Day: December 13, 2021

img 20211213 202950

भारत का विभाजन थी एक ऐतिहासिक गलती- फारूक अब्दुल्ला ने किया राजनाथ के बयान का समर्थन: धर्म के आधार पर भारत विभाजन को गलती बताने वाले मोदी के मंत्री राजनाथ सिंह को मिला फारूक अब्दुल्ला का साथ, रक्षामंत्री के बयान से सहमति जताते हुए संसद भवन के बाहर नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा- ‘राजनाथ सिंह के इस बयान कि देश का बंटवारा एक ऐतिहासिक गलती थी से हूं मैं पूरी तरह सहमत, इसके चलते भारतीय मुसलमानों को गुजरना पड़ा बड़ी मुश्किलों से, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली लड़ाइयां देश में धार्मिक तनाव भी करती हैं पैदा, अगर भारत और पाकिस्तान आज एक देश होते तो बचा जा सकता था इस तरह से तनाव से,’ 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाए गया था ‘स्वर्णिम विजय पर्व’, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था- 1971 के युद्ध ने दिखाया कि ब्रिटिश शासन से आजादी के समय धर्म के नाम पर भारत का विभाजन थी एक ऐतिहासिक गलती, पाकिस्तान का जन्म एक धर्म के नाम पर हुआ, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं रह सका था एक, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान हारा और उसके बाद अलग होकर बना बांग्लादेश

Read More »
ashok gehlot cm rajasthan 16139889632

गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को, सरकार की तीसरी वर्षगांठ की तैयारियों को दिया जाएगा अंतिम रूप: आगामी 17 दिसम्बर को गहलोत सरकार के तीन साल होने जा रहे हैं पूरे, ऐसे में तीसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक, बुधवार को सुबह 11:30 बजे पहले होगी कैबिनेट की बैठक और उसके बाद 12:15 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक का होगा आयोजन, सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिले में सरकार के 3 साल के कामकाज को लेकर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का दिया जाएगा जिम्मा, प्रदेश के हर गांव-ढाणी तक पहुंचे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, इसके लिए जिला और तहसील स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी प्रभारी मंत्रियों की, वर्षगांठ के दिन होने वाली घोषणाओं के लिए कई विभागों के प्रस्ताव को भी दिया जाएगा अंतिम रूप

Read More »
अलवर नगर परिषद सभापति और उपसभापति निलंबित

अलवर नगर परिषद सभापति और उपसभापति निलंबित, राज्य सरकार के आदेश के बाद सियासी जोड़-तोड़ शुरू: अलवर नगर परिषद की सभापति और उपसभापति को किया गया निलंबित, सभापति बीना गुप्ता पर भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप, एसीबी ने बीना गुप्ता और उनके बेटे को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया था गिरफ्तार, बीना गुप्ता और उनका बेटा कुलदीप जेल में हैं बंद, लंबे समय से विपक्ष सभापति के निष्कासन की कर रहा था मांग, जबकि उप सभापति घनश्याम गुर्जर पर चुनाव के दौरान जानकारी छुपाने के लगे हैं आरोप, इस मामले की जिला प्रशासन की तरफ से जांच की गई और रिपोर्ट भेजी गई है सरकार को, ऐसे में अलवर नगर परिषद में सभापति और उपसभापति का पद हो चुके हैं खाली, DLB ने निलंबन के आदेश किए जारी, निलंबन के बाद नए सभापति और उपसभापति के लिए जोड़-तोड़ की प्रक्रिया भी कांग्रेस और भाजपा की तरफ से हो गई है शुरू

Read More »
एक साल के आंदोलन के साथ कड़ी ट्रेनिंग करके आए हैं किसान, 30-40 साल तक करते रहेंगे ये काम- टिकैत

एक साल के आंदोलन के साथ कड़ी ट्रेनिंग करके आए हैं किसान, 30-40 साल तक करते रहेंगे ये काम- टिकैत: किसानों की घर वापसी के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को अमृतसर में कहा- ‘किसान एक साल के आंदोलन की ट्रेनिंग करके हैं आए, हर मौसम में उनकी फिजिकल ट्रेनिंग हुई और इस ट्रेनिंग में भी रहे वो कामयाब, अब आगे 30-40 साल तक ये करते रहेंगे काम’, टिकैत ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने के बाद कही यह बात’, केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून वापस लिए जाने और किसानों की अन्य मांगें स्वीकार करने के बाद किसानों की हो चुकी घर वापसी

Read More »
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश का कटाक्ष

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश का तंज- आखिरी समय पर काशी से अच्छी कोई और जगह नहीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- ‘अंतिम समय पर काशी से अच्छी जगह कोई और नहीं, इसलिए प्रधानमंत्री को एक महीने के बजाय तीन महीने तक रहना चाहिए बनारस में, भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक डिप्टी सीएम को पैदल कर दिया और एक को स्टूल पर बैठा दिया, भाजपा की अंदरूनी लड़ाई की वजह से इन सबकी भाषा बदल रही है वो जानते है कि जनता उन्हें हटाने का कर रही है काम, भाजपा ने किसानों और सिखों से घबरा कर और यूपी, पंजाब के चुनावों को लेकर कृषि कानूनों को लिया है वापस

Read More »