



Day: November 3, 2021


कांग्रेस में मचने वाली है खलबली, BJP में शामिल होंगे कई विधायक- उपचुनाव जीत के जश्न में मंत्री का दावा: बिहार विधानसभा उपचुनाव का परिणाम NDA के पक्ष में, बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन का बड़ा दावा- ‘अब बहुत जल्द बिहार कांग्रेस में मचने वाली है भगदड़, कांग्रेस के कई विधायक आ जाएंगे भाजपा के साथ, चुनाव के पहले कांग्रेस ने राजद से अलग होने की हिम्मत तो दिखाई लेकिन अब जब राजद और कांग्रेस दोनों की हो गई है हार तो अब बिहार कांग्रेस के कुछ नेता फिर से राजद के साथ जाने की करेंगे कोशिश, राजद की कोशिश रहेगी की बिहार में कांग्रेस को और ढकेला जाए बैकफुट पर’, नितिन ने किया दावा- ‘ऐसे में कांग्रेस के कई विधायक हैं भाजपा के सम्पर्क में और बहुत जल्द वो आएंगे भाजपा के साथ’, हालांकि कांग्रेस विधायकों के टूट पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा- ‘सवाल ही पैदा नही होता की बिहार कांग्रेस में हो जाए कोई टूट’, कुश्वेश्वरस्थान और तारापुर JDU ने दर्ज की है जीत, इस उपचुनाव में महागबंधन से अलग होकर कांग्रेस ने लड़ा था चुनाव
3 Nov 2021
Read More »


100 साल तक उपेक्षित रहे वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, ‘योगी बाबा’ के नाम से जलता है दीप: कुसम्ही जंगल स्थित वनटांगिया गांव में हर दीपावली ‘योगी बाबा’ के नाम से जलता है दिया, बतौर सांसद और गोरक्षपीठ उत्तराधिकारी के रूप योगी आदित्यनाथ इस बार पर दिवाली पर निभाएंगे अपनी परम्परा, करीब ढाई दसक पहले सीएम योगी ने वंचितों में भी वंचित रहे वनटांगियों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा की थी शुरू, इस बार भी सीएम योगी दिवाली के मौके पर वनटांगियों के साथ रहेंगे, 100 साल तक उपेक्षित और बदहाल रहे वनटांगिया समुदाय को नागरिक का दर्जा देने से लेकर समाज और विकास की मुख्य धारा में लाने का सीएम योगी को जाता है महत्वपूर्ण श्रेय
3 Nov 2021
Read More »

यूरोप दौरे से लोटे पीएम मोदी, कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आज जिलाधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक: जी20 शिखर सम्मेलन और सीओपी-26 में भाग लेकर वापस लोटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से फिर कोरोना के प्रति होंगे एक्टिव मोड में, पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर देश भर के 40 से ज्यादा जिलों के जिलाधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, इस बैठक में कोविड के टीकों की पहली खुराक के 50 प्रतिशत से कम कवरेज और दूसरी खुराक के कम कवरेज वाले जिले होंगे शामिल, इस दौरान इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद, मंगलवार तक देश में कोविड वैक्सीन की दी जा चुकी हैं 107 करोड़ से अधिक खुराकें
3 Nov 2021
Read More »


