Day: November 3, 2021

img 20211103 wa0194

दिवाली की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार का देश को बड़ा तोहफा, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 10 रुपए हुआ सस्ता: महंगाई से त्रस्त देश की जनता को मिला बड़ा तोहफा, दीवाली की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार ने दिया देश की जनता को बड़ा तोहफा, भारत सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की, पेट्रोल के उत्पाद शुल्क पर 5 रुपए और और डीज़ल पर 10 रुपये कम करने की घोषणा, घटी हुई दरें आज रात 12 बजे से होगी लागू, मोदी सरकार के इस फैसले के बाद देशभर के वाहन मालिकों में खुशी की लहर

Read More »
सचिन पायलट पहुंचे दिल्ली (FILE PHOTO)

सचिन पायलट पहुंचे दिल्ली, परिवार के साथ मनाएंगे दिवाली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट पहुंचे दिल्ली, परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार मनाएंगे पायलट, इससे पहले पायलट का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, किशनगढ़ एयरपोर्ट पर मसूदा विधायक राकेश पारीक सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद, पायलट ने आज जोधपुर के बिलाड़ा में पूर्व मंत्री माधो सिंह दीवान के बेटे लक्ष्मण सिंह के निधन पर जताया शोक तो पाली के जैतारण में कांग्रेस कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह निंबोल के परिवार से मिल बंधाया ढांढस, पायलट के मारवाड़ दौरे के दौरान पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, रमेश मीणा, कांग्रेस नेता राकेश पारीक, गोपाल सिंह इडवा, बालेंदु सिंह शेखावत सहित प्रमुख नेता रहे साथ

Read More »
उपचुनाव में कांग्रेस को मिली विनाशकारी हार- रिपुन (file photo)

उपचुनाव में पार्टी को मिली हार साबित होगी विनाशकारी, मचेगी भगदड़- सांसद रिपुन बोरा, दी ये नसीहत: असम में विधानसभा की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने आत्मनिरीक्षण की दी नसीहत, बोरा का बयान- ‘कांग्रेस पार्टी को करारी हार पर गंभीर और सार्थक आत्ममंथन करने की है जरूरत, असम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी या टीएमसी में शामिल होने की तैयारी में’, असम में बीजेपी ने 3 विधानसभा सीटों पर तो 2 विधानसभा सीटों पर उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने जमाया कब्जा, जिन तीन सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की है जीत, उनमें से दो पहले कांग्रेस नेताओं सुशांत बोरगोहेन और रूपज्योति कुर्मी के थी पास, इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का थामा है दामन, इन दोनों को बीजेपी ने दिया टिकट और ये जीत गए उपचुनाव, बोरा ने कहा- ‘उपचुनाव के नतीजों के विश्लेषण से पता चलता है यह कांग्रेस पार्टी के लिए है बहुत चौंकाने वाली और विनाशकारी हार’

Read More »
पायलट ने युवा कांग्रेसी मोहब्बत सिंह निंबोल को अर्पित किए श्रद्धासुमन

पायलट ने युवा कांग्रेसी मोहब्बत सिंह निंबोल को अर्पित किए श्रद्धासुमन, सीएम की सभा में बिगड़ी थी तबीयत: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे पाली के जैतारण, राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहब्बत सिंह निंबोल के निधन पर जताया शोक, निंबोल के चित्र पर अर्पित की श्रद्धांजलि, परिवार जनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, पायलट ने निंबोल की पत्नी के सिर पर रखा हाथ, साथ ही हमेशा परिवार के साथ खड़े रहने की कही बात, मोहब्बत सिंह निंबोल की सीएम गहलोत की लसाड़िया की जनसभा में बिगड़ी थी तबीयत, हार्ट अटैक आने से हुए थी निंबोल की मौत, सीएम गहलोत ने भी निंबोल के घर जाकर अर्पित किए थे श्रद्धा सुमन, इससे पहले पायलट का जैतारण पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, मारवाड़ी साफा पहना कर पायलट का किया गया स्वागत

Read More »
कोहली-शमी के बाद अब शाहरुख को मिला राहुल का साथ!

कोहली-शमी के बाद अब शाहरुख को मिला राहुल का साथ! जब जेल थे आर्यन तब राहुल ने लिखा पत्र-सूत्र: क्रिकेट के बाद बॉलीवुड के ‘किंग खान’ के समर्थन में आए राहुल गांधी-सूत्र, जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन क्रूज ड्रग्स केस में थे जेल में बंद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा था शाहरुख खान को पत्र, राहुल गांधी ने कहा- ‘अन्याय के ख़िलाफ़ उठाते रहेंगे आवाज़’ T-20 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जब सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे शमी और कोहली, राहुल ने इन दोनों ही खिलाड़ियों के समर्थन में किया था ट्वीट, अब शाहरुख खान को पत्र लिखने की बात आ रही है सामने, ड्रग्स केस को लेकर NCP नेता नवाब मलिक भाजपा और NCB पर पहले से ही हमलावर

Read More »
बिलाड़ा पहुंचे पायलट ने दीवान परिवार को बंधाया ढांढस

बिलाड़ा पहुंचे सचिन पायलट ने दीवान परिवार को बंधाया ढांढस, लक्ष्मण सिंह के निधन पर जताया शोक: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट मारवाड़ के दौरे पर, सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर के बिलाड़ा पहुंचे पायलट, बिलाड़ा आई पंथ के धर्म गुरु और पूर्व मंत्री माधोसिंह दीवान के घर जाकर उनके पुत्र के निधन पर प्रकट की संवेदना, माधो सिंह के पुत्र लक्ष्मणसिंह का हालही में हो गया था निधन, पायलट ने लक्ष्मण सिंह के निधन पर दीवान परिवार को बंधाया ढांढस, इससे पहले पायलट के बिलाड़ा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, पायलट के साथ पूर्व सांसद गोपालसिंह शेखावत, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी रहे मौजूद, माधवसिंह दीवान पूर्व में कांग्रेस सरकार में रहे हैं मंत्री, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छोड़ थाम लिया था भाजपा का दामन

Read More »
उपचुनाव में जीत से उत्साह में कांग्रेसी दिग्गज(file photo)

सीएम गहलोत के बाद पायलट ने कहा- प्रदेश में फिर बनाएंगे सरकार, उपचुनाव में जीत से उत्साह में कांग्रेसी दिग्गज: उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद बोले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट- ‘जो प्रदेश में पहले रही है परिपाटी, 5 साल कांग्रेस की सरकार और 5 साल भाजपा की सरकार, अब उस ट्रेंड पर हमें लगाना है विराम, हम लोग मजबूती से बढ़ेंगे आगे’, पायलट ने कहा- ‘हम समझते हैं की कांग्रेस पार्टी ही है एक इकलौती पार्टी जो राष्ट्रीय स्तर पर हरा सकती है भाजपा को, इस मिशन में हम बाकी दलो का भी लेंगे सहयोग, उपचुनाव में जीत के बाद सीएम गहलोत ने कहा था कि प्रदेश में फिर से बनाएंगे कांग्रेस की सरकार, अब सीएम गहलोत के बाद पायलट ने भी दोहराया प्रदेश में कांग्रेस में सरकार बनाने का संकल्प

Read More »