Day: October 28, 2021

mp840nqs ashok gehlot 650 625x300 22 july 20

गहलोत सरकार ने किया एक और प्रशासनिक फेरबदल, 35 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले: गहलोत सरकार ने किया एक और प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस और आईपीएस अफसरों के बाद अब 35 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले और पोस्टिंग, अर्जुन चौधरी को संयुक्त शासन सचिव गृह मानवाधिकार तो आशुतोष गुप्ता को आरपीएससी में लगायाउप सचिव के पद पर, हरफूल सिंह यादव को वाणिज्यिक कर विभाग में उपायुक्त जयपुर तो गिरीश पाराशर को लगाया गया संयुक्त शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग के पद पर, इसके अलावा कई अन्य आरएएस अफसरों के भी किए गए हैं तबादले, हाल ही में बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे गहलोत सरकार ने, जानकारों की मानें तो विधायकों की सिफारिशों पर लगाए गए हैं उपखंड अधिकारी

Read More »
प्रशासन गांवों/ शहरों के संग अभियान को लेकर सीएम गहलोत गंभीर(FILE PHOTO)

प्रशासन गांवों/ शहरों के संग अभियान को लेकर CM गहलोत गंभीर, कल 4 जिलों में शिविरों का लेंगे जायजा: प्रशासन गावों और शहरों के संग अभियान पर गहलोत सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर, चूरू, सीकर और जयपुर में अभियान के शिविरों का लेंगे जायजा, सीएम गहलोत का सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होने का कार्यक्रम, सीएम 11:15 बजे पहुंचे बीकानेर के डूंगरगढ़ के लखासर में अभियान का लेंगे जायजा, इसके बाद सीएम का चूरू के बीदासर के कातर छोटी, सीकर के फतेहपुर में गारिंडा और जयपुर के शाहपुरा में करीरी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान का लेंगे जायजा, सीएम गहलोत इस दौरान लाभार्थियों से करेंगे बात भी, अभियान को लेकर सीएम गहलोत लगातार ले रहे हैं समीक्षा बैठकें भी, हाल ही में सीएम गहलोत ने साफगोई से स्वीकारा की अक्टूबर माह में छुट्टियों की वजह से आई हैं दिक्कत, ये अभियान चलेगा लंबे समय तक कर लिया जाएगा सभी दिक्कतों को दुरुस्त

Read More »
मुख्यमंत्री के चेहरे पर बीजेपी में खींचतान जारी

CM फेस को लेकर BJP में फूट! पूनियां की मौजूदगी में लगे नारे- ‘देखो-देखो कौन आया, राजस्थान का सीएम आया’: राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री फेस को लेकर घमासान हुआ तेज, पूनियां की मौजूदगी में भावी मुख्यमंत्री होने के लगे नारे, अब इस नारेबाजी का वीडियो हो रहा है वायरल, प्रदेशभर में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ आज हुआ भाजपा का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, जोधपुर के ओसियां में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, इस प्रदर्शन में ट्रैक्टर रैली के दौरान लगे नारे- ‘देखो-देखो कौन आया-राजस्थान का सीएम आया, हमारा सीएम कैसा हो सतीश पूनियां जैसा हो’, ओसियां में लगे नारों ने भाजपा की गुटबाजी को फिर किया उजागर! इससे पहले पूनियां के जन्मदिन के जश्न के दौरान लगे थे होर्डिंग, ‘अबकी बार-सतीश सरकार’, प्रदेश भाजपा में सीएम फेस को लेकर मचा हुआ है घमासान, भाजपा नेता हर बार कहते हैं संसदीय बोर्ड तय करेगा कौन होगा सीएम का फेस, फिर राजस्थान में क्यों लगवाए जाते हैं ऐसे नारे? हाल ही में सीएम फेस पर मैडम राजे ने दिया था बयान- ‘ऐसा किसी के चाहने से ही नहीं होता है कुछ, राज्य का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे मिलेगा छत्तीस कौम (यानी सभी समुदाय) का प्यार’, अब इस नारेबाजी को लेकर पूनियां के विरोधी गुट या दिल्ली आलाकमान का क्या रहता है रूख, इस पर रहेंगी सभी नजरें

Read More »
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन को जमानत मिलने पर बोले मलिक

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन को जमानत मिलने पर बोले मलिक- फर्जी था मामला, वानखेड़े का सच आया सामने: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन को जमानत मिलने पर बोले NCP नेता नवाब मलिक- ‘आर्यन पर बनाया गया फर्जी मामला, आर्यन को पहले ही मिल जानी चाहिए थी बेल,समीर वानखेड़े के चेहरे से उतर रहा है नकाब, वानखेड़े को भेजा जाना चाहिए छुट्टी पर, जेल में डालने वाला जेल जाने से डर रहा’, शाहरुख खान के बेटे आर्यन को आज क्रूज ड्रग्स केस में मिली है जमानत, कोर्ट से हार्ड कॉपी नहीं पहुंची है जेल, कल या परसों जेल से बार आ जाएंगे आर्यन, इस मामले को लेकर NCP नेता नवाब मलिक NCB के अफसर वानखेड़े पर हैं हमलावर

Read More »
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अब छोटे दलों से आस

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अब छोटे दलों से आस, बीजेपी-सपा की तर्ज पर बढ़ाएंगे ‘हाथ’ की शक्ति: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब 4 महीनों का समय शेष है लेकिन इससे पहले सभी राजनीतिक दल लग चुके हैं सियासी उधेड़बुन में, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की तर्ज पर करेंगे छोटे दलों से गठबंधन, कांग्रेस के चुनाव ऑब्जर्वर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान- ‘यूपी में अभी हमारा किसी से नहीं गठबंधन, लेकिन छोटे दलों को लेकर चलेंगे साथ, गठबंधन के लिए कांग्रेस के दरवाजे हैं सभी के लिए खुले’, हाल ही में अखिलेश यादव ने सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर से किया है गठबंधन, साथ ही अखिलेश पहले ही छोटे दलों से गठबंधन का कर चुके हैं एलान, ऐसे में कांग्रेस भी अन्य दलों की तरह छोटे दलों को कर रही है लुभाने की कोशिश, अभी कांग्रेस के अलावा सपा से अलग हुए शिवपाल, चन्द्रशेखर रावण और ओवैसी की AIMIM का किसी भी पार्टी से नहीं हुआ है गठबंधन, शिवपाल की पहली प्राथमिकता है सपा, ओवैसी के साथ कांग्रेस का साथ जाना दिख रहा है मुश्किल, अब बचते हैं चंद्रशेखर रावण, कांग्रेस के अगले कदमों पर रहेगी नजर

Read More »
मुरैना के जौरा आश्रम पहुंच सीएम गहलोत ने दी 'भाईजी' को अंतिम विदाई

मुरैना के जौरा आश्रम पहुंच सीएम गहलोत ने दी ‘भाईजी’ को अंतिम विदाई, बताया गांधीवादी कुनबे का मुखिया: गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव को दी गई अंतिम विदाई, मध्यप्रदेश के मुरैना में स्थित जौरा आश्रम में हुई अंत्येष्टि, सुब्बाराव को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे मुरैना, सीएम गहलोत ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने यहां पढ़कर सुनाया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शोक संदेश, सीएम गहलोत ने कहा- गांधीवादी कुनबे के मुखिया थे सुब्बाराव, भाईजी ने हजारों युवाओं को गांधीवादी विचारधार से जोड़ा, लोकतंत्र को बचाने के लिए भाईजी के विचारों को आगे बढ़ाने की है जरुरत, भाईजी के गीत सुनो तो बंद करने का मन ही नहीं करता’, गांधीवादी विचारक सुब्बाराव का कल जयपुर के SMS अस्पताल में हुआ था निधन, चंबल के 672 डाकुओं का सरेंडर करवाने के लिए जाने जाते हैं सुब्बाराव

Read More »
कुर्सी बचाने की लड़ाई में पिसी जनता- राठौड़

परीक्षा में इंटरनेट बंद करना गहलोत सरकार का थोपा हुआ फैसला, कुर्सी बचाने की लड़ाई में पिसी जनता- राठौड़: भर्ती परीक्षा के दौरान इंटरनेट बंद करने के फैसलों पर भड़की भाजपा, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिल्ली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राठौड़ ने कहा- ‘राहुल गांधी ने 19 दिसंबर 2019 को ट्वीट कर लिखा था- ‘इस सरकार को कोई अधिकार नहीं कि कॉलेज, इंटरनेट और टेलीफॉन बंद कर दे, इसे मैं मानता हूं कि ये भारत की आत्मा की है बेइज्जती, राजस्थान में पिछले 1 महीने में 4 बार इंटरनेट किया गया है बंद’, राठौड़ का बड़ा हमला- ‘राजस्थान में परीक्षा के दौरान इंटरनेट बंद करना गहलोत सरकार का थोपा हुआ फैसला, कुर्सी बचाने की लड़ाई में लगी है गहलोत सरकार, अंदरूनी लड़ाई की वजह से सरकार का काम पड़ा है ठप, राजस्थान के कुछ मंत्री जिन्हें दी गई है अलग-अलग जिम्मेदारियां, वो कई दिनों से नहीं गए हैं अपने दफ्तर, स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य संबंधी अहम बैठकों में नहीं ले रहे हैं भाग, इनकी आंतरिक खींचतान से राजस्थान की जनता को उठानी पड़ रही परेशानियां’

Read More »