



Day: January 7, 2022


अगर नरेंद्र मोदी नहीं होते देश के PM तो भारत बन जाता अफगानिस्तान- योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच विवादित बयान देने की मची होड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता दे रहे हैं तरह तरह के बयान, इसी कड़ी में यूपी सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘जब तक हमारे देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तो किसी माई के लाल की नहीं है औकात कि कोई कर दे आपके साथ बत्तमीजी,अगर देश मे नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री ना होते तो आपने पड़ोस के देश में देखा होगा कि जिस प्रकार से तालिबान के आतंकियों से बचने के लिए लोग जहाजों की छतों पर बैठने को मजबूर थे, वह लोग कहते थे कि मर जाएंगे लेकिन यहां इन दरिंदों के पास नहीं रहेंगे, वही हालात बन जाते भारत के, नरेंद्र मोदी नहीं होते तो देश बन जाता अफगानिस्तान’
7 Jan 2022
Read More »


पुलिस वाले प्रदर्शनकारियों के साथ पी रहे थे चाय- पीएम की सुरक्षा चूक मामले में SC में बोले सॉलिसिटर जनरल: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, सुप्रीम कोर्ट में हुई मामले में दायर याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट से बोले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता- ‘पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों के साथ पी रहे थे चाय, यूएस से चलने वाला एक आतंकी संगठन वीडियो कर रहा है जारी, वहां कुछ ऐसा हो सकता था जो भारत की अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी की बनता वजह, जब पीएम को सड़क मार्ग से जाना होता है तो SPG DGP से है पूछती, उनकी हरी झंडी के बाद ही यात्रा हो सकती है शुरू, जब सड़क पर ब्लॉक था तो क्यों दी गई मंजूरी, यह मामला सिर्फ किसी पर नहीं छोड़ा जा सकता और यह सीमा पार आतंकवाद का है मामला, इसलिए एनआईए अधिकारी जांच में कर सकते हैं सहायता, पीएम की सुरक्षा में एक कार 500 मीटर आगे है चलती, पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों के साथ पी रहे थे चाय, उन्होंने उस कार को भी सूचना नहीं दी कि पीएम को आगे आने से रोक दीजिए? वहां धार्मिक जगह से फ़्लाईओवर के दूसरी तरफ भी भीड़ जमा करने की हो रही थी घोषणा, हम पंजाब की तरफ से बनाई गई कमिटी के नहीं है पक्ष में, उसमें गृह सचिव हैं जो खुद भी हो सकते हैं संदिग्ध, कोर्ट अपने पास ले रिकॉर्ड,आज की सुनवाई हुई पूरी, अब सोमवार को होगी सुनवाई,
7 Jan 2022
Read More »

PM मोदी को हिंदुस्तान में डर लग रहा तो चले जाएं पाकिस्तान- कांग्रेस विधायक का विवादित बयान: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, झारखंड कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दिया विवादित बयान- ‘अगर पीएम मोदी को हिंदुस्तान में लग रहा है डर, तो उनको चले जाना चाहिए पाकिस्तान, वह पाकिस्तान में रह पाएंगे सुरक्षित, तो मैं उनको पाकिस्तान जाने के लिए दूंगा टिकट, इस देश में वही रहेगा, जो सभी राज्य के लोगों का करेगा सम्मान, पीएम मोदी सभी राज्यों के लोगों का नहीं करते हैं सम्मान, पंजाब में उनकी रैली में नहीं थी भीड़ इसलिए वे लौट आए, फ्लाईओवर पर उनको रुकना पड़ा कुछ देर, क्योंकि उस समय कुछ लोग गुजर रहे थे वहां से, इसमें नहीं है कोई बड़ी बात, पीएम मोदी बताएं कि क्या पंजाबी उनको मारना चाहते थे, पंजाबियों को ना करें बदनाम’, दिल्ली में कांग्रेस विधायक के विवादित बयान से रांची में गरमाई सियासत, झारखंड बीजेपी महामंत्री आदित्य साव ने पलटवार करते हुए कहा- ‘इरफान अंसारी की बात को राज्य की जनता नहीं लेती है गंभीरता से, उनका मानसिक संतुलन नहीं है सही
7 Jan 2022
Read More »

हरीश रावत की सुरक्षा में सेंध, मंच पर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाकर अधेड़ ने निकाला चाकू, मचा हड़कंप: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में सेंध, काशीपुर में रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में थे पहुंचे, रावत अपना संबोधन समाप्त करने के बाद मंच से नीचे उतरे, तभी भगवा गमछाधारी एक अधेड़ अचानक पहुंच गया मंच पर और संबोधन स्थल पर पहुंचने के बाद उसने माइक से जय श्रीराम के नारे लगाने कर दिए शुरू, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए माइक कर दिया बंद, तभी अचानक आक्रोशित अधेड़ ने अचानक छुरानुमा बड़ा सा चाकू निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की दी धमकी, मौके पर मौजूद यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रभात झा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में इस हमलावर को पकड़कर बमुश्किल काबू पाने की कोशिश की, उधमसिंह नगर की पुलिस ने इस हमलावर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
7 Jan 2022
Read More »

शर्माजी होंगे उत्तरप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, पूर्व भाजपा सांसद का भरी सभा में ऐलान, गर्माई राजनीति: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अटकलों का बाजार गर्म, बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने छोड़ा शिगूफा, मऊ से पूर्व बीजेपी सांसद हरिनारायण ने भरी सभा में कहा- ‘पीएम मोदी के बेहद करीबी और यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष- एमएलसी एके शर्मा हो सकते हैं भविष्य के मुख्यमंत्री, हम शर्मा जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने बचे जीवन में इनके लिए करेंगे काम’ हरिनारायण के बयान का वीडियो हो रहा है वायरल,अब तक बीजेपी यही कहती रही है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव, पूर्व बीजेपी सांसद ने यह बात ऐसे समय में कही है जब चुनाव की तिथियों का कभी भी हो सकता है ऐलान, पूर्व BJP सांसद ने पहले की थी पुरुष आयोग बनाने की मांग, कहा था – महिलाओं के उत्पीड़न से लोग कर रहे खुदकुशी
7 Jan 2022
Read More »

बेकाबू होता कोरोना, तीसरी लहर हुई शुरू! पिछले 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए केस आए सामने तो ओमीक्रॉन का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार: देश में कोरोना ले रहा है धीरे धीरे भयावह रूप, जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार हो रही है बेकाबू, साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते आंकड़ों ने फैलाई दहशत, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 17 हजार 100 नए केस आए सामने, वहीं बीते 24 घंटों में 302 लोगों की कोरोना से हो चुकी है मौत, देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3007 मामले आ चुके हैं सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हो गई है 3 लाख 71 हजार 63 वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 178 के पार, जो है चिंता का विषय
7 Jan 2022
Read More »


