Day: December 13, 2021

स्कूलों के हालातों का जायजा लेने के लिए क्लासरुम में पहुंचे सीएम पटनायक

स्कूलों के हालातों का जायजा लेने के लिए क्लासरुम में पहुंचे सीएम पटनायक, टीचर्स-बच्चों से की बात: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य की स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए बनाई गई ‘5T पहल’ के तहत इसको देखने के लिए गंजम जिले के कुछ स्कूलों का किया दौरा, इस दौरान पटनायक ने क्लास रूम में बैठकर बच्चों और शिक्षकों से कीं बातें, उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे में ली जानकारी सीएम के इस तरह अचानक पहुंचने और देखने पर बच्चों ने जताई खुशी, इस दौरे के दौरान सीएम पटनायक ने कहा- ‘बच्चे हमारा भविष्य हैं. स्कूली शिक्षा उनके जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है निभाती, इसको लेकर सोशल मीडिया पर मिल रही प्रशंसा, सरकारी स्कूलों के निरीक्षण की ऐसी तस्वीर किसी राज्य के मुख्यमंत्री हाल-फिलहाल में नहीं देखी गई

Read More »
पीएम मोदी ने 800 करोड़ के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया लोकार्पण

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया लोकार्पण, बोले- काशी में सिर्फ डमरूवाले की सरकार: प्रधानमंत्री मोदी ने 800 करोड़ रुपए की लागत से बने विश्वनाथ धाम का किया लोकार्पण, लोकार्पण से पहले पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ में मंदिर में की पूजा अर्चना, काल भैरव मंदिर में भी की पूजा, क्रूज पर की यात्रा, प्राचीन मंदिर के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए 5 लाख 27 हजार वर्ग फीट से ज्यादा को किया गया है विकसित, समारोह में भोजपुरी में पीएम मोदी ने किया काशी के लोगों का अभिवादन, बोले- काशी में अकल्पनीय और अनंत ऊर्जा की भरमार, मुझे खुद से ज्यादा विश्वास बनारस के लोगों पर था, काशी में जिसके हाथ में डमरू, काशी में केवल उसकी सरकार, सल्तनतें आती-जाती रहीं, काशी शाश्वत है, औरंगजेब आता है तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं’

Read More »
महंगाई हटाओ-मोदी हटाओ कह रही जनता- डोटासरा

राहुल के संदेश के बाद 2024 में मोदी सरकार का आना असंभव, महंगाई हटाओ-मोदी हटाओ चाहती जनता- डोटासरा: महंगाई हटाओ महारैली के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस- राहुल गांधी ने महारैली में जो संदेश दिया उसके बाद मोदी का 2024 में पुनः आना है असम्भव, राज्यों को फूटी कौड़ी नहीं दे रही है मोदी सरकार, कल की रैली है शंखनाद रैली, कांग्रेस के नेताओं ने कस ली है कमर, महंगाई हटाओ-मोदी हटाओ अब यह चाहती है जनता, जनता का साथ कांग्रेस को है मिल रहा, महंगाई के कारण जनता है परेशान, 2024 का बिगुल बज चुका, मोदी जी का हटना है तय, मोदी के पतन की शुरुआत कल की जयपुर रैली से हो चुकी, बीजेपी का एजेंडा धर्म के नाम पर देश को है बांटना, राहुल जी ने जो हिंदतुव के लिए जो बोला है वही कांग्रेस का है सिद्धांत, सोनिया गांधी जी का रैली में आना हमारे लिए है प्रेरणा की बात, 2023 में पहले पुनः राजस्थान में बनेगी कांग्रेस की सरकार और फिर 2024 में दिल्ली में, रैली को देखकर बीजेपी के नेताओं का नहीं आया कोई बयान, राठौड़ जी का बयान जो आया वो है खामखां’

Read More »
बेनीवाल ने लोकसभा में देश के किसानों का कर्जा माफी की उठाई मांग

बेनीवाल ने लोकसभा में देश के किसानों का कर्जा माफी की उठाई मांग, राहुल गांधी पर साधा जोरदार निशाना: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में राजस्थान सहित देशभर के किसानों के लिए संपूर्ण कर्जमाफी की उठाई मांग, सांसद बेनीवाल ने राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषणा पत्र में वादे करके उन पर अमल नहीं करने के मामले को लेकर भी आसन का ध्यान आकर्षित किया और कहा- ‘जनता को गुमराह करने वाले राजनीतिक दलों पर दर्ज किया जाए आपराधिक मुकदमा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राजस्थान में कर्ज माफी की बात कहने के बाद भी अब तक नहीं हुआ है कर्जा माफ’, सांसद बेनीवाल ने जब लोकसभा में उठाया ये मामला तो विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

Read More »
हम बच्चों को ऐसी बकवास चीजें क्यों सीखा रहे हैं?- प्रियंका गांधी

हम बच्चों को ऐसी बकवास चीजें क्यों सीखा रहे हैं?- प्रियंका गांधी भड़की CBSE एग्जाम के सवाल पर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने CBSE के 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र पर जताई आपत्ति, प्रियंका ने कहा- ‘ये सवाल ‘जेंडर स्टीरियोटाइप’ को बढ़ावा देने वाला, प्रियंका ने 10वीं के प्रश्न पत्र पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘अविश्वसनीय! हम बच्चों को क्या बकवास सिखा रहे हैं?’ प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- ‘क्या बीजेपी सरकार महिलाओं के खिलाफ ऐसे विचारों का करती है समर्थन, अगर नहीं तो ऐसे सवालों को CBSE के क्वेश्चन पेपर में क्यों किया गया है शामिल’, बीते शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा की थी आयोजित, परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ सवालों पर कई लोगों ने जताई है नाराजगी, इन सवालों को माना जा रहा है जेंडर स्टीरियोटाइप और महिला विरोधी, सवाल के एक लाइन में महिलाओं के लिए कहा गया है कि वो रहती हैं अपनी ही दुनिया में, जबकि एक और लाइन नें कहा गया है कि आजकल की मॉडर्न महिलाएं अपने पति की नहीं मानती हैं बात, बीसवीं सदी में बच्चे कम हो गए हैं जिसका कारण है नारीवादी विद्रोह, पेपर में कई त्रुटियां होने की मिली थी शिकायत

Read More »
राहुल के हिंदू राग पर ओवैसी का वार

राहुल गांधी के हिंदू राग पर ओवैसी का वार- राहुल और कांग्रेस हिंदुत्व के लिए ग्राउंड कर रहे तैयार: जयपुर की महारैली में राहुल गांधी के भारत को हिंदुओं का देश बताने और हिंदू बनाम हिंदुत्व की नई परिभाषा पर विवाद, बीजेपी के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर उठाए सवाल, ओवैसी ने किया ट्वीट -‘राहुल और कांग्रेस हिंदुत्व के लिए ग्राउंड कर रहे हैं तैयार, अब वे बहुसंख्यक वाद की काटना चाहते हैं फसल, 2021 में हिंदुओं को सत्ता में लाने का सेक्युलर एजेंडा है, वाह, भारत है सभी भारतीयों का, अकेले हिंदुओं का नहीं, भारत सभी मत-मतांतरों को मानने वालों और नहीं मानने वालों का भी है देश’, जयपुर में हुई रैली में राहुल ने कहा था- ‘मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं, हमें हिंदुओं का राज लाना है फिर से’

Read More »
काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, काल भैरव मंदिर में की पूजा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर, पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम का करेंगे लोकार्पण, 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सहूलियतों का रखा गया है खास ध्यान, प्राचीन मंदिर के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए 5 लाख 27 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में किया गया है विकसित , पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब दोपहर 1 बजे करेंगे पूजा और दोपहर 1:20 बजे काशी विश्वनाथ धाम का करेंगे उद्घाटन, देशभर से आए 2500 संतो-महंतों, धर्माचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं और विशिष्ट लोगों को करेंगे संबोधित, करीब शाम 6 बजे PM मोदी गंगा आरती में होंगे शामिल

Read More »