



Day: December 16, 2021


पायलट कैंप के MLA भाकर ने CM गहलोत को लिखा पत्र, REET के पद 50 हजार करने की मांग: लाड़ूनं विधायक और पायलट कैंप के खास सिपहसालार मुकेश भाकर ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, भाकर ने मुख्यमंत्री गहलोत से की मांग, REET भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की रखी मांग, भाकर ने उम्मीद जताई कि इस पर जल्द से जल्द होगी कार्रवाई, जिससे नौजवानों को होगा फायदा, भाकर ने शाला दर्पण के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 55 हजार पद हैं रिक्त, जबकि रीट परीक्षा करवाई गई 31 हजार पदों के लिए, इस परीक्षा के लिए आए थे करीब 26 लाख आवेदन, 50 हजार पद किए जाने को लेकर विधायक मीनाकंवर, मेवाराम जैन, विजयपाल मिर्धा, गोपीचंद मीणा भी लिख चुके हैं सीएम गहलोत को पत्र
16 Dec 2021
Read More »

CM गहलोत का PM मोदी पर हमला- पीएम ने जवाब नहीं देने की खाई कसम, वैक्सीनेशन को लेकर नहीं गंभीर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘प्रधानमंत्री नहीं सुनते हैं मुख्यमंत्रियों की बात, बूस्टर डोज के लिए लिख चुका हूं पत्र लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं दिया कोई जवाब, उन्होने जवाब नहीं देने की खाई है कसम, बूस्टर डोज के लिए सबसे पहले हमने आवाज उठाई, ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया है चिंतित, भारत सरकार की नहीं है इसको लेकर सोच, केन्द्र सरकार नहीं है वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर, पूरी दुनिया बूस्टर डोज और बच्चों की डोज को लेकर कर रही है तैयारी, विशेषज्ञ कह रहे हैं लगाई जानी चाहिए बूस्टर डोज’, सीएम गहलोत ने कहा- ‘पीएम मोदी को करनी चाहिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, फीडबैक लेना चाहिए, कई देशों में बिगड़ रहे हैं हालात, विशेषज्ञों को कहना है ओमिक्रॉन बदल सकता है रूप और ऐसा हुआ तो कल्पना कीजिए क्या होगा?’
16 Dec 2021
Read More »

मुझे गर्व है कि मैं हूं राजस्थान का मुख्यमंत्री, हमारे यहां हर घर में देशभक्ति का जज्बा- गहलोत: विजय दिवस के मौके पर शहीदों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि, अमर जवान ज्योति पर हुआ विजय दिवस समारोह, सीएम गहलोत ने कहा- मुझे गर्व है कि मैं राजस्थान का मुख्यमंत्री हूं, हमारे यहां शहीद के परिजन अपने अन्य बेटों को सेना में भेजने के लिए रहते हैं तैयार, इंदिरा गांधी ने दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति को चुनौती देकर बना दिया था बांग्लादेश, पाकिस्तान के कर दिए दो टुकड़े, अमेरिका की सेना की भी परवाह नहीं की, 90 हजार से सैनिकों को करना पड़ा सरेंडर, हमारी सरकार ने शहीदों को दिया है सम्मान, 31 दिसंबर 1971 तक के शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने की है तैयारी’, सीएम गहलोत ने 1971 के हालातों पर डाला प्रकाश, बोले- ‘देश को अखंड रखने के लिए इंदिरा गांधी ने दी शहादत, धर्म के नाम पर मुल्क बना पाकिस्तान, पड़ोसी मुल्क में सेना ने शासन किया भारत में नहीं, धर्म के नाम पर राजनीति करना आसान है, भड़काना आसान है, आग लगाना आसान है लेकिन बुझाना है मुश्किल, कृपा करके भविष्य के बारे में सोचिए, रशिया टूट गया, पाकिस्तान टूट गया, देश में स्थिति नाजुक है, हमारे देश में सभी धर्मों का सम्मान है, हमारे मुल्क की अलग है पहचान, धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का आनी चाहिए शर्म, हिंदू राष्ट्र की बात की जा रही है, क्या हाल होगा सोचना चाहिए, BJP-RSS रहेगी हम भी रहेंगे विचारधारा की है लड़ाई’
16 Dec 2021
Read More »


सीएम गहलोत ने ‘स्वर्णिम विजय दिवस’ पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का किया सम्मान: सीएम गहलोत ने विजय दिवस के मौके पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, अमर जवान ज्योति पर हुआ विजय दिवस समारोह, पाकिस्तान पर 1971 की जंग में जीत के पचास साल पूरे, गहलोत सरकार के मंत्री, विधायक और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद, सीएम गहलोत ने 7 वीरांगनाओं का किया सम्मान, साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ था युद्ध, 1965 के बाद पाकिस्तान को भारत के हाथों एक बार फिर पराजय का करना पड़ा था सामना, इस जीत के साथ ही दुनिया के नक्शे पर एक और देश का हुआ जन्म , भारतीय सेना ने कर दिए थे पाकिस्तान के दो टुकड़े, पाकिस्तान के एक टूकड़े को तोड़ तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने बना दिया था बांग्लादेश, पड़ोसी देश बांग्लादेश मना रहा है ‘बिजोय दिबोस’
16 Dec 2021
Read More »

मंत्री परसादी मीणा का ओमिक्रॉन पर बड़ा दावा- नए वैरिएंट के केस कंट्रोल में, स्कूल-कॉलेज नहीं करेंगे बंद: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नेचर को समझने और उसे कंट्रोल करने के लिए देश-दुनिया चिंतित, राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल मीणा ने इस वैरिएंट को लेकर बेफिक्र होने की कही बात, परसादी लाल मीणा का बयान- ‘ओमिक्रॉन का संक्रमण राज्य में है नियंत्रित, यहां मिले सभी 17 मरीजों की रिपोर्ट आ चुकी है नेगेटिव, फिलहाल इस नए वैरिएंट से राज्य को नहीं है कोई खतरा, इसी के चलते हम प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों को नहीं करेंगे बंद, हमारा पूरा फोकस कोरोना को कंट्रोल करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन को पूरा करने पर, हमने 31 दिसंबर तक 100 फीसदी वैक्सीनेशन का रखा है लक्ष्य, हमने हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर के लिए बूस्टर डोज लगाने की अनुमति केन्द्र सरकार से है मांगी, लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से इसका अब तक नहीं आया है कोई जवाब’ दूसरी तरफ आमजन और अभिभावकों में ओमिक्रॉन को लेकर चिंता, महाराष्ट्र में जनवरी में केस बढ़ने की आशंका को देखते हुए 31 दिसंबर तक लगाई धारा 144
16 Dec 2021
Read More »


कोटा में आक्रोश रैली करने पहुंचे पूनियां का स्वागत, बोले- सरकार ने बेरोजगारों, किसानों के साथ की वादाखिलाफी: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां हाड़ौती में कर रहे आक्रोश रैली, कल बूंदी और आज कोटा में करेंगे आक्रोश रैली, प्रेसवार्ता में कांग्रेस सरकार के तीन साल होने पर जमकर बरसे पूनियां- तीन साल पहले 2018 में कांग्रेस की 99 सीटें आई थीं, राजभवन में 2-2 मुख्यमंत्री के नारे लगे, ये सरकार 42 दिन तक तो बाड़ेबंदी में रही, देश में सर्वाधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में, राजस्थान के बेरोजगारों का आंदोलन देशभर में चर्चा का विषय बना, 30 लाख बेरोजगारों को नौकरी की जरुरत, RPSC बन चुका है रिश्तेदार भर्ती पब्लिक कमीशन, कांग्रेस सरकार ने की बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी, सर्वाधिक अपराधग्रस्त राज्यों में शुमार हुआ प्रदेश, बूंदी में अवैध खनन बन चुका है नासूर, आज भी किसान कर रहे हैं कर्जामाफी का इंतजार, राहुल गांधी की रैली भी रही ढाक के तीन पात’, पूनियां ने बताया कि अमित शाह के बाद अब प्रदेश के दौरे पर आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किए जाने की है योजना
16 Dec 2021
Read More »

उत्तरप्रदेश विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करो के लगे नारे: SIT की जांच रिपोर्ट आने के बाद लखीमपुर किसान नरसंहार मामले ने एक बार फिर पकड़ा तूल, इस मामले में विपक्ष भी हो गया है एक्टिव और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी कर दी है तेज, यूपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीपीओ गांधी प्रतिमा से विधानसभा तक किया पैदल मार्च, इस दौरान नारेबाजी कर अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की उठाई मांग, गन्ना और धान लेकर और शरीर पर यूरिया की बोरियां पहनकर सपा के नेता विधानसभा के सामने कर रहे हैं प्रदर्शन, कई नेता हाथों में सिलेंडर की फोटो लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन, प्रियंका गांधी के अलवा कांग्रेस अन्य शीर्ष नेतृत्व लगातार मंत्री की बर्खास्तगी की उठा रहा है मांग
16 Dec 2021
Read More »


