Day: October 15, 2021

img 20211015 224155

सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, राहुल से मंत्रणा के बाद बोले- अब सब हुआ सॉर्ट आउट, बने रहेंगे पीसीसी चीफ: आखिरकार मान गए गुरु, नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया अपना इस्तीफा, राहुल गांधी के साथ लंबी मंत्रणा के बाद बदला सिद्धू का मन, राहुल से मुलाकात के बाद बोले सिद्धू – ‘अब हुआ सब सॉर्ट आउट, राहुल गांधी को बता दी सारी मन की बात,’ राहुल के साथ मीटिंग में मौजूद रहे पंजाब प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी, इससे पहले कल भी सिद्धू की हुई थी केसी वेणुगोपाल से लम्बी मुलाकात, अब सियासी गलियारों में फिर तेज हुई चर्चा, पंजाब का मसला सुलझा अब है राजस्थान की बारी

Read More »
BJP से दूर होने की टीस!

BJP से दूर होने की टीस! उद्धव बोले- निभाए होते वादे तो नहीं होते अलग, साथ ही दे डाली ये चुनौती: दशहरा रैली में भाजपा पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे, साथ ही भाजपा से अलगाव की टीस भी आई सामने, उद्धव बोले- ‘यदि बीजेपी ने निभाया होता वादा तो आज रास्ते नहीं होते अलग’, उद्धव ने कहा- ‘आज हो रही है दो रैलियां, एक हमारी और दूसरी आरएसएस की, हमारे रास्ते हो सकते हैं अलग, लेकिन विचारधारा एक ही है- हिंदुत्व, इसलिए हम बीजेपी के साथ गए, बीजेपी ने नहीं निभाए अपने वादे, वरना हम होते साथ, अपने पिता (बालासाहेब ठाकरे) से किए वादों को पूरा करने के लिए मैं बना मुख्यमंत्री, दूसरे शिवसैनिक भी बनेंगे मुख्यमंत्री’, उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व का मतलब समझाते हुए कहा- ‘हिंदुत्व का मतलब है देश के लिए प्यार’, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने गठबंधन समाप्त होने के बाद शिवसेना को भ्रष्ट करार देने को लेकर भाजपा पर किया करारा प्रहार- ‘भाजपा गिरा कर दिखाए सरकार’, देगलूर उपचुनाव में भाजपा द्वारा शिवसेना के पूर्व नेता को मैदान में उतारने को लेकर ठाकरे ने कहा- ‘दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल को विधानसभा उपचुनाव तक के लिए उम्मीदवार को करना पड़ा ‘आयात’

Read More »
प्रताप सिंह खाचरियावास का मोदी सरकार पर बड़ा हमला(FILE PHOTO)

खाचरियावास बोले- दशहरे पर मोदी सरकार के घुटने टिकाने का लें संकल्प, किसानों से बात करे सरकार ताकि..: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का मोदी सरकार पर बड़ा हमला- ‘महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान, लेकिन केंद्र सरकार इस ओर नहीं दे रही है कोई ध्यान’, खाचरियावास ने कहा- ‘आज विजयदशमी का है पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का है पर्व, लेकिन इस वक्त देश में हालात हैं बहुत खराब, इसमें बहुत बड़ी चुनौती है बेरोजगारी की, जिसकी वजह से युवा कर रहा है आत्महत्या, पेट्रोल-डीजल के दाम ने तो आमजन का जीना किया मुहाल, विजयदशमी के अवसर पर हम सभी को लेना चाहिए संकल्प, केंद्र सरकार कर रही है रावण रूपी जुल्म, जिस तरह से की है वादाखिलाफी, उसी प्रकार सरकार के टिकाने होंगे घुटने, किसानों की बात केंद्र सरकार सुने और उनके घर भी मन सके दिवाली, मोदी सरकार की बनती है जिम्मेदारी, किसानों को बुलाकर करें उनसे बात’

Read More »
नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे राहुल गांधी के आवास(FILE PHOTO)

पंजाब में ‘गुरु’ के भविष्य पर महामंथन, राहुल से मिलने पहुंचे सिद्धू और रावत, अहम बैठक जारी: पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, राहुल गांधी के आवास पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल गांधी और सिद्धू के बीच बैठक जारी, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी हैं मौजूद, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, हालांकि कुछ सूत्र ये बता रहे कि सिद्धू की हरकत से नाराज हैं गांधी परिवार, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था सिद्धू ने, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा कुछ नियुक्तियों को लेकर थे नाराज, इससे पहले कल सिद्धू की संगठन महासचिव वेणगोपाल और हरीश रावत के साथ हुई थी लंबी मुलाकात, माना जा रहा है अपनी इस्तीफा वापस ले सकते हैं सिद्धू

Read More »
दिल्ली में CM गहलोत-अंबिका सोनी की अहम मुलाकात

दिल्ली में CM गहलोत-अंबिका सोनी की अहम मुलाकात, देश-प्रदेश के मुद्दों पर करीब पौने 2 घंटे हुई चर्चा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दो दिन का दिल्ली दौरा, सीएम गहलोत दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले की कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी से मुलाकात, दोनों दिग्गजों के बीच करीब पौने 2 घंटे हुई अहम चर्चा, अंबिका सोनी फिलहाल आलाकमान और G-23 ग्रुप के नेताओं के बीच सेतु का कर रही हैं काम, ऐसे में CWC की बैठक को लेकर अहम मानी जा रही यह चर्चा, सीएम गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी हो सकती है मुलाकात, देश और प्रदेश के सियासी मुद्दों पर होगी चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हो सकती है चर्चा, सीएम गहलोत कल CWC की बैठक में होंगे शामिल कल सुबह 10:30 बजे होगी अहम बैठक

Read More »
लखीमपुर खीरी मामले से हटा दिया गया है सबका ध्यान- सिब्बल

आर्यन खान मामले में सिब्बल का BJP पर निशाना- लखीमपुर खीरी मामले से हटा दिया गया है सबका ध्यान: क्रूजशिप ड्रग्स केस को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने NCB के जरिये साधा बीजेपी पर निशाना, सिब्बल ने एनसीबी की जांच को एक नई कार्यप्रणाली करार देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आर्यन खान केस में नशीले पदार्थ रखने और सेवन करने का नहीं है कोई सबूत, यह निर्दोष साबित होने तक है दोषी का मामला, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले और आशीष मिश्रा से सफलतापूर्वक हटा दिया गया है सबका ध्यान’, एनसीबी पर टिपण्णी करते हुए सिब्बल ने लिया बीजेपी को आड़े हाथ, क्रूजशिप ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पास नहीं मिला है किसी भी प्रकार का ड्रग्स, इस पुरे मामले को लेकर सिब्बल ने सवाल उठाते हुए किया साफ कि ‘लखीमपुर खीरी केस और आशीष मिश्रा से सफलतापूर्वक ध्यान हटाने के लिए किया गया आर्यन खान को गिरफ्तार!’

Read More »
'दोषियों को किसी हालत में नहीं जायेगा बख्शा'- बघेल

जशपुर की घटना पर सीएम बघेल ने जताया दुःख- ‘दोषियों को किसी हालत में नहीं जायेगा बख्शा’: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक हृदय विदारक वीडियो आया सामने, दशहरे पर मां दुर्गा की झांकी निकाल रहे श्रद्धालुओं पर भारी मात्रा में गांजे से भरी हुई तेज़ रफ्तार कार ने ढहाया कहर, पीछे से आ रही कार ने श्रद्धालुओं पर चढ़ाई कार, इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है सामने, पुलिस ने अब तक दो लोगों को कर लिया है गिरफ्तार, जशपुर की इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुःख, ट्वीट कर लिखा- ‘जशपुर की घटना बहुत दुखद और है हृदयविदारक, दोषियों को कर लिया गया है तुरंत गिरफ्तार, प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी हुई है कार्रवाई, इस पूरी घटना के दे दिए गए हैं जांच के आदेश जिसमें कोई भी नहीं जाएगा बख्शा, सबके साथ होगा न्याय, ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को दे शांति’

Read More »
मध्य प्रदेश से 750 किमी पैदल चलकर पीएम मोदी से मिलने पहुंचे छोटेलाल

मध्य प्रदेश से 750 किमी पैदल चलकर पीएम मोदी से मिलने पहुंचे छोटेलाल, प्रधानमंत्री ने लगाया गले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए 63 साल के छोटेलाल अहिरवार ने 22 दिन में की 750 किमी दुरी तय, मध्यप्रदेश से दिल्ली तक पैदल चलकर आये छोटेलाल, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के आग्रह के बाद छोटेलाल को मिली प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति, केंद्रीय मंत्री का आग्रह स्वीकार कर पीएम मोदी ने छोटेलाल से की गर्मजोशी से मुलाकात, पीएम मोदी ने जब छोटेलाल से पूछा- ‘मुझसे मिलने के लिए दिल्ली पैदल चलकर आने की क्या थी जरूरत’ तो बोले छोटेलाल- ‘अगर पैदल चलकर नहीं आता तो नहीं होती आपसे मुलाकात’, इसके बाद पीएम ने छोटेलाल को लगा लिया गले, दरअसल छोटेलाल ने अपने क्षेत्र में समाज से जुड़ी समस्याओं से पीएम को करवाया अवगत, साथ ही पीएम को देवरी क्षेत्र में कारखाना लगाने को लेकर सौंपा मांग पत्र

Read More »