Day: October 30, 2021

कोविड के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता

कोविड के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, CM गहलोत की अपील- पूरी सुरक्षा के लिए दोनों डोज लेना जरुरी: कोविड के नए वैरिएंट की दस्तक ने बढ़ाई चिंता, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता से की अपील- ‘यह देखने में आया है कि बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन की ली है सिर्फ एक ही डोज, जो कि नहीं है ठीक, विश्वभर के विशेषज्ञों की राय है कि कोविड से पूरी सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेना है जरूरी, इसलिए बिल्कुल न बरतें लापरवाही और वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगवाएं’, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही हो गए हों कम, लेकिन अभी भी बना हुआ है कोविड का खतरा, दुनिया के कई देशों में कोविड का नया वैरिएंट पसार रहा है पैर, आमजन वैक्सीनेशन को लेकर दिखाई दे रहे हैं लापरवाह, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके लोग दूसरी डोज लेने में नहीं दिखा रहे हैं दिलचस्पी

Read More »
उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव की 'किलेबंदी'

उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव की ‘किलेबंदी’, बसपा के 6 और भाजपा के एक विधायक ने थामा सपा का दामन: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का रण, समाजवादी पार्टी ने भाजपा और बसपा को दिया बड़ा झटका, BSP के 6 और भाजपा का एक विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल, भाजपा विधायक राकेश ठाकौर सपा में शामिल, वहीं बसपा के विधायक हरगोविंद भार्गव, असमल अली, असमल राइनी, मुजतबा सिद्दकी, हाकिम अली, सुषमा पटेल सपा की साइकिल पर हुए सवार, समाजवादी पार्टी की चुनाव से पहले बड़ी लीड, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, अखिलेश यादव ने कहा- ‘यूपी से भाजपा का होने वाला है सफाया, किसानों के साथ किए वादों को भूल चुकी है भाजपा’

Read More »
बिहार महागठबंधन की टूट पर लालू ने लगाया विराम

बिहार महागठबंधन की टूट पर लालू ने लगाया विराम- कांग्रेस देश कि सबसे बड़ी पार्टी, रहेगा गठबंधन जारी: बिहार की राजनीति में लालू की एंट्री से गरमाई सियासत, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार महागठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, लालू ने कहा- ‘कांग्रेस है देश की बड़ी पार्टी और राजद के साथ कांग्रेस का गठबंधन रहेगा जारी, भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को कांग्रेस के बैनर तले होना होगा एकजुट, सोनिया गांधी हैं हमारी शुभचिंतक, उन्होंने हमें फोन करके पूछा हमारा हालचाल, जिन लोगों को सोनिया गांधी से मिलने का नहीं मिल पाता है मौका, वे उठा रहे हैं हमारी बातचीत पर सवाल’, इससे पहले बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हो उपचुनाव को लेकर भी लालू ने दिया था बड़ा बयान- ‘तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद गिरा देंगे नीतीश सरकार, प्रदेश में सरकार गिराने का कर लिया गया है फॉर्मूला तैयार’

Read More »
आलाकमान ने फिर पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी,

आलाकमान ने फिर पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, 1 नवंबर को पूर्व CAG के माफीनामे पर लखनऊ में गरजेंगे सचिन: पूर्व CAG विनोद राय के माफीनामे पर कांग्रेस हमलावर, कांग्रेस ने राय को बताया ‘UPA सरकार को बदनाम करने और एक मजबूत अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने के षड्यंत्र की एक मुख्य कठपुतली’, राय के झूठ का पर्दाफाश होने के बाद अब कांग्रेस बनाएगी बड़ा मुद्दा, पूरे देश में कांग्रेस की ओर से की जा रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी, सचिन पायलट 1 नवंबर को चुनावी राज्य यूपी के लखनऊ में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, विनोद राय के माफीनामे पर रखेंगे कांग्रेस का पक्ष, विनोद रॉय ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में संजय निरुपम से बिना शर्त मांग ली है माफी, राय ने अपनी किताब में निरुपम के नाम का किया था उन सांसदों के साथ उल्लेख, जिन्होंने कैग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं लेने के लिए उन पर कथित तौर पर डाला था दबाव, साल 2014 में पूर्व सीएजी ने अपनी किताब में आरोप लगाए थे और मीडिया को दिए साक्षात्कारों में भी दोहराए थे ये आरोप, जिसके बाद कांग्रेस नेता निरुपम ने राय के खिलाफ मानहानि का दर्ज किया था मुकदमा, पटियाला हाउस कोर्ट ने राय की माफीनामे को किया स्वीकार

Read More »
आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट में लगाई जमानत की गुहार(FILE PHOTO)

आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट में लगाई जमानत की गुहार, जोधपुर हाईकोर्ट-SC से खारिज हो चुकी याचिका: जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने एक अन्य रेप केस के मामले में गुजरात हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका, आसाराम की तरफ से अपनी बीमारी का हवाला देते हुए जमानत देने की लगाई गई है गुहार, आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने जोधपुर जेल अधीक्षक को उसकी मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश, राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट आसाराम की खराब सेहत को आधार बनाकर दायर की गई जमानत याचिकाएं कर चुके हैं खारिज, अहमदाबाद के पास आसाराम के आश्रम की एक पूर्व सहयोगी ने रेप करने का दर्ज करा रखा है मामला, इस मामले में आसाराम पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए मरते दम तक जेल की सुना रखी सजा, फिलहाल जोधपुर जेल में बंद हैं आसाराम

Read More »
हिमाचल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता-पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जीएस बाली का निधन, राहुल-गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों ने जताया शोक: हिमाचल प्रदेश के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली का देर रात हुआ निधन, 67 साल के थे जीएस बाली, वह पिछले कुछ समय से लगातार थे अस्‍वस्‍थ, दिल्ली एम्स में भर्ती थी जीएस बाली, बेटे रघुवीर सिंह बाली ने सोशल मीडिया पर दी निधन की सूचना, बाली के निधन पर कांग्रेस के दिग्गजों ने जताया शोक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बाली के निधन पर जताया शोक, 27 जुलाई 1954 को जन्में जीएस बाली नगरोटा बगवां से चार बार विधायक और दो बार रहे मंत्री, बाली 1990 से 1997 तक कांग्रेस के विचार मंच के संयोजक, सेवादल के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव जैसे पदों की संभाली जिम्मेदारी, साल 1998 में वह पहली बार नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे विधायक, इसके बाद लगातार 2003, 2007 और 2012 में यहां से दर्ज की जीत, 2003 और 2007 में बाली कांग्रेस सरकार में रहे मंत्री, जीएस बाली का रविवार को दो बजे के बाद नंदिकेश्‍वर धाम चामुंडा में दी जाएगी अंतिम विदाई

Read More »
अलवर जिला प्रमुख चुनाव का दंगल!

अलवर जिला प्रमुख चुनाव का दंगल! कांग्रेस के बलबीर सिंह छिल्लर तो भाजपा से रामबीर शाहबादी मैदान में: अलवर में जिला प्रमुख का का ‘दंगल’, कांग्रेस से बलवीर छिल्लर और भाजपा से रामवीर ने भरा नामांकन, आज ही होगी वोटिंग भी, अलवर में सबसे कम 54 वोट से जीतने वाले वार्ड- 49 के पार्षद हैं बलवीर छिल्लर, भाजपा से रामवीर शाहबादी का नाम पहले ही था फाइनल, अलवर में संख्याबल की बात करें तो कांग्रेस के पास है बहुमत लेकिन फिर भी सतर्क हैं कांग्रेस रणनीतिकार, कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशियों की पहले ही कर दी गई थी बाड़ेबंदी, छिल्लर में किसान आंदोलन में रहे थे खासे सक्रिय, राकेश टिकैत भी कर रहे हैं छिल्लर के पक्ष में वोट की अपील

Read More »
वल्लभनगर-धरियावद में मतदान को लेकर भारी उत्साह

उपचुनाव में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, 11 बजे तक वल्लभनगर में 20 तो धरियावद में 25% से ज्यादा मतदान: राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान, वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान हुई शुरू, सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मतदाता अपना वोट देते आए नजर, वल्लभनगर से बीजेपी प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला ने डाला वोट, जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भींडर ने भी परिवार के साथ की वोटिंग, कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत ने भी डाला वोट, वल्लभनगर में RLP प्रत्याशी उदयलाल डांगी ने भी की वोटिंग, दोनों ही जगह पर शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग, मतदान के लिए वल्लभनगर में 310 और धरियावद में 328 मतदान बनाए गए हैं केंद्र

Read More »