Day: October 4, 2021

img 20211004 wa0280

REET परीक्षा धांधली मामले में किरोड़ी मीणा ने बोर्ड अध्यक्ष की चुनौती का दिया जवाब, किए ये चार सवाल: REET परीक्षा में हुई कथित धांधली के आरोपों के बाद गर्माई हुई है प्रदेश की सियासत, अब राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली की चुनौती का जवाब, डॉ किरोडी ने कहा- ‘माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जी से मैं कहना चाहता हूं, इस्तीफा तो है भविष्य की गोद में है लेकिन मेरे हैं आपसे कुछ सवाल- 1.जयपुर ग्रामीण व जयपुर शहर में आपने परीक्षा समन्यवयक किसे किया नियुक्त 2.आपने अपने ग़ैर सरकारी (निजी व्यक्ति )को परीक्षा समन्वय क्यों किया नियुक्त? 3.क्या आपका सरकारी अधिकारियों /सरकारी तंत्र पर नहीं है भरोसा? 4.क्या यह पेपर आपकी शह से जयपुर से हुआ है लीक?,’ किरोड़ी मीणा ने आगे कहा- ‘रीट परीक्षा में पेपर लीक से प्रताडित अभ्यर्थी कर रहे हैं आपके इस्तीफे का इंतजार, पद छोडें और जाएं घर’, इससे पहले बोर्ड अध्यक्ष जारोली ने दी थी किरोड़ी मीणा को इस्तीफे की चुनौती, कहा था- सामने आकर बैठें और करें बात, बोर्ड पर आरोप सिद्ध हुआ तो जीवन भर की कमाई दे दूंगा सरकार को, झूठे आरोप निकलने पर सांसद दें अपना इस्तीफा, चोरी तो पहले भी होती थी क्यों नहीं पकड़ी?

Read More »
सचिन पायलट का तूफानी टोंक दौरा

5 और 6 अक्टूबर को टोंक दौरे पर रहेंगे पायलट, प्रशासन गांव/शहरों के संग अभियान का लेंगे जायजा: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट रहेंगे दौरे पर, 5 और 6 अक्टूबर को टोंक के दौरे पर रहेंगे पायलट, इस दौरान ‘प्रशासन गांवों/शहरों के संग’ अभियान का करेंगे निरीक्षण, विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण और आम जन से करेंगे मुलाकात, 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे लांबाकलां टोडारायसिंह टोंक में प्रशासन गांवों के संग अभियान का लेंगे जायजा, शाम 5 बजे टोंक शहर में अग्निशमन केन्द्र में लगे प्रशासन शहरों के संग अभियान का करेंगे अवलोकन, वहीं 6 अक्टूबर को 11 बजे टोंक के सांखना में प्रशासन गांवों के संग अभियान का करेंगे दौरा, पायलट के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह, जगह-जगह पायलट के स्वागत की तैयारियां तेज

Read More »
धरियावद-वल्लभनगर में सीएम गहलोत का चुनावी दौरा तय(FILE PHOTO)

धरियावद-वल्लभनगर में सीएम गहलोत का चुनावी दौरा तय, 8 अक्टूबर को दोनों जगह होगी नामांकन सभा: राजस्थान उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, 8 अक्टूबर को धरियावद और वल्लभनगर जाएंगे सीएम गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे सीएम गहलो, दोनों जगह एक-एक सभा भी करेंगे सीएम, इस दौरान प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी रहेंगे मौजूद, इससे पहले भी उपचुनाव में सीएम गहलोत ने की थी नामांकन सभा, सीएम की सभा तय होते ही दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह, वल्लभनगर और धरियावद सीट पर कांग्रेस ने जीत का किया है दावा, वल्लभनगर तो कांग्रेस का रहा है गढ़, धरियावद में भाजपा के किले में सेंध लगाना है कांग्रेस के लिए चुनौती, इसके साथ ही माना जा रहा है कि 9 अक्टूबर तक नहीं होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार,

Read More »
लखीमपुर कांड पर प्रियंका का बड़ा बयान(FILE PHOTO)

लखीमपुर कांड पर प्रियंका का बड़ा बयान- मुआवजा नाकाफी, मंत्री के आरोपी बेटे की क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी: लखीमपुर कांड में हिरासत में ली गई AICC महासचिव प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- मंत्री के आरोपी के बेटे की गिरफ्तारी क्यों नहीं, मुआवजा जो दिया गया वो नाकाफी, यूपी सरकार ने मुझे हमेशा रोका गया, देश के अन्नदाता ने है बनाया, अन्नदाता के साथ हो रहा है अन्याय, मंत्री के बेटे किसानों को कुचल रहे, क्या विपक्ष नहीं मिले पीड़ितों से, यूपी सरकार रास्ता क्यों करती है बंद, पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास’, प्रियंका गांधी ने कहा- ‘मंत्री का बेटा अरेस्ट नहीं किया गया, मुझे और अखिलेश को अरेस्ट किया, पुलिस फोर्स कहां थी जब आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, यूपी में धमकाया जा रहा है लोगों को, हम तीन लोगों के जाने से अराजकता फैलती वहां, मंत्री बने रहने का क्या अधिकार है पद पर रहने का’, लखीमपुर कांड के पीड़ितों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को लिया गया है हिरासत में, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Read More »
कुछ लोग भड़का कर अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़

REET मामले में गहलोत का बड़ा बयान- कुछ लोग भड़का कर अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़: रीट मामले पर जारी घमासान पर बोले सीएम गहलोत- ‘कुछ लोग भड़का रहे हैं अभ्यर्थियों को, नेता बनने के चक्कर में युवाओं के भविष्य से कर रहे हैं खिलवाड़, सरकार के आह्वान पर लोग ने निभाई राजस्थान की परंपरा, अभ्यर्थियों के लिए बिछाए पलक पावड़े खोले राम रसोड़े, सरकार ने कर्मचारियों और स्कूलों पर लिया एक्शन, विपक्ष को नहीं पच रहा ये सब की जनता ने लगाए जिंदाबाद के नारे, भाजपा के सरकार में भी आउट हुए हैं पेपर, हमने ढंग से किया मैनेज, ये हरकतें अच्छी नहीं सरकार नहीं करेगी बर्दाश्त’, सीएम गहलोत ने विपक्ष से किया आह्वान- अगर कोई गड़बड़ी के हैं सबूत तो वो दें SOG को, अगर किसी सेंटर पर हुई है गड़बड़ी तो उन सेंटर्स पर दोबारा कराया जा सकता है पेपर’, साथ ही सीएम गहलोत ने एक बार फिर राजस्व कर्मचारियों से फिर की अपील- ‘लोकसेवक हैं जिम्मेदारी समझे, प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान में दें सहयोग, नेताओं को लगता है ब्लैक मेल करेंगे सरकार दबाव में आएगी, नेता अपनी अंतरआत्मा से पूछे, क्या ये है जनहित’, सीएम गहलोत ने किया आह्वान, अविलंब काम में जुटे राजस्व कर्मचारी

Read More »
सीएम गहलोत का योगी सरकार पर करारा हमला

सीएम गहलोत का योगी सरकार पर करारा हमला- विपक्ष को रोकना नहीं अच्छी परंपरा, जनता देगी जवाब: लखीमपुर कांड पर सीएम गहलोत का भाजपा और योगी सरकार पर बड़ा हमला, सीएम गहलोत ने कहा- ‘प्रियंका गांधी- हुड्डा समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना है दुर्भाग्यपूर्ण, योगी सरकार निभाए अपनी ड्यूटी, लोकतंत्र में विपक्ष को रोकना नहीं प्रोटेक्शन देना है सरकार का काम, विपक्ष को रोका जाना नहीं है अच्छी परंपरा, समय आने पर देश की जनता भाजपा को देगी करारा जवाब’, लखीमपुर में कल हुए बलवे में 9 लोगों की हुई है मौत, योगी सरकार ने प्रियंका गांधी, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित विपक्ष के नेताओं को लखीमपुर जाने से रोका, प्रियंका गांधी को किया गया है हाउस अरेस्ट

Read More »