Day: October 9, 2021

लखीमपुर कांड मामले में मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा टेनी गिरफ्तार

मंत्री पुत्र आशीष मिश्र गिरफ्तार, लखीमपुर मामले में क्राइम ब्रांच ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट: लखीमपुर कांड में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, क्राइम ब्रांच ने मंत्री पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू भैया को किया गिरफ्तार, सुबह करीब 10.40 पर आशीष पहुंचा था क्राइम ब्रांच के दफ्तर, तब से अभी तक जारी थी मोनू भैया से पूछताछ, इस दौरान कई सवालों का आशीष नहीं दे पाया जवाब, आखिर 12 घण्टे से ज्यादा की पूछताछ के बाद मंत्री पुत्र आशीष मिश्र को किया गिरफ्तार, अब क्राइम ब्रांच मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश, क्राइम ब्रांच टेनी का मांगेगी रिमांड, सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर दे चुका है सख्त टिप्पणी, 20 अक्टूबर को फिर होनी है इस मामले में सुनवाई, लखीमपुर में मंत्री पुत्र की गाड़ी से कुचलने से हुई थी 4 किसानों की मौत, इस पर हुए बवाल में कुल 9 लोगों की गई थी जान

Read More »
राठौड़ का गहलोत सरकार पर निशाना

राठौड़ का गहलोत सरकार पर निशाना, लचर कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल- स्थिति नियंत्रण से बाहर: राजस्थान की कानून वयवस्था एक बार फिर आई सवालों के घेरे में, हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में एक दलित युवक हुआ लिंचिंग का शिकार, प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है ये पूरा मामला, हालांकि पुलिस ने कर लिया है 3 आरोपियों को गिरफ्तार, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर साधा गहलोत सरकार पर निशाना- ‘हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में गहलोत सरकार की लचर कानून व्यवस्था का एक और निर्मम चेहरा आया है सामने, दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या करने की घटना से स्पष्ट है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह और गहलोत सरकार के नियंत्रण से हो रही है बाहर, NCRB के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दलितों के खिलाफ अपराधों में राजस्थान देश में है तीसरे पायदान पर, प्रदेश में वर्ष 2019 में जहां 6794 मामले दर्ज हुए वहीं 2020 में 7017 मामले दर्ज हुए हैं यानी 223 मामलों में बढ़ोतरी होने से स्पष्ट है कि राजस्थान में दलित वर्ग नहीं है सुरक्षित’

Read More »
rail roko aandlona copy

18 को देशभर में रेल रोको आंदोलन, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर किसान मोर्चा का बड़ा एलान: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, यूपी के लखीमपुर में किसानों के ऊपर जोर-जुल्म को लेकर किसान मोर्चा ने देशव्यापी आंदोलन का किया है ऐलान, किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने लगाया आरोप- ‘सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ अपनाया है हिंसक रुख, लेकिन हम नहीं जाएंगे हिंसा की राह, हमारी मांग कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष को किया जाए गिरफ्तार, साथी ही केंद्रीय मंत्री को उनके पद से किया जाए बर्खास्त, 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का जलाया जाएगा पुतला’, वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा- ‘लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को किया जाएगा ‘रेल रोको’ आंदोलन’, उक्त मामले में आज घटना का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा लखीमपुर क्राइम ब्रांच के सामने हुआ पेश

Read More »
अहमदाबाद पहुंचे डॉ.रघु शर्मा(file photo)

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार अहमदाबाद पहुंचे रघु शर्मा का जोरदार स्वागत: गुजरात प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार अहमदाबाद पहुंचे रघु शर्मा, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रघु शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत, बैंडबाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, गुजरात पीसीसी के पदाधिकारियों ने सबसे पहले किया स्वागत, मीडिया से बातचीत में भाजपा से किया सवाल- ‘BJP ने गुजरात में ऐसा क्या भ्रष्टाचार किया कि पूरी सरकार ही बदलनी पड़ गई पूरी सरकार’?. एयरपोर्ट से सीधे जा रहे भद्रकाली मंदिर जाएंगे रघु शर्मा, इसके बाद जगन्नाथ मंदिर जाने का भी कार्यक्रम, टेंपल रन के बाद गुजरात कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे रघु शर्मा, इससे पहले जयपुर में रघु शर्मा ने कहा- मैं संगठन का हूं आदमी, सोनिया-राहुल का हूं सिपाही, गुजरात में होगा परिवर्तन’

Read More »