Day: October 18, 2021

क्या रद्द हो जाएगा भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच?(file photo)

क्या रद्द हो जाएगा भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हालात ठीक नहीं दोबारा हो विचार: जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरी नागरिकों पर बढ़े आतंकवादी हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- ‘भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप मैच पर एक बार फिर से किया जाना चाहिए विचार, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध नहीं हैं अच्छे, भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच को लेकर किए गए सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान, भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को दुबई में होना है मैच, जम्मू और कश्मीर में बीते दिनों बढ़ी हिंसा के पीछे पाकिस्तान का है हाथ, घाटी में अस्थिरता का माहौल पैदा करने के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन यहां के आम नागरिकों, खासतौर पर अल्पसंख्यकों को बना रहे हैं निशाना, आतंकियों ने रविवार को बिहार के दो मजदूरों की कर दी थी हत्या, इस महीने में 11 गैर कश्मीरियों की हो चुकी है हत्या

Read More »
भाजपा का चुनावी राज्यों पर 'फोकस'

100 दिन की कार्ययोजना को लेकर जेपी नड्डा ने पार्टी दिग्गजों के साथ किया ‘महामंथन’, मैडम राजे ने दिए अहम सुझाव: अगले साल की शुरुआत में होने वाले 5 राज्यों के चुनावों पर भाजपा का फोकस, चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति को लेकर भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य प्रभारियों की हुई अहम बैठक, मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आम जनता तक व्यापक तौर पर पहुंचाने और प्रचार-प्रसार करने को लेकर हुई चर्चा, पार्टी के अभियानों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पदाधिकारियों और राज्य प्रभारियों से की चर्चा, इस बैठक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी लिया भाग, मैडम राजे ने चुनावी राज्यों को लेकर अहम सुझाव बैठक में रखे, बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुईं की आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की क्या हो सकती है भूमिका, चुनावों को देखते हुए और क्या सौंपी जा सकती है ज़िम्मेदारी, साथ ही इस बात की रूप रेखा भी तैयार की गई की अगले 100 दिनों में पार्टी क्या कुछ करेगी, इसके साथ ही विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के जवाब में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति भी की गई तैयार

Read More »
सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल बने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल बने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, चौंकाते हुए BJP ने दिया समर्थन: उत्तरप्रदेश विधानसभा को लगभग 14 साल बाद आज विधानसभा का मिला उपाध्यक्ष, सपा के बागी नितिन अग्रवाल बने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, डिप्टी स्पीकर के चुनाव में नितिन अग्रवाल को मिले 304 वोट तो वहीं नरेंद्र वर्मा को मिले 60 वोट, इस चुनाव के लिए बीजेपी ने चौंकाते हुए जहां सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को दिया था समर्थन तो सपा ने पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा को उतारा था मैदान में, इसके लिए आज विधानसभा का बुलाया गया एक दिन का विशेष सत्र, मतदान शुरू होने से पहले बहुजन समाज पार्टी ने संसदीय परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुए सदन से किया बहिर्गमन, विधानसभा में बसपा के हैं 16 विधायक, कांग्रेस के 7 विधायकों ने भी चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करने का किया फैसला, वर्तमान में 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बीजेपी के पास हैं 304 विधायक और समाजवादी पार्टी के पास हैं 49 विधायक

Read More »
राम रहीम को उम्रकैद की सजा,

राम रहीम को उम्रकैद की सजा, 2002 के रंजीत सिंह मर्डर केस में पंचकुला कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सुनाई सजा: पंचकूला CBI कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्या मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, राम रहीम के साथ सभी 5 आरोपियों को मिली उम्रकैद की सजा, CBI कोर्ट ने राम रहीम पर उम्रकैद की सजा के साथ लगाया 31 लाख रूपये का जुर्माना भी, रंजीत सिंह की साल 2002 में गोली मारकर कर दी गई थी हत्या, सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को राम रहीम सिंह को करार दिया था दोषी, साथ साध्वियों से रेप और पत्रकार की हत्या के मामले में राम रहीम पहले से ही जेल में काट रहा है सजा

Read More »