



Day: December 16, 2021


संसद में लखीमपुरी खीरी कांड को लेकर जोरदार हंगामा, राहुल गांधी ने मांगा केन्द्रीय मंत्री का इस्तीफा: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर संसद में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी, लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित, लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- ‘इस्तीफा दें मंत्री अजय मिश्रा, सरकार को मंत्री को तुरंत करना चाहिए बाहर’, विपक्ष ने की लोकसभा में मामले की चर्चा की मांग, लखीमपुरखीरी कांड में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर दर्ज हुआ है हत्या का मामला दर्ज, आशीष टेनी की गाड़ी के कुचले गए थे 4 किसान
16 Dec 2021
Read More »

पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग में जीत के 50 साल पूरे, PM मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग में जीत की स्वर्ण जयंती, प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नेशनल वॉर मेमोरियल, स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत और सम्मान समारोह में लिया भाग, जंग में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, पिछले साल 16 दिसंबर को PM ने चार स्वर्णिम विजय मशालों को किया था प्रज्वलित, इन मशालों को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया गया, इनमें 1971 युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेता सैनिकों के गांव भी हैं शामिल, श्रद्धांजलि समारोह के दौरान इन चारों मशालों को एक ज्वाला के तौर पर किया गया विलय, इन मशालों को सियाचिन से कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार से लोंगेवाला, रण कच्छ और अगरतला तक ले जाया गया था, PM मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा- मैं 50वें विजय दिवस पर मैं मुक्तियोद्धाओं, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता और बलिदान को करता हूं याद, हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया, 1971 के युद्ध में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, पूर्वी पाकिस्तान बना दिया था बांग्लादेश
16 Dec 2021
Read More »

राहुल आज भरेंगे देवभूमि में चुनावी हुंकार, देहरादून के परेड ग्राउंड में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनितिक दलों ने शुरू की अपनी चुनावी तैयारी, देवभूमि में कांग्रेस को फ़तेह दिलाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज भरेंगे चुनावी हूंकार, ‘विजय सम्मान रैली’ को करेंगे संबोधित, कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं नेता जुट चुके हैं इस रैली की तैयारियों में, जनसभा के लिए कांग्रेस पार्टी कर रही है 50 हज़ार से 1 लाख समर्थकों की भीड़ जुटाने का दावा, इस रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह है चरम पर, कई ज़िलों से हज़ारों कांग्रेस समर्थक पहुंच रहे हैं देहरादून, उत्तराखंड में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी का दावा- ‘राहुल गांधी की रैली में समर्थकों की संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर की रैली से होगी दोगुनी’
16 Dec 2021
Read More »

रात के अंधेरे में डॉक्टर, इंजीनियर सब पीते हैं शराब- बिहार में शराबबंदी के इत्तर मांझी का बड़ा बयान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का ठोक रहे हैं दावा, तो वहीं उनके सहयोगी एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिया विवादित बयान, मांझी ने की शराबबंदी कानून को संशोधित करने की वकालत, साथ ही संसोधन में कर दी ये मांग- ‘शराबबंदी कानून में संसोधन के तहत थोड़ी-थोड़ी पीने की मिलनी चाहिए छूट, बिहार के पढ़े-लिखे वर्ग के लोग रात में दस बजे बाद पीते हैं शराब, यहां तक कि डॉक्टर-इंजीनियर भी करते हैं शराब का सेवन, जबकि शराब पीने के आरोप में पकड़ा जाता है दबा कुचला वर्ग, इसीलिए शराबबंदी कानून पर सरकार को करना चाहिए विचार’
16 Dec 2021
Read More »

‘बीजेपी वाले जहां दिखे वहां कर दो उनका मुंह काला’- जाप प्रमुख ने साधा भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर गरमाई सियासत, सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू और भाजपा के नेता हैं इस मामले में आमने सामने, तो वहीं विपक्षी दल भी सरकार को घेरने का नहीं छोड़ रहे कोई मौका, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ‘बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का किसी दूसरे राज्य और वहां के नेताओं ने नहीं किया है विरोध, भाजपा के नेताओं को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग नहीं आ रही रास, नतीजा वह लगातार दे रहे हैं इसके विरोध में बयान, इसलिए भाजपा वाले जहां दिखे उनका कर दें मुंह काला’
16 Dec 2021
Read More »


