Day: January 7, 2022

img 20220107 wa0239

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 3300 नए संक्रमित मामलों के साथ दो लोगों की हुई मौत: राजस्थान में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी जारी, शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 3300 नए मामले आए सामने तो 2 मरीजों की मौत भी हुई दर्ज, वहीं प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या पहुंची 10 हजार के पार, इसी बीच केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, चौधरी ने अपने टि्वटर हैंडल पर खुद के संक्रमित होने की सूचना सार्वजनिक करते हुए कहा- ‘मुझे कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए, कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने अपने आप को कर लिया है क्वारंटाइन, साथ ही डॉक्टरों से मिली सलाह के अनुसार ले रहा हूं उपचार, मुझसे जो लोग मिले हैं वह भी अपने आप को कर लें आइसोलेट और करवाएं कोरोना की जांच’

Read More »
भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा- 'सबके सपनों में आता है कोई न कोई

पीएम को जाने देते मंच तक, खाली कुर्सियों के आगे देते भाषण- PM सुरक्षा चूक पर अखिलेश का तंज: अखिलेश का तंजपंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान- ‘पंजाब के लोगों से अपील है कि प्रधानमंत्री मोदी को मंच तक जाने देते, उन्हें जाने देना था खाली कुर्सियों तक, खाली कुर्सियों के आगे देते भाषण, यहां भी उनकी कुर्सियां हैं खाली, उस दिन शायद पीएम मोदी मंच से बताने वाले थे कि तीन काले कृषि कानून क्यों लाए थे और फिर क्यों ले लिए गए वापस? देश की जनता यह नहीं सुन पाई इस बात का उन्हें हुआ दुख’, भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा- ‘सबके सपनों में आता है कोई न कोई, बीजेपी के सपनों में कोई आता है कि उनकी उड़ जाती है नींद, बीजेपी को जन विश्वास रैली नही निकालनी चाहिए जन माफी रैली’

Read More »
AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

उत्तराखंड चुनाव के लिए AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, गंगोत्री से चुनावी रण में उतरेंगे कोठियाल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी हो सकता है तारीखों का एलान, आगामी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने घोषित कर दी है अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पहली लिस्ट में कुल 24 प्रत्याशियों को मिली है जगह, उत्तरखंड में आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किये गये कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से उतरेंगे चुनावी रण में, धनशाली से विजय शाह, विकासनगर से प्रवीण बंसल, राजपुर रोड से डिंपल सिंह, ऋषिकेश से डॉ राज नेगी, BHEL रानीपुर से प्रशांत राय, भगवानपुर से प्रेम सिंह, पिरान कलियर शादाब आलम, मंगलोर से नवनीत राठी, हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा, पौड़ी से मनोहर लाल पहाड़िया, चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी, कपकोट से भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर से बसंत कुमार, सल्ट से सुरेश चंद्र बिष्ट, सोमेश्वर से डॉ हरीश राय, अल्मोड़ा से अमित जोशी, लोहाघाट से राजेश बिष्ट, चम्पावत से मदन मेहेर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, जसपुर से डॉ यूनुस चौधरी, काशीपुर से दीपक बाली और सितारगंज से अजय जैसवाल उतरेंगे चुनावी मैदान में

Read More »
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में प्रदेश भाजपा का प्रदर्शन

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में प्रदेश भाजपा का प्रदर्शन, जयपुर के गांधी सर्किल पर जुटे दिग्गज: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, जयपुर के गांधी सर्किल पर प्रदेश भाजपा की ओर से किया गया प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी, रामलाल शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री कुलवंत सिंह और युवा नेता गोविंद वाल्मिकी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद, पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर जताई चिंता, पंजाब की चन्नी सरकार को बर्खास्त करने की रखी मांग, युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर की चन्नी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Read More »
सीएम गहलोत के कोरोना पॉजिटिव होने पर मैडम राजे ने जताई चिंता

सीएम गहलोत के कोरोना पॉजिटिव होने पर मैडम राजे ने जताई चिंता, ईश्वर से की जल्द स्वस्थ होने की कामना: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने जताई सीएम गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर चिंता, मैडम राजे का ट्वीट- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना पॉजिटिव होने की मिली जानकारी, मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की करती हूं प्रार्थना’, कल शाम सीएम गहलोत की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, सीएम गहलोत निवास पर ही ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ, कोरोना पॉजिटव होने के बावजूद लगातार वीसी के माध्यम से निपटा रहे हैं सरकारी कामकाज, सीएम ने कल शाम भी ली थी एक वीसी

Read More »