Day: October 15, 2021

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए दिल्ली के लिए रवाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए दिल्ली के लिए रवाना, जयपुर स्टेट हेंगर से भरी उड़ान, बंसल भी है मौजूद: लगभग 8 महीने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए दिल्ली के लिए रवाना, कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने भी सीएम गहलोत के साथ भरी उड़ान, बहुप्रतीक्षित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली हुए रवाना, AICC दफ्तर में कल सुबह 10.30 बजे होगी CWC की बैठक, इससे पहले आज दिल्ली पहुंच अशोक गहलोत करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात, गहलोत की सोनिया से यह मुलाकात कई मायने में मानी जा रही है अहम, लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हो सकती है बात, हालांकि CWC की बैठक में भाग लेकर कल शाम को ही वापस लौट आएंगे मुख्यमंत्री गहलोत

Read More »
भागवत के नशीले प्रदार्थ वाले बयान पर राउत का तंज

केंद्र में है BJP सरकार, तो वो क्यों कुछ नहीं करती- भागवत के नशीले प्रदार्थ वाले बयान पर राउत का तंज: RSS प्रमुख मोहन भागवत द्वारा नशीले प्रदार्थों को लेकर दिए गए बयान पर बयानबाजी हुई शुरू, शिवसेना सांसद एवं दिग्गज नेता संजय राउत ने भागवत के बयान पर कसा तंज, कहा- अगर मोहन भागवत कुछ कह रहे हैं तो इसका महत्व है, लेकिन अगर देश के खिलाफ नशीले पदार्थों के पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है तो सरकार का नेतृत्व कौन कर रहा है? पीएम ने कहा था कि आतंकवादियों, ड्रग माफिया को पैसा नोटबंदी से बंद हो जाएगा, लेकिन क्‍या ऐसा हुआ है’, दशहरे के मौके पर RSS प्रमुख ने दिया था बयान- ‘नशे के कारोबार से आने वाले पैसे का इस्‍तेमाल किया जाता है राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में, सीमा पार के देश उन्हें दे रहे हैं प्रोत्साहन, देश में बढ़ रही हैं आतंकवादी गतिविधियां’

Read More »
क्या मैं फांसी खाकर मर जाऊं?

क्या मैं फांसी खाकर मर जाऊं? वल्लभनगर को लेकर कटारिया का ऑडियो वायरल, सियासी भूचाल तय!: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का कथित ऑडियो वायरल, वायरल ऑडियो में कटारिया और एक भाजपा कार्यकर्ता की हो रही बात, इस ऑडियो में कटारिया कह रहे- क्या मैं फांसी खाकर थोड़े मर जाऊं, दरअसल इस ऑडियो में वल्लभनगर उपचुनाव के टिकट को लेकर हो रही है बात, कटारिया कह रहे हैं- ‘मोदी जी से बात नहीं हो पाई, फोन नहीं मिला, अब मैं जो कर सकता हूं वो कर चुका, आपके एमपी साहब का रोल है, राम जाने साथी है या पार्टनर, जितनी चलती है उतना कह दिया, अब लड़ाई थोड़ी करूं, पार्टी मेरी जरुरत समझेगी तो काम करेगी, नहीं तो अब मैं क्या करूं, मेरा नाम खराब हो रहा है तो होने दो फांसी खाकर मर जाउं क्या? मुझे जिनको कहना था कह दिया, दिल्ली चला गया है हिम्मत सिंह का नाम’, किसी भाजपा कार्यकर्ता ने टटोला था कटारिया का मन, वल्लभनगर उपचुनाव के बीच अब ये वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, सियासी गलियारों में उठ रहे सवाल, क्या वल्लभनगर में टिकट से खुश नहीं हैं कटारिया? उदयलाल डांगी के लिए पैरवी कर रहे थे कटारिया, बड़ा सवाल ये कि क्या भाजपा अब इस ऑडियो के आधार पर लेगी कोई एक्शन, पार्टी के बड़े नेता के फोन को रिकॉर्ड कर किया गया है वायरल, या इस ऑडियो को फर्जी मानती है भाजपा?

Read More »
पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब

पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं-फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर की जनसुनवाई, पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता और फरियादी, पायलट ने सभी से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पायलट की जनसुनवाई है जारी, दिल्ली में कल होनी है CWC की बैठक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जाएंगे दिल्ली, आज ही सोनिया गांधी से सीएम गहलोत करेंगे मुलाकात, इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की फाइल पर लग सकती है मुहर

Read More »