



Day: December 13, 2021


BJP की महिला नेता ने करवाया संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज, गलत भाषा के इस्तेमाल का है आरोप: शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में दर्ज हुआ मामला, भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता ने संजय राउत पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का लगाया आरोप, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने दर्ज करवाया राउत के खिलाफ मामला, अपनी शिकायत में दीप्ति ने लगाया आरोप- नौ दिसंबर को एक मराठी समाचार चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल, संजय राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी धमकियां भी,’ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दीप्ति भारद्वाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर दी गई है शुरू
13 Dec 2021
Read More »

बीजेपी-आरएसएस द्वारा की जा रही नफरत एवं हिंसा की राजनीति का देशहित में होना चाहिए अंत- सीएम गहलोत: जयपुर में हुई कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी ‘महंगाई हटाओ रैली’ की अपार सफलता से गदगद हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर की रैली में राहुल गांधी के भाषण ने भी छेड़ी देश में नई बहस, हिन्दू और हिंदुत्ववादी के अंतर को लेकर छिड़ी नई बहस, इसी को लेकर सीएम गहलोत ने किया ट्वीट, कहा- सत्य, अहिंसा, प्यार, भाईचारा एवं सहिष्णुता को मानने वाला व्यक्ति है हिन्दू, किसी से नफरत नहीं करते एवं सभी धर्मों का सम्मान करते हैं हिन्दू, जबकि छद्म हिन्दुत्ववादी हिंसा, असहिष्णुता एवं घृणा फैलाने में रखते हैं भरोसा, हिन्दू एवं छद्म हिन्दुत्ववादी में वही अंतर है जो था गांधीजी एवं गोडसे में, असल मायने में हिन्दू सत्य, अहिंसा एवं सद्भाव में रखता है विश्वास, कट्टरता एवं चरमवाद किसी भी धर्म में नहीं है स्वीकार्य, हमारे नेता राहुल गांधी की सोच भी यही है कि, हिन्दू धर्म के मूल स्वरूप को बिगाड़कर हिन्दुत्ववाद के नाम पर BJP-RSS द्वारा की जा रही नफरत एवं हिंसा की राजनीति का देशहित में होना चाहिए अंत
13 Dec 2021
Read More »

जनता ने बनाया मन, महंगाई हटानी है तो कांग्रेस हटाओ और भाजपा लाओ- वसुंधरा राजे: जयपुर में हुई कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का प्रहार, महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए मैडम राजे ने कहा- ‘आज जयपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली ‘उल्टा गुनहगार साहूकार को डाटे’ वाली कहावत के सिवा नहीं है कुछ भी, क्योंकि महंगाई की जन्मदाता है खुद कांग्रेस, जनता अच्छी तरह जानती है कि देश में पेट्रोल-डीजल एवं बिजली सबसे महंगी है राजस्थान में, कांग्रेस के राज में देश की मुद्रास्फीति थी 28 फीसदी, जो कि मोदी सरकार में घटकर रह गई है 3.7%, ऐसे में कांग्रेस को महंगाई के खिलाफ रैली करने का नहीं है कोई हक, अच्छा तो यह होता कि राहुल गांधी प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीज़ल तथा बिजली के दाम कम करने की करते घोषणा, राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आने पर 10 दिन में किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का किया था वादा, इस रैली में उम्मीद थी कि कर्जमाफी की घोषणा करेंगे राहुल गांधी, लेकिन उन्होंने नहीं किया, इसलिए अब जनता ने बना लिया है मन, यदि हटानी है महंगाई तो कांग्रेस हटाओ और भाजपा लाओ’
13 Dec 2021
Read More »


