाद, भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में झोंकी है धूल और जनता का किया है शोषण, अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से कराना है मुक्त’

Read More »
रेपकांड पर पात्रा का हमला- 'राजस्थान में लड़की हूं तो लड़ना है मना, क्या अलवर जाएंगे राहुल-प्रियंका?

रेपकांड पर पात्रा का हमला- ‘राजस्थान में लड़की हूं तो लड़ना है मना, क्या अलवर जाएंगे राहुल-प्रियंका?: अलवर रेपकांड पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेसवार्ता, अलवर दरिंदगी पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, संबित पात्रा ने कहा- ‘अलवर की दरिंदगी पर क्या कर रही है कांग्रेस? क्या प्रियंका गांधी अलवर की पीड़िता से जाएंगी मिलने, क्या अलवर जाएंगे राहुल और प्रियंका? प्रियंका जी आपने गहलोत जी से मामले की रिपोर्ट मांगी क्या? प्रियंका जी उन्नाव जा सकती हैं अलवर नहीं? घटना के दिए राजस्थान में ही थीं प्रियंका, अपना जन्मदिन मना रही थीं प्रियंका, क्यों राजस्थान की पीड़िता से मिलने नहीं गईं प्रियंका? राजस्थान में बढ़े हैं महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, क्या हुआ कांग्रेस के वादों का? प्रियंका कर रही हैं उन्नाव जाओ v/s यहां ना जाओ की राजनीति? प्रियंका जी आप कहती हैं लड़की हूँ लड़ सकती हूं, लेकिन हम कहते हैं आप सिर्फ कर सकती हैं राजनीति’, पात्रा ने अलवर की घटना को बताया दुखद, अलवर रेपकांड में 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ हैं खाली

Read More »
BJP में हो रही थी घुटन, इसलिए आ गए अखिलेश के साथ

BJP में हो रही थी घुटन, इसलिए आ गए अखिलेश के साथ- सपा में शामिल हुए RK शर्मा ने साधा योगी पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे का दौर जारी, हाल ही में सपा में शामिल हुए बीजेपी विधायक पंडित आरके शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा- ‘बीजेपी में हो रही थी घुटन, इसलिए ज्यादातर नेता आ गए हैं अखिलेश यादव के साथ, अभी तो बहुत से लोग बीजेपी से सपा में होंगे शामिल, बीजेपी में हुआ है ब्राम्हणों का उत्पीड़न, लेकिन इस बार प्रदेश के ब्राह्मण सपा का देंगे साथ, सपा में मिलता है मान सम्मान, अखिलेश यादव हैं देश के बड़े नेता, अखिलेश यादव के नेतृत्व को हमने देखा है बहुत नजदीक से, हम अखिलेश यादव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए चले गए उनके साथ

Read More »
OBC नेताओं की भगदड़ के बीच 'खिचड़ी दांव'

योगी ने गोरखपुर में दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन, OBC नेताओं की भगदड़ के बीच ‘खिचड़ी दांव’: उत्तरप्रदेश भाजपा में भगदड़ के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा दांव, मकर संक्रांति पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में दलित परिवार के साथ किया भोजन, 40 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता अमृत लाल के घर योगी आदित्यनाथ की जमीन पर बैठकर भोजन करते हुए तस्वीर आई सामने, दलित के घर योगी की फोटो उस समय आई है जब पार्टी से कई पिछड़े नेता लगातार तोड़ रहे हैं नाता, पिछले 3-4 दिनों में तीन मंत्री समेत 14 विधायकों ने भाजपा का छोड़ दिया है साथ, यूपी की सियासत में माना जा रहा है बड़ा दांव

Read More »