



Day: October 4, 2021


मायानगरी मुंबई में पायलट का जलवा, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक का महाराष्ट्र दौरा, मुंबई एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, एय़रपोर्ट के बाहर उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, मुंबई में भी देखने को मिला सचिन पायलट का क्रेज, सचिन पायलट जिंदाबाद के नारों से गूंजा एयरपोर्ट, ढाई बजे कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पायलट, गुजराज के अडानी पोर्ट पर पकड़ी गई 3 हजार किलो ड्रग्स के मामले में घेरेंगे मोदी सरकार को, इससे पहले महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर पायलट अन्य शहरों में रख चुके हैं अपनी बात, हालही में बैंगलुरू और देहरादून में पायलट ने की थी प्रेसवार्ता, अबकी बार पायलट को सौंपी गई मायानगरी मुंबई की जिम्मेदारी, बड़ी बात यह कि कल ही मुंबई में सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने ड्रग्स के मामले में किया है गिरफ्तार
4 Oct 2021
Read More »

पूनियां के टेंपो वाले बयान पर लोढ़ा का पलटवार- इस्तीफा देकर देख लो खुद की सीट नहीं बचा पाओगे: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फिर से सरकार बनाने के बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा- ‘इस बार सरकार बचाना तो दूर टेम्पो लायक विधायक भी नहीं आएंगे कांग्रेस के’, पूनिया के इस बयान पर सिरोही से निर्दलीय विधायक और गहलोत के सिपहसालार संयम लोढ़ा का भाजपा पर जोरदार हमला- ‘राजस्थान और महाराष्ट्र में खाई मुंह की, प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा देकर उपचुनाव करवा लें तो नहीं बचा पाएंगे खुद की सीट भी’, अकसर अपने बेबाकी बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट के जरिए पूनिया पर किया हमला, ट्वीट में लिखा- ‘मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हारे गोवा, विधायक खरीद कर गिराई सरकार, बंगाल, केरल, तमिलनाडू में कमल का फैला नहीं सके कीचड़, राजस्थान और महाराष्ट्र में खाई मुंह की, आज इस्तीफा देकर देख लो, खुद की सीट भी नहीं बचा पाओगे’, इससे पहले भी गहलोत सरकार के साथ हमेशा खड़े दिखे हैं संयम, सियासी कलह के दौरान भी डटकर खड़े थे लोढ़ा
4 Oct 2021
Read More »


लखीमपुर कांड के मृतक आश्रितों को मिलेंगे 45-45 लाख, रिटायर जज की निगरानी में होगी न्यायिक जांच: लखीमपुर खीरी में किसानों और सरकार के बीच हुआ समझौता, योगी सरकार सभी मृतक आश्रितों को देगी 45-45 लाख, घायलों को दिए जाएंगे 10-10 लाख रुपये, साथ ही मामले की करवाई जाएगी न्यायिक जांच, हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में होगी जांच, इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, 8 दिन में आरोपियों की होगी गिरफ्तारी, लखीमपुर कांड में घिरती दिख रही है योगी सरकार, अब तक यहां हो चुकी है 9 लोगों की मौत, विपक्ष योगी सरकार पर है हमलावर, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, जयंत चौधरी समेत कई नेताओं को किया गया है हाउस अरेस्ट
4 Oct 2021
Read More »


लखीमपुर हिंसा पर गर्माई सियासत, प्रियंका के बाद सतीश मिश्र, अखिलेश, संजय सिंह, रावण को भी किया नजरबंद: चुनावी सरगर्मियों के बीच हुई लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद गर्माई उत्तरप्रदेश की सियासत, लखीमपुर खीरी किसानों से मिलने निकली प्रियंका गांधी ने पूरी रात उड़ाई यूपी पुलिस की नींद, आखिरकार सीतापुर पुलिस ने हरगांव में सुबह 4 बजे प्रियंका को कर लिया गिरफ्तार, वहीं सतीश चंद्र मिश्रा को भी लखनऊ आवास में कर लिया गया नज़रबंद, उधर, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खीरी आने के ऐलान के बाद पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को भी लहरपुर में ले लिया गया है हिरासत में, हिंसा के बाद किसानों से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को भी पुलिस ने खैराबाद टोल प्लाजा पर नाकाबंदी करके लिया हिरासत में, इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की पुलिस अधिकारियों से हुई नोकझोंक भी, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में लेते हुए ले आई पुलिस लाइन, वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर एस रंधावा की फ्लाइट को लखनऊ में लैंड करने की नहीं दी गई इजाजत, बघेल और रंधावा भी जा रहे थे लखीमपुर खीरी, वहीं किसानों को रौंदाने के आरोप में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ दर्ज हुई FIR दर्ज
4 Oct 2021
Read More »


लखीमपुर हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहीं प्रियंका को योगी पुलिस ने लिया हिरासत में, हिंसा में 8 की हुई है मौत: कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी को लिया गया हिरासत में, पीड़ित किसानों से मिलने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखीमपुर खीरी हुईं थी रवाना, लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले पुलिस ने उन्हें हरगांव में लिया हिरासत में, प्रियंका को सीतापुर जिले के एक गेस्ट हाउस में किया गया है नजरबंद, यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लोगों से मांगा समर्थन, लखीमपुर पहुंचने का किया आह्वान, प्रियंका ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना- ‘ये है किसानों का देश, बीजेपी की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं, भाजपा देश के किसानों से करती है कितनी नफ़रत, क्या उन्हें नही है जीने का हक? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका, किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज होगी और बुलंद,’ सीतापुर और लखीमपुर खीरी में भारी पुलिसबल की तैनाती, लखीमपुर हिंसा में चार किसानों समेत कुल आठ लोगों की हुई है मौत, प्रर्दशन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता ने चढ़ा दी थी गाड़ी
4 Oct 2021
Read More »


