



Day: October 18, 2021


बेरोजगार युवाओं की मांगो के प्रति गहलोत का अडियल रुख दर्शा रहा है सरकार की असंवेदनशीलता- राठौड़: देश के साथ प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर 5 दिनों से शहीद स्मारक पर अनशन बैठे राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव को अस्पताल में कराया गया भर्ती, बेरोजगारों युवाओं की आवाज उठाते हुए विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- राजधानी जयपुर में बेरोजगार युवा रीट, एसआई भर्ती की सीबीआई से जांच करवाने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर विगत 5 दिनों से बैठे हैं अनशन पर, वहीं गहलोत सरकार की हठधर्मिता एवं युवा विरोधी नीतियों के कारण आमरण अनशन कर रहे राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव को कराया गया अस्पताल में भर्ती, बेरोजगारों की जायज मांगों पर गहलोत सरकार का अडियल रूख दर्शा रहा है सरकार की असंवेदनशीलता, बेरोजगारों को ना तो मिल रहा है भत्ता और ना ही सरकार की ओर से कोई पेपर सफलतापूर्वक आयोजित करवाया जा सका है, मेरी मांग है कि राज्य सरकार अतिशीघ्र बेरोजगार युवाओं की मांगों को मानें’
18 Oct 2021
Read More »


बाल-बाल बचे कंप्यूटर बाबा, पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा में जाते समय बुरहानपुर के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट: मध्यप्रदेश से आ रही बड़ी खबर, कंप्यूटर बाबा की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा में जा रहे थे कंप्यूटर बाबा, इनोवा का बुरहानपुर के इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हुआ ऐक्सिडेंट, इनोवा पूरी तरह से हुई नष्ट, बाल-बाल बचे कम्प्य़ूटर बाबा, हादसे के बाद घायल कंप्यूटर बाबा का एक वीडियो आया सामने, जिसमें वे इसे दुर्घटना को बता रहे हैं साजिश, कंप्यूटर बाबा ने की मामले की जांच की मांग
18 Oct 2021
Read More »

कल जोधपुर दौरे पर रहेंगे पायलट, पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और गजेन्द्र शेखावत की माताजी के निधन पर जताएंगे शोक: एक बार फिर मारवाड़ के दौरे पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, 19 अक्टूबर को जोधपुर जाने का बना कार्यक्रम, सचिन पायलट करीब एक बजे पहुंचेंगे ओसियां के चांडी गांव, पूर्व मंत्री और कांग्रेसी दिग्गज महिपाल मदेरणा के निधन पर जताएंगे शोक, मदेरणा परिवार के घर जाकर परिजनों को बंधाएंगे ढांढस, रविवार 17 अक्टूबर को हो गया था पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, इसके बाद सचिन पायलट जाएंगे लूणी के केरू गांव, यहां पायलट सतपाल देवासी की माताजी के निधन पर जताएंगे शोक, सचिन पायलट का 4 बजे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के घर जाने का है कार्यक्रम, पायलट यहां गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर जताएंगे शोक, इससे पहले पायलट करीब दो महीने पहले भी गए थे जोधपुर और बाड़मेर, विधायक हेमाराम चौधरी के भाई के निधन पर बाड़मेर जाकर जताया था शोक, इस दौरान पायलट का हुआ स्वागत रहा था जोधपुर से लेकर दिल्ली तक चर्चा का विषय
18 Oct 2021
Read More »

सपा से गठबंधन को शिवपाल ने बताया ‘प्राथमिकता’, बोले- नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ, करेंगे प्रचार भी: उत्तरप्रदेश चुनाव का तेज होता घमासान, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची कानपुर देहात, पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव का बड़ा बयान- देश गुजर रहा है संकट के दौर से, अब 2022 में है यूपी में चुनाव, जो समान विचारधारा की हैं पार्टियां और जो पार्टी है सेकुलर, हम उनसे गठबंधन की कर रहे हैं बात, गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी है हमारी प्राथमिकता, अगर समाजवादी पार्टी से गठबंधन होगा तो सबको जल्द पता लग जाएगा’, शिवपाल यादव ने कहा- ‘नेताजी मुलायम सिंह यादव हैं हमारे साथ, उनका आशीर्वाद हमारे साथ और वह करेंगे हमारा प्रचार भी, 2022 में जहां होगी प्रसपा वहीं बनेगी सरकार’
18 Oct 2021
Read More »

JDU अपनी जमानत बचा पाए तो होगी बड़ी उपलब्धि- विधानसभा उपचुनाव और कश्मीर मुद्दे पर बोले चिराग: बिहार की दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कस ली है कमर, लोजपा (रामविलास) भी करेगी कुशेश्वरस्थान करेगी चुनाव प्रचार, पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा- हमने जदयू को हराने के लिए लड़ा था पिछले विधानसभा चुनाव, लेकिन इस बार लोजपा जीतने के लिए जबकि जदयू अपनी जमानत बचाने और तीसरे स्थान के लिए लड़ रही है लड़ाई, जेडीयू अगर अपनी जमानत बचा पाए तो होगी बड़ी उपलब्धि’, वहीं कश्मीर में बिहार के दो युवकों की हुई हत्या को लेकर कहा- ‘जिनकी भी आतंकियों के द्वारा हत्या की गई है उनके परिजनों को दी जाए सरकारी नौकरी दी’, नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा- ’15 सालों में खास तौर पर बिहार में बद से बदतर हालात हैं उसके जिम्मेदार आज के दौर में सिर्फ नीतीश कुमार’
18 Oct 2021
Read More »

जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या के बीच एक्शन में मोदी सरकार, गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक: जम्मू कश्मीर में नागरिकों की हत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच मोदी सरकार एक्शन में, सूत्रों के हवाले से खबर- ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह सभी राज्यों के डीजीपी और आईजी के साथ करेंगे अहम बैठक, ये अहम बैठक दोपहर दो बजे होगी शुरू, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस बैठक में होंगे शामिल, सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में IB, NIA, सेना, CRPF के सीनियर अधिकारी कर रहे हैं कैम्प, जम्मू कश्मीर में टारगेटेड किलिंग मामले में गृह मंत्रालय की है पैनी नजर, आतंकी संगठन सुरक्षा बलों ऑपरेशन की बौखलाहट में कर रहे हैं टारगेटेड किलिंग, पिछले 9 दिनों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 13 आतंकी को किया है ढेर
18 Oct 2021
Read More »


20 अक्टूबर को फिर एक मंच पर होंगे सीएम गहलोत और सचिन पायलट, इस बार ‘बाबा साहब’ बने सेतु: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 20 अक्टूबर को एक बार फिर दिखेंगे एक मंच पर, चाकसू में बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की सवा ग्यारह फ़ीट की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, दोनों दिग्गज महादलित सम्मेलन को भी करेंगे सम्बोधित, इससे पहले वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव की नामांकन सभा में साथ मंच पर दिखे थे गहलोत-पायलट, चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बताया- ‘बी आर अंबेडकर की सवा ग्यारह फीट ऊंची अष्ट धातु से निर्मित 1125 किलो वजनी प्रतिमा चाकसू में कोटखावदा मोड़ की जा रही है स्थापित, इस दौरान गहलोत सरकार के कई मंत्री, विधायक और कांग्रेस पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में आमजन भी रहेंगे मौजूद
18 Oct 2021
Read More »


