



Day: January 7, 2022


कहीं ऐसा तो नहीं पंजाब और पाकिस्तान का हो गठबंधन- PM की सुरक्षा चूक पर BJP सांसद का बयान: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में भरतपुर सांसद रंजीता कोली का बड़ा बयान- ‘कहीं ऐसा तो नहीं कि पंजाब और पाकिस्तान का हो गठबंधन, घटना को देखकर तो लगता है ऐसा, पंजाब ही नहीं पूरे देश में जहां-जहां है कांग्रेस की सरकार, वहां ऐसे ही हैं हालात, फिरोजपुर की घटना के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पूरे देश के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगनी चाहिए माफी, चूक के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द देना चाहिए इस्तीफा’, भाजपा सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस शासित पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध के खिलाफ शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास किया विरोध प्रदर्शन
7 Jan 2022
Read More »

दिलावर ने सीएम गहलोत को बताया देश का दुश्मन, बोले- देश में कोरोना फैलाने का दिया जाए दंड: भाजपा विधायक मदन दिलावर का सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा हमला, अलवर दौरे के दौरान दिलावर ने सीएम गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप, कोरोना संक्रमण को लेकर दिलावर ने कहा- ‘इस देश में कोरोना का संक्रमण फैलाने का श्रेय जाता है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को, गहलोत देश और प्रदेश की जनता के हैं दुश्मन, देश में कोरोना फैलाने के हैं दोषी, नए साल पर देशभर से लाखों लोग आए प्रदेश में, इस दौरान कोरोना का संक्रमण लेकर ये लोग यहां आए, यहां के लोगों को दिया कोरोना, साथ ही यहां संपर्क में आने से अन्य लोग हुए संक्रमित, इसके बाद अब पूरे देश में लौटकर कोरोना का फैला रहे हैं संक्रमण, अशोक गहलोत प्रदेश और देश की जनता के हैं दोषी, उनको इसकी मिलनी चाहिए सजा, जब था कोरोना संक्रमण का दौर, उस समय प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री ने बरती बड़ी लापरवाही, पूरे देश में नए साल के जश्न पर लगाई गई रोक लेकिन प्रदेश सरकार ने नहीं उठाया कोई कदम’, विधायक मदन दिलावर के बेतुके बयान को लेकर शुरू हुई सियासी चर्चाएं
7 Jan 2022
Read More »

रैली में भीड़ नहीं जुटी तो सुरक्षा के नाम पर ड्रामा कर रहे PM मोदी- सिद्धू ने कैप्टन को बताया BJP का तोता: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी रैली में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर दिया बयान- ‘प्रधानमंत्री की रैली में नहीं जुट पाई भीड़, रैली में 70 हजार कुर्सियों पर बैठे थे 500 लोग, सारी कुर्सियां खाली रह गईं, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए भुनाया जा रहा है सुरक्षा के मुद्दे को, सुरक्षा के नाम पर हो रहा है ड्रामा, पंजाब और पंजाबियत का अपमान कर रहे हैं पीएम, जब हैलीकॉप्टर से जाने का प्लान था तो सड़क पर क्यों निकले? क्या आईबी और सेन्ट्रल एजेंसियां नहीं है जिम्मेदार? पंजाब में नहीं था पीएम की जान को खतरा, अमरिंदर सिंह बन गए भाजपा का तोता, अमिंदर जैसे कई तोते पाल रखे हैं भाजपा ने’
7 Jan 2022
Read More »


चुनावी राज्यों में 80% जनता को लगे वैक्सीन की दोनों डोज- प्रशांत किशोर की चुनाव आयोग को सलाह: आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर देश छाने लगे कोरोना के काले बादल, देश भर में प्रतिदिन 1 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले आ रहे हैं सामने, ऐसे में कोरोना के बीच चुनाव करवाना इलेक्शन कमीशन के लिए है बड़ी मुश्किल, इसी बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दी चुनाव आयोग ट्वीट कर महत्वपूर्ण सलाह, कहा- ‘चुनाव आयोग को मतदान वाले राज्यों में कम से कम 80% लोगों के लिए 2 वैक्सीन खुराक पर देना चाहिए जोर, भयंकर महामारी के बीच चुनाव कराने का यही है एकमात्र सुरक्षित तरीका, बाकी सब कुछ है हॉगवॉश, कोविड उपयुक्त व्यवहार के लिए दिशा-निर्देशों का अगर कोई नहीं करता है पालन तो वह है फ़ारसीकल’
7 Jan 2022
Read More »

जयपुर में फिर हुई सियासी बाड़ाबंदी, चंडीगढ़ निगम के कांग्रेस पार्षद बने मेहमान, जोशी ने संभाली कमान: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का घमासान, मेयर पद को लेकर आप, भाजपा और कांग्रेस में रस्साकशी, कांग्रेस पार्षदों को लाया गया था जयपुर, रविवार को कांग्रेस पार्षद हरप्रीत कौर बबला और उनके पति देवेंद्र सिंह बबला के कांग्रेस से भाजपा में जाने के बाद चढ़ा था सियासी पारा, कांग्रेस ने अपने 7 पार्षदों को भेजा जयपुर तो आम आदमी पार्टी ने सभी 14 पार्षदों को दिल्ली में बनाया मेहमान, सियासी पार्टियां अपने पार्षदों को टूटने से बचाने के लिए की बाड़ाबंदी, नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव कुल 35 में से आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 14 सीटें, भाजपा को 12 और कांग्रेस को मिली थीं आठ सीटें, अकाली दल को मिली एक सीट, कांग्रेस के एक पार्षद के भाजपा में जाने और सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर अब भाजपा के पास भी हो गए हैं 14 वोट, जबकि कांग्रेस के पास अब बचे हैं सात ही पार्षद, गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी ने संभाली बाड़ाबंदी की कमान, चंडीगढ़ में शनिवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का होगा चुनाव, आज ही इन पार्षदों के जयपुर से रवाना होने का कार्यक्रम
7 Jan 2022
Read More »

BJP की जनविश्वास यात्रा है उनकी अंतिम यात्रा, यूपी की सत्ता से विदाई तय- सपा नेता का विवादित बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच सियासी जुबानी जंग हुई तेज, ऐसे में कई नेता एक दूसरी पार्टियों और नेताओं को लेकर विवादित बयान देने से भी नहीं आ रहे हैं बाज, इसी बीच सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने बीजेपी की जन विशवास यात्रा को बताया उनकी अंतिम यात्रा, एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा- ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अब नहीं बचा है दम, भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब अखिलेश यादव का मुकाबला करने में है असमर्थ, चाहे वह केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विदाई का आ गया है समय, अब जनता ने योगी सरकार को हटाने का बना लिया है मन, बीजेपी की जनविश्वास यात्रा है उनकी अंतिम यात्रा, अब उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव के साथ कर लिया है गठबंधन, हर मोर्चे पर विफल यह योगी सरकार नहीं ये तो है रोगी सरकार’
7 Jan 2022
Read More »

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन हुए कोरोना पॉजिटिव, माकन ने खुद को किया आइसोलेट: AICC महासचिव और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन हुए कोरोना पॉजिटिव, अजय माकन ने खुद को दिल्ली स्थित आवास पर किया आइसोलेट, माकन ने उनसे मिलने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कोरोना जांच करवाने की किया आग्रह, माकन को बताए जा रहे हैं कोरोना के माइल्ड लक्षण, इससे पहले कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोरोना रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव, इसके बाद से सीएम गहलोत भी आवास पर ही ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ
7 Jan 2022
Read More »

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले घोषित कर दिया जाएगा सीएम उम्मीदवार- भगवंत मान का बड़ा दावा: आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बचा है अब कुछ ही समय शेष, चुनाव आयोग की तरफ से कभी भी किया जा सकता है चुनावी तारीखों का एलान, इसी बीच पिछले चुनाव में पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी इस बार सत्ता में आने को है बेक़रार, कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के लगाए जा रहे हैं कयास, इसी बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि ‘आप की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा?’, इसे लेकर जब भगवंत मान से मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर किया गया सवाल तो उन्होंने कहा- ‘अगर पार्टी उन्हें देती है ये मौका तो वो इसे करेंगे स्वीकार, लेकिन जो भी पार्टी का फैसला होगा वह मुझे है मंजूर, चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी करेगी मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान’
7 Jan 2022
Read More »


