



Day: October 1, 2021


वल्लभनगर में टिकट को लेकर कांग्रेस का ‘धर्मसंकट’, प्रीति शक्तावत के खिलाफ लामबंद हुए सभी उम्मीदवार: वल्लभनगर विधानसभा में कांग्रेस टिकट को लेकर कलह, दिवंगत गजेन्द्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत के खिलाफ मोर्चाबंदी, प्रीति के खिलाफ लामबंद होते हुए सभी अन्य दावेदारों ने की मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र राठौड़ से मुलाकात, एकजुट हो बोले- ‘प्रीति का नाम नहीं है मंजूर’, जयपुर में खाचरियावास से वल्लभनगर के चार अन्य दावेदारों प्रीति के जेठ देवेन्द्र सिंह शक्तावत, शक्तावत के भांजे राजसिंह झाला, भीमसिंह चुंडावत और औंकार लाल मेनारिया ने एक-एक कर रखी अपनी बात, सभी ने एक स्वर में कहा- प्रीति शक्तावत को नहीं बनाया जाए पार्टी का उम्मीदवार, चाहे हम चारों में से किसी को भी दिया जाए टिकट, जिसको टिकट मिलेगा हम लाएंगे जिताकर’, चारों ने यह भी कहा- अब भी अगर प्रीति को पार्टी बनाती है चेहरा तो फिर हम भी मिलकर करेंगे अपना निर्णय’, प्रीति के खिलाफ लामबंद हुए चारों दावेदारों ने टिकट नहीं दिए जाने के गिनाए कई कारण भी, इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, कांग्रेस नेता प्रफूल्ल सिंयाल, सूरजमल मेनारिया, कुबेर सिंह चौहान भी रहे मौजूद
1 Oct 2021
Read More »

RSS प्रचारक निंबाराम से ACB ने की पूछताछ, 20 करोड़ के कमीशन से जुड़ा वीडियो हुआ था वायरल: राजस्थान एसीबी ने की RSS प्रचारक निंबाराम से पूछताछ, पूछताछ के लिए निंबाराम को बुलाया गया था ACB मुख्यालय, ACB के अधिकारियों ने करीब 3 घंटे तक की गहन पूछताछ, जयपुर ग्रेटर नगर निगम और बीवीजी सफाई कंपनी के प्रतिनिधियों के एक वीडियों में 20 करोड़ के कमीशन का वीडियो हुआ था वायरल, इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ACB ने दर्ज किया है मामला, इस मामले में जयपुर ग्रेटर की पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम को भी हाईकोर्ट ने हालही में दी थी जमानत, साथ ही हाईकोर्ट ने निंबाराम की गिरफ्तारी पर लगाई थी अंतरिम रोक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज ACB मुख्यालय पहुंचे निंबाराम, इस मामले को लेकर कांग्रेस भाजपा और RSS पर है हमलावर
1 Oct 2021
Read More »

बाल-बाल बचे खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल, दूध के टेंकर से टकराई विधायक की कार: बीकानेर के खाजूवाला से विधायक गोविंद मेघवाल की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, रतनगढ़ के पास पेश आया हादसा, विधायक मेघवाल और ड्राइवर सुरक्षित, हादसे के बाद मौके पर लगा लंबा जाम, विधायक मेघवाल के समर्थकों और शुभचिंतकों में मचा हड़कंप, फोन पर लगातार ले रहे हैं अपडेट
1 Oct 2021
Read More »




उपचुनाव के चलते सरकार को बड़ा झटका, उदयपुर-प्रतापगढ़ में प्रशासन गांव-शहरों के संग अभियान स्थगित: उदयपुर और प्रतापगढ़ में प्रशासन गांवों के संग और शहरों के साथ अभियान स्थगित, निर्वाचन आयोग ने ठुकराई गहलोत सरकार की मांग, निर्वाचन आयोग की ओर से आई फाइल वापस, धरियावद और वल्लभनगर में होने हैं विधानसभा उपचुनाव, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लागू है आचार संहिता, चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है गहलोत सरकार को झटका, उदयपुर और प्रतापगढ़ के अलावा पूरे राज्य में अभियान को लेकर तैयारियां है चरम पर
1 Oct 2021
Read More »

चन्नी ने PM मोदी के सामने रखी 3 मांगें, कृषि कानून रद्द करने, धान की खरीद, करतारपुर कॉरिडोर खोलें: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी औऱ पीएम नरेन्द्र मोदी की मुलाकात खत्म, मुलाकात के बाद बोले चन्नी- प्रधानमंत्री से अच्छे माहौल में हुई बात, फसल खरीद को लेकर हुई बात, पीएम के सामने उठाए तीन मुद्दे, पीएम से कृषि कानून वापस लेने की मांग की, कृषि कानून का झगड़ा हो जल्द खत्म, धान की खरीद तुरंत शुरू करने की रखी मांग, किसानों से बातचीत शुरू करे सरकार, श्रद्धालुओं के लिए खोला जाए करतारपुर कॉरिडोर, ऑर्गेनिक खेती को लेकर भी हुई बात
1 Oct 2021
Read More »

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना- ‘सारे ग़लत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए है एक व्यक्ति ज़िम्मेदार’: देश भर में बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार है लगातार विपक्ष के निशाने पर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई को लेकर आम जनता भी है त्रस्त, पेट्रोल के दामों में आज भी हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, राहुल ने ट्वीट कर कहा- रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम हैं ज़िम्मेदार, रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार है ज़िम्मेदार, सारे ग़लत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति है ज़िम्मेदार,’
1 Oct 2021
Read More »


