



Day: October 28, 2021


चोरों की हिम्मत की देनी होगी दाद! केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में किया हाथ साफ, सरकार को घेरेगी भाजपा: राजस्थान की कानून व्यवस्था पहले ही है विपक्ष के निशाने पर, अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में केंद्रीय मंत्री के दफ्तर में हो गई चोरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के शास्त्री नगर क्षेत्र में स्थित सांसद सेवा केंद्र कार्यालय में हुई चोरी, शेखावत के कार्यालय में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें से एक कैमरा और कुछ जरुरी दस्तावेज चुरा ले गये हैं चोर, चोरी की इस वारदात में पुलिस को नहीं लगा है अभी तक कोई सुराग हाथ, पुलिस की लापरवाही एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष गहलोत सरकार पर पहले से ही हमलावर, अब केंद्रीय मंत्री के दफ्तर में हुई चोरी के बाद भाजपा का आक्रामक होना तय, भाजपा नहीं चूकेगी सरकार को घेरने का यह मौका
28 Oct 2021
Read More »

पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, मंत्रिमंडल पुनर्गठन की अटकलों के बीच जनसुनवाई का दौर जारी: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता और फरियादी, पायलट ने भी सभी से की मुलाकात, मंत्रिमंडल पुनर्गठन की अटकलों के बीच निश्चिंत पायलट आम लोगों से लगातार हैं संपर्क में, जिस भी दिन वो होते हैं जयपुर उनके निवास पर उमड़ पड़ते हैं कार्यकर्ता, इस सरकार में सिविल लाइंस में केवल पायलट का है आवास जहां रहता मेले सा माहौल, इससे पहले कल पायलट ने मध्यप्रदेश के चुनावी रण में खंडवा लोकसभा सीट के लिए की तीन जनसभाएं
28 Oct 2021
Read More »


ना रोजगार, ना व्यापार, यही है नीतीश सरकार- लालू यादव का भाजपा-जदयू सरकार पर जोरदार हमला: रविवार को बिहार की राजनीति में हुई लालू प्रसाद यादव की रीएंट्री ने उड़ाई नीतीश सरकार की नींद, एक के बाद एक अपने बयानों से लालू साध रहे हैं नीतीश सरकार पर जमकर निशाना, सीएम नीतीश को पलटुराम, RSS की गोद में बैठने वाला और गोडसे की भक्ति करने वाले बयान के बाद लालू ने एक बार फिर किया नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर लालू ने ट्वीट कर कहा- ‘ना रोजगार, ना व्यापार, यही है नीतीश सरकार’, लालू प्रसाद यादव के इस बयान को बिहार विधानसभा उपचुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में हुए बेरोजगार युवाओं के जोरदार हंगामे से देखा जा रहा है जोड़कर, हंगामा करते युवाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश ने मंच से ही निशाना साधते हुए कहा था- ‘जिन्हें हंगामा करना करने दो, ये लोग कहां से आये हैं मुझे पता है, इनकी बातों पर कोई ध्यान मत दो’, नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान उनकी बौखलाहट दिखाई दे रही थी साफ़
28 Oct 2021
Read More »

वानखेड़े की पत्नी का ‘मराठी कार्ड’! क्रांति ने सीएम उद्धव को लिखी चिट्ठी- आज बाला साहेब होते तो…: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच जुबानी जंग जारी, वानखड़े की पत्नी और एक्ट्रेस क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, क्रांति ने मराठी अस्मिता का उठाया मुद्दा, क्रांति ने कहा- ‘शिवसेना के राज में एक महिला की गरिमा से हो रहा है खिलवाड़, उसके साथ हो रहा है मजाक, आज बाला साहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें नहीं होता मंजूर, क्रांति ने इस मुद्दे पर उद्धव से मिलने के लिए मांगा समय, हालांकि CMO की ओर से उन्हें अभी तक नहीं मिला है समय, इधर वानखेड़े की बहन ने नवाब मलिक के खिलाफ केस दर्ज करने की दी अर्जी, समीर वानखेड़े की बहन एडवोकेट यास्मीन वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ मुंबई पुलिस को लिखित में दी शिकायत और FIR दर्ज करने की रखी मांग, क्रूज ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं ठाकरे सरकार के मंत्री नवाब मलिक
28 Oct 2021
Read More »

निंबोल पहुंच सीएम गहलोत ने कांग्रेस नेता मोहब्बत सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ डोटासरा पहुंचे पाली के निंबोल, कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह निंबोल के निधन पर जताया शोक, निंबोल के परिजनों को बंधाया ढांढस, सीएम गहलोत ने मोहब्बत सिंह की पत्नी के सिर पर रखा हाथ, परिवार से मुलाकात के बाद बोले सीएम गहलोत- ‘मोहब्बत सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति, कांग्रेस पार्टी ने एक बड़े कार्यकर्ता को खो दिया, हम सभी खड़ें है मोहब्बत सिंह के परिवार के साथ’, सीएम गहलोत ने बताया की लसाड़िया की सभा में निंबोल ने किया था मेरा स्वागत, हैलीपेड पर हुई थी उनसे मुलाकात और उसी दिन हो गया उनका निधन, प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी जताया शोक, डोटासरा ने कहा- ‘हमने एक सच्चे कार्यकर्ता को खो दिया’, मोहब्बत सिंह का हार्ट अटैक से हुआ था निधन, हालही में धरियावद में सीएम की लसाड़िया में हुई चुनावी सभा की जिम्मेदारी संभाल हुए थे निंबोल, सीएम गहलोत ने इस युवा कार्यकर्ता के घर जाकर कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा मैसेज, निंबोल को श्रद्धांजलि अर्पित कर सीएम गहलोत एमपी के मुरैना के लिए हुए रवाना
28 Oct 2021
Read More »


धनतेरस का है शपथग्रहण समारोह का सियासी मुहूर्त! बीती रात CM गहलोत-माकन-डोटासरा ने लगाई फाइनल मुहर!: राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन का काउंटडाउन, मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर फिर तेज हुआ चर्चाओं को दौर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन बीती रात सीएम आवास पर डिनर के लिए पहुंचे, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी थे मौजूद, सूत्रों का दावा- मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हुई लंबी चर्चा, इसके फॉर्मूले को लेकर तैयार रोडमैप पर मुहर लगने की भी चर्चा, बीती रात हुई मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो धनतेरस को हो सकता है मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह, क्योंकि उपचुनाव का रिजल्ट भी आ जाएगा 2 नवंबर को, इसके बाद नहीं बचती है कोई भी वजह की नहीं किया जाए मंत्रिमंडल पुनर्गठन, इसलिए सियासी पंडितों का मानना की धनतेरस को हो सकता है शपथग्रहण समारोह! फिर भी अगर नहीं होता है धनतेरस को शपथग्रहण समारोह तो फिर दिवाली बाद का निकाला जाएगा मुहूर्त, इससे पहले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि दिवाली से पहले मिल जाएगी राजनीतिक नियुक्तियों की सौगात, अब सबकी निगाहें हैं सीएम निवास पर
28 Oct 2021
Read More »

भाजपा का गहलोत सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’, पूनियां गहलोत के गढ़ जोधपुर में भरेंगे हुंकार: राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल आंदोलन आज से, प्रदेश के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन, हल्ला बोल आंदोलन में प्रदेश स्तर के 77 नेता उपखंड स्तर पर जाकर करेंगे धरने प्रदर्शनों की अगुवाई, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां जोधपुर के ओसियां में बैठेंगे धरने पर, बीजेपी के हल्ला बोल आंदोलन का दूसरा फेज नवंबर में होगा शुरू, अगले महीने सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे धरना-प्रदर्शन, गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 15 दिसंबर को जयपुर में बड़ी रैली करने का किया है फैसला, 15 दिसंबर को होने वाली रैली में 2 लाख कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा कर रही है भाजपा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बयान- गहलोत सरकार हर मोर्चे पर है विफल, सरकार को अब हर स्तर पर चेताने के लिए आंदोलन ही बचा है रास्ता, जनता से किए गए हर वादे पर सरकार हुई विफल साबित, प्रदेश बन चुका है क्राइम कैपिटल, भर्तियों में धांधली हो चुकी है आम बात, इन सभी मुद्दों पर है भाजपा का हल्ला बोल आंदोलन’
28 Oct 2021
Read More »


