



Day: October 30, 2021




MLA सराफ ने CM गहलोत को लिखा पत्र-40 साल से अटके लालकोठी की 13 कॉलोनियों का करवाओ नियमन: जयपुर की लालकोठी और उससे लगती 13 कॉलोनियों के नियमन की मांग, पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक कालीचरण सराफ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र, सराफ ने अपने पत्र में इन कॉलोनियों का नियमन भी पृथ्वीराज नगर की तर्ज पर करने का दिया सुझाव, सराफ ने की इन कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने की मांग, इन कॉलोनियों के नियमन का मामला अटका पड़ा है पिछले 40 साल से, विधायक सराफ ने अपने पत्र में लिखा- प्रशासन शहरों के संग अभियान में राज्य सरकार ने हर तहर की शिथिलताएं (छूट) देते हुए तमाम तरह की कॉलोनियों को किया जा रहा है नियमित, जयपुर के लालकोठी और उससे लगती कृष्णा नगर प्रथम, कृष्णा नगर द्वितीय, फ्रेन्डस कॉलोनी, इंद्रपुरी, ग्रेटर कैलाश, कैलाश विहार, एवरेस्ट कॉलोनी, सत्य विहार, रघु विहार, लक्ष्मी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, सॉल्ट कॉलोनी और देव कॉलोनी के नियमन की प्रक्रिया अब तक नहीं हुई शुरू
30 Oct 2021
Read More »

उपचुनाव के लिए वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, धरियावद में करीब 67 तो वल्लभनगर में 66 % हुआ मतदान: राजस्थान की दो विधासनभा सीटों पर मतदान संपन्न, धरियावद में करीब 67 % हुआ मतदान, अभी भी मतदान केन्द्रों पर लगी हैं मतदाताओं की लाइनें, मतदान केन्द्रों पर मौजूद मतदाता ही कर पाएंगे मतदान, फाइल मतदान प्रतिशत आने में लग सकता है समय, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान, अब 2 नवंबर को आएंगे दोनों ही सीटों के नतीजे, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने किया है जीत का दावा
30 Oct 2021
Read More »

जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का जलवा, अलवर में बलवीर छिल्लर तो धौलपुर में भगवान देवी की जीत: अलवर और धौलपुर में कांग्रेस ने जीता ‘गढ़’, दोनों जगह जिला प्रमुख की सीट पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा, अलवर में कांग्रेस के बलवीर छिल्लर बने जिला प्रमुख, बलवीर को मिले 28 वोट जबकि भाजपा के रामवीर को मिले 21 वोट, जिले के चार निर्दलीयों ने कांग्रेस प्रत्याशी छिल्लर के समर्थन में की वोटिंग, अलवर में दोनों ही पार्टियों ने की थी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, वहीं धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी कुशवाहा बनीं जिला प्रमुख, भगवान देवी ने भाजपा की पवनेश शर्मा को दी मात, जिला परिषद के 23 वार्ड में से कांग्रेस ने जीते थे 17 वार्ड, भाजपा ने महज 6 वार्ड में ही चखा था जीत का स्वाद, छह में से दो जिला परिषद सदस्यों ने कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की, जिसको की भाजपा के लिए माना जा रहा है बड़ा झटका
30 Oct 2021
Read More »


गोवा में कांग्रेस का चुनावी ‘शंखनाद’, राहुल बोले- ‘कांग्रेस के मेनिफेस्टो महज वादा नहीं, बल्कि है गारंटी’: अमित शाह और ममता दीदी के बाद अब राहुल गांधी गोवा के चुनावी रण में, गोवा में अगले साल की शुरूआत में होने हैं चुनाव, गोवा में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंकने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा- ‘कांग्रेस अपने चुनाव घोषणापत्र में जो करती है वादे, वे महज कोई प्रतिबद्धता नहीं बल्कि है एक ”गारंटी’, राहुल ने दक्षिण गोवा में मछुआरों को संबोधित करते हुए भाजपा पर साधा निशाना- ‘भारतीय जनता पार्टी फैलाती है नफरत और लोगों को करती है विभाजित, जबकि कांग्रेस फैलाती है प्यार और स्नेह, कांग्रेस लोगों को जोड़ने और उन्हें आगे ले जाने में करती है यकीन’ राहुल गांधी ने कांग्रेस के आश्वासनों के बारे में मछुआरों से कहा- ‘मेरी विश्वसनीयता मेरे लिए है महत्वपूर्ण, अन्य नेताओं के विपरीत जब मैं यहां कुछ कहता हूं तो मैं उस काम को सुनिश्चित करूंगा, अगर मैं यहां आया हूं तो मैं आपसे कहता हूं कि हम कोयला हब की नहीं देंगे अनुमति और अगर मैं यह नहीं करता हूं तो अगली बार जब मैं यहां आऊंगा तो मेरी नहीं रहेगी कोई विश्वसनीयता’
30 Oct 2021
Read More »



