Day: December 16, 2021

img 20211216 wa0253

कांग्रेस राज में खूब भ्रष्टाचार लेकिन बीजेपी भी नहीं अछूती, जब मौका मिला तब खूब खाया- विधायक मुरावतिया: मकराना से बीजेपी विधायक रूपाराम मुरावतिया का बड़ा बयान, भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना तो अपनी ही पार्टी बीजेपी पर भी उठाए सवाल, कहा- ‘कांग्रेस सरकार में है भ्रष्टाचार भरपूर है, लेकिन आज मैं यह खरी-खरी कहता हूं कि हमारी भारतीय जनता पार्टी भी भ्रष्टाचार से नहीं है अछूती, हम दुसरों को दोष देते हैं, जबकि जो आपने किया वो ही हमने किया, जब भी मिला मौका खाने का खूब खाया खूब पिया, जब दोष देने का आया मौका, एक दूसरे पर मढ़ दिया, इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एयर कार्यकर्ताओं से यह निवेदन करूंगा कि, हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सिद्धांत को आगे बढ़ाओ की न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं’, बीते रोज बुधवार को नागौर में एक पशु प्रदर्शनी को सम्बोधित कर रहे थे बीजेपी विधायक रूपाराम मुरावतिया, अपनी बेबाकी और हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं मुरावतिया

Read More »
भाजपा-कांग्रेस के 'सिपाहियों' की बुलेट सवारी!

भाजपा-कांग्रेस के ‘सिपाहियों’ की बुलेट सवारी! सियासी गलियारों में चर्चा बना ये अनूठा ‘राजपूती’ संयोग: समाज के कार्यक्रम में एक मंच पर दिखे सियासी दिग्गज, भाजपाई दिग्गज राजेन्द्र राठौड़ और सीएम गहलोत के खास सिपहसालार धर्मेन्द्र राठौड़ दिखे एक मंच पर, क्षत्रिय युवक संघ की रैली में दिखा ‘अजब’ नजारा, जयपुर के अल्बर्ट हॉल से भवानी निकेतन स्कूल तक निकाली गई थी रैली, राजेन्द्र राठौड़ ने चलाई बुलेट तो पीछे बैठे थे धर्मेन्द्र राठौड़, आज की ये फोटो बनी सियासी PIC OF THE DAY! सियासी मंच पर एक दूसरे को पठखनी देने वाले दिग्गज समाज के कार्यक्रम में दिखे एक साथ, हालही में उपचुनाव के दौरान वल्लभनगर और धरियावद में दोनों ने पार्टी के लिए लड़ा थी जान, वहां धर्मेन्द्र राठौड़ पड़े थे राजेन्द्र राठौड़ पर भारी

Read More »
36 कौम के प्यार ने मुझे बनाया तीसरी बार मुख्यमंत्री- गहलोत

मेरी जाति का मैं एक ही विधायक, लेकिन 36 कौम के प्यार ने मुझे बनाया तीसरी बार मुख्यमंत्री- गहलोत: जयपुर में अंबेडकर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान- ‘मेरी जाति का हूं मैं एक ही विधायक, लेकिन 36 कौम उन्हें प्यार करती है और उन पर करती है विश्वास, जिसके चलते वो आज तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कर रहे हैं काम’, अंबेडकर विश्वविद्यालय को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘मुझे खुशी है कि मैंने जो सपना देखा था अंबेडकर विश्वविद्यालय का, वह आखिरकार हुआ पूरा, मुझे तो ऐसा लगता है कि मेरे सपनों को पूरा करने के लिए ही प्रदेश की जनता ने मुझे तीसरी बार बनाया है मुख्यमंत्री, क्योंकि और कोई कारण ही नहीं है कि जाति-पाति के हिसाब से मैं तीसरी बार मुख्यमंत्री बन पाता, मुझे 36 कौम का प्यार मिला, इसी कारण मैं आज आपके सामने खड़े होकर दो बात कह पाने की हूं स्थिति में’, सियासी संकट से उबर कर सरकार चला रहे सीएम गहलोत ने अपने मन की बात स्टूडेंट्स के सामने रखी

Read More »
वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में गहलोत सरकार

वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में गहलोत सरकार, मंत्री परसादी मीणा ने दिए संकेत: राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए गहलोत सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने दिए संकेत- ’31 दिसंबर तक गृह विभाग से चर्चा करके बनाया जाएगा एक नया नियम, जिसके तहत माना जा रहा है कि जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवाएगा, उस पर हो सकती है कार्रवाई, राज्य सरकार वैक्सीनेशन को कर सकती है अनिवार्य और वैक्सीन नहीं लगवाने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर ऑफिस परिसर, मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट्स आदि स्थानों पर नहीं मिल पाएगी एंट्री’, मंत्री परसादी लाल मीणा ने की अपील- जिन लोगों ने नहीं लगवाई है वैक्सीन की दोनों डोज, वे जल्द से जल्द लगवाएं वैक्सीन, प्रदेश में 17 ओमीक्रोन के मामले आ चुके हैं सामने, राज्य सरकार भी आई है हरकत में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कह चुके हैं कई बार, सिर्फ वैक्सीनेशन के माध्यम से ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को है रोका जा सकता, अब परसादी लाल मीणा ने भी वैक्सीन नहीं लगवाने पर कार्रवाई करने की बात है कही

Read More »
यूपी की सियासत की सबसे बड़ी खबर

यूपी की सियासत की सबसे बड़ी खबर, अखिलेश पहुंचे शिवपाल के घर, विलय या गठबंधन की संभावना: उत्तरप्रदेश की सियासत की सबसे बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे चाचा शिवपाल यादव के घर, करीब आधे घंटे से चल रही है चाचा-भतीजे की मुलाकात, खुद चाचा से मिलने पहुंचे हैं भतीजे अखिलेश, लखनऊ स्थित शिवपाल के आवास पर मुलाकात है जारी, पार्टी का होगा विलय या गठबंधन इसको लेकर सियासी चर्चाएं शुरू, अखिलेश के रूख से नाराज होकर चाचा शिवपाल ने सपा छोड़ बनाई थी खुद की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, पहली बार अखिलेश ने दिखाई है तेवरों में नरमी

Read More »