



Day: October 9, 2021


राउत ने BJP प्रदेशाध्यक्ष को भेजा मानहानि का नोटिस, अपमानजनक टिप्पणी करने का लगाया आरोप: फिर गर्माया महाराष्ट्र का बहुचर्चित पीएमसी बैंक घोटाला, शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर लगाया आरोप, पाटिल पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, कथित मानहानिकारक टिप्पणी के लिए पाटिल को भेजा नोटिस, इस संबंध में राउत ने किया ट्वीट- ‘मैंने चंद्रकांत दादा पाटिल को उनके और मेरी पत्नी के खिलाफ अपमानजनक, निराधार और फर्जी टिप्पणियों के लिए भेजा है कानूनी नोटिस, अगर चंद्रकांत दादा बिना शर्त नहीं मांगते हैं माफी तो मैं करूंगा आगे की कानूनी कार्रवाई और माननीय अदालत का करूंगा रुख’, राउत के वकील के अनुसार चंद्रकांत पाटिल ने संजय राउत की पत्नी वर्षा एस राउत पर पीएमसी बैंक घोटाले से 50,00,000 की राशि प्राप्त करने का लगाया था आरोप
9 Oct 2021
Read More »

‘गुरु’ का अनशन ख़त्म, लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी आशीष जांच के लिए पहुंचा क्राइम ब्रांच: लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में काफी दिनों से फरार मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र हुआ क्राइम ब्रांच के सामने पेश, क्राइम ब्रांच की टीम आशीष से कर रही है पूछताछ, वहीं पूरे मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू के जांच में शामिल होने के बाद पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपन अनशन किया खत्म, आशीष मिश्र के जांच में शामिल होने का वीडियो देखने के बाद सिद्धू ने किया अपना अनशन खत्म, इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने आशीष मिश्र की गिरफ्तारी एवं जांच में शामिल ना होने को लेकर किया था भूख हड़ताल एवं मौन व्रत का एलान, अनशन खत्म होने के बाद बोले सिद्धू- ‘हमेशा सत्य की होती है जीत, राष्ट्र चलाने के लिए न्याय से बड़ा नहीं है कोई साधन, न्याय है तो सुशासन है, न्याय नहीं है तो कुशासन है, सत्य की इस लड़ाई में किसान भाईयों की हुई है जीत’
9 Oct 2021
Read More »

विज का कांग्रेस पर तंज- राहुल का काम सुबह उठकर देश के खिलाफ बयान देना, सिद्धू ने लगाया उल्टा चश्मा: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों पर बोला हमला, लखीमपुर में सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के पहुंचने पर विज ने कहा- विपक्षी पार्टियां है मुद्दा विहीन, ये दल देश में शांति करना चाहते हैं भंग’, साथ ही राहुल गांधी पर किया कटाक्ष- ‘पिछले काफी समय से सारा देश देख रहा है कि राहुल गांधी को रोज सुबह उठकर देश के खिलाफ कोई ना कोई जारी करना होता है बयान, लगता है उन्होंने अपना बना रखा है कुछ सीक्रेट एजेंडा’, विज ने नवजोत सिद्धू के बयान पर भी ली चुटकी, सिद्धू ने कहा था कि सियासत को है लहू पीने की लत, वरना मुल्क में है सब ठीक, सिद्धू के बयान पर विज ने कहा- ‘देश में चल रहा है सब कुछ ठीक, केवल सिद्धू ने लगाया है उल्टा चश्मा’, अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं अनिल विज
9 Oct 2021
Read More »

1 करोड़ से अधिक लोगों का बिजली बिल होगा माफ, विधानसभा चुनाव से पहले योगी खेलेंगे मास्टरस्ट्रोक: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है शेष, ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत के लिए कर रहे हैं पुरजोर कोशिश, ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले योगी खेलने वाले हैं मास्टरस्ट्रोक, प्रदेश के 1.70 करोड़ उपभोक्ताओं का हो सकता है बिजली बिल माफ, इसके अलावा एकमुश्त समाधान योजना के साथ बड़े उपभोक्ताओं को सर चार्ज में 50 फीसदी तक छूट देने की चल रही है तैयारी, चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रदेश में बिजली बिल बनता जा रहा है एक बड़ा मुद्दा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और सपा छूट और माफी जैसे दांव खेलकर वोटरों को खुद से जोड़ने की कर रही है तैयारी, ऐसे में योगी सरकार भी विपक्ष को नहीं देना चाहती कोई मौका
9 Oct 2021
Read More »

हर बार फसल मैं उगाता हूं, किसी को दे देता हूं- एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का छलका दर्द: मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का झलका दर्द, कार्यकर्ताओं के सामने बोले- ‘हर बार पार्टी जो देती है निर्देश पर काम करता हूं मैं, हर बार मैं उगाता हूं फसल और दे देता हूं किसी को, 2018 में भी हुआ था ऐसा ही’, अरुण यादव ने कहा- ‘तुम्हारी फसल दे दो, मैंने कहा हां साहब ले लो. फिर उगा लेंगे’, यादव का दर्द झलका बुरहानपुर की एक जनसभा में, यादव ने यहां तक कहा- ‘जब मैंने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर खंडवा उपचुनाव नहीं लड़ने की जताई इच्छा तो मीडिया में तो फैल गई अफवाह, अरुण यादव जा रहे हैं पार्टी से बाहर, मेरी ही पार्टी में मेरी चिंता करने वाले नेताओं ने ही मेरे बाहर जाने की उ़ड़ा दी अफवाह’, पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव ने किया साफ रहेंगे कांग्रेस के साथ, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने खंडवा उपचुनाव नहीं लड़ने का किया है फैसला, उसका दर्द स्पष्ट रूप से दिखा उनके बयान में
9 Oct 2021
Read More »


BJP और SP के वादे हवा-हवाई, हमारी सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार देने पर रहेगा फोकस- मायावती: लखनऊ रैली में विरोधियों पर जमकर बरसीं मायावती, कहा- हवा हवाई हैं BJP-SP के दावे: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव का घमासान, बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित की गई एक जनसभा, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का बड़ा बयान- भाजपा, सपा और कांग्रेस जनता से कर रही है झूठे वादे, उनके दावों में नहीं है बिल्कुल भी दम, इनके वादे हैं हवा-हवाई, इनके वादों में नहीं है रत्तीभर भी दम, विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में करने वाली हैं कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे’, मायावती ने कहा- ‘हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर रहेगा गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराना, इस बार यही होगा हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा, केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें नहीं रोका जाएगा बदले की भावना से’
9 Oct 2021
Read More »

पार्टी ने ग्रास रूट कार्यकर्ता को दी बड़ी जिम्मेदारी, संकल्प लेकर जा रहा हूं गुजरात में करेंगे परिवर्तन- रघु शर्मा: राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को बनाया गया गुजरात कांग्रेस का प्रभारी, आज दिन में प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद जा रहे हैं रघु शर्मा, गुजरात जाने से पहले रघु शर्मा ने की प्रेसवार्ता, शर्मा ने कहा- ‘संकल्प लेकर जा रहा हूं गुजरात, आपको वहां नजर आएगा परिवर्तन’, मंत्री पद की जिम्मेदारी और प्रभारी की जिम्मेदारी के सवाल पर बोले शर्मा- मेरी प्राथमिकता है कांग्रेस का संगठन, सिर्फ पार्टी को मजबूत बनाना ही मेरी प्राथमिकता’, सीएम गहलोत के अनुभव के सवाल पर बोले शर्मा- वो पार्टी के बड़े नेता, 2017 में जब वो थे प्रभारी शानदार तरीके से लड़वाया था कांग्रेस को चुनाव, उनके अनुभव का मिलेगा फायदा’, गुजरात में भाजपा द्वारा सीएम बदलने पर रघु शर्मा ने उठाए सवाल- गुजरात की जनता पूछ रही है सवाल, आखिर क्या गलती की थी विजय रुपाणी ने की चार साल बाद उन्हें हटाया गया, क्या भ्रष्टाचार को छिपा रही है भाजपा, गुजरात में इस बार विकास पागल नहीं, विकास हुआ ही नहीं, भाजपा गुजरात में साबित हुई निकम्मी, इन्हें गुजरात की जनता से मांगनी चाहिए माफी’, 18 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर बोले रघु शर्मा- भाजपा ने इन विधायकों को दिखाया था मंत्री बनाने का सपना और अब उन्हें उठाकर फेंक दिया बाहर, हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी हमारी ताकत’
9 Oct 2021
Read More »

आखिर यूपी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ आशीष मिश्र टेनी, लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी है मोनू भैया: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का आरोपी बेटा आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने हुआ पेश, 11 बजे पेश होना था आशीष उर्फ मोनू भैया को जबकि 10.45 बजे ही पहुंच गया टेनी, इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा था उनका बेटा आज पेश होकर अपना बयान जांच एजेंसी के सामने कराएगा दर्ज, इसके साथ ही अजय मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से आशीष पुलिस के सामने नहीं हो सका पेश, आशीष की जांच दल के सामने पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के किए गए हैं तगड़े इंतजाम, पुलिस ने आशीष मिश्रा की पेशी को देखते हुए पुलिस लाइन को कर दिया है छावनी में तब्दील, जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात
9 Oct 2021
Read More »


