Day: October 1, 2021

बेरोजगारों के लिए धरना दे रहे किरोड़ी मीणा को मिला 'प्रताप' का साथ

बेरोजगारों के लिए धरना दे रहे किरोड़ी मीणा को मिला ‘प्रताप’ का साथ, पुराने दोस्त युवाओं के लिए आए आगे: REET,JEN और SI भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना, बेरोजगार युवक संघ की ओर से दिया जा रहा धरना, देर रात से धरने पर बैठे हैं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, सांसद मीणा ने आज किया था भाजपा विधायकों से धरने पर बैठने का आह्वान, छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी बैठे धरने पर, सिंघवी का बयान- ‘रीट भर्ती रद्द करने के लिए धरने पर बैठे बेरोजगारों के ऊपर लाठी प्रयोग की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ मैं हूं इन बेरोजगार युवाओं के साथ, आज मैं इन युवाओं और राज्यसभा सांसद किरोड़ी मीणा के साथ सरकार के खिलाफ पर बैठा हूं धरने पर

Read More »
दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले की सचिन पायलट से मुलाकात

दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले की सचिन पायलट से मुलाकात, डोटासरा को कराया 30 मिनट इंतजार: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का जयपुर दौरा, दिग्विजय सिंह सीएम गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से की मुलाकात, इन मुलाकातों के निकाले जा रहे कई सियासी मायने, दिग्विजय सिंह जयपुर में खासा कोठी में थे रुके, सबसे पहले दिग्विजय सिंह ने पायलट से मुलाकात की, पायलट और दिग्विजय सिंह में लंबी सियासी चर्चा को लेकर चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, इसी दौरान दिग्विजय सिंह से मिलने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे खासा कोठी, दिग्विजय सिंह ने डोटासरा को करीब 30 मिनट का करवाया इंतजार, होटल के लॉन में बैठे रहे डोटासरा, इसके बाद सिंह ने डोटासरा को बुलाया कमरे में, दिग्विजय सिंह ने पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान की सियासी खींचतान को लेकर नहीं दिया कोई भी बयान

Read More »
युवाओं की आवाज बने भाजपा के विधायक

बेरोजगारों के धरने पर बैठे किरोड़ी मीणा ने BJP से की अपील- युवाओं की आवाज बने भाजपा के विधायक: JEN, SI और REET परीक्षाओं में धांधली को लेकर किरोड़ी मीणा एक्शन में, परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर किरोड़ी लाल मीणा शहीद स्मारक पर बैठे हैं धरने पर, बेरोजगार युवाओं के साथ डटकर खड़े हैं किरोड़ी लाल मीणा, शुक्रवार रात से किरोड़ी लाल मीणा बेरोजगारों युवाओं के साथ बैठें हैं शहीद स्मारक, इससे पहले पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग कर बेरोजगार युवाओं को धरना स्थल से दिया था खदेड़, धरना स्थल पर बैठे किरोड़ी लाल मीणा ने सभी भाजपा विधायकों से धरना स्थल पर पहुंच बेरोजगार युवाओं का साथ देने की अपील करते हुए कहा- ‘हाल ही में प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में BJP प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और BJP के सभी विधायकों को युवाओं की आवाज बन बैठना चाहिए धरने पर,’ धरने पर बैठे किरोड़ी लाल मीणा ने मांगे पूरी ना होने पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की कही बात, जेईएन भर्ती के साथ एसआई भर्ती को रद्द करते हुए एसओजी से जांच की मांग और रीट परीक्षा में हुए धांधली के चलते लेवल-2 के पेपर को रद्द करने की मांग को लेकर गुरुवार से शहीद स्मारक पर बेरोजगार युवा दे रहे हैं धरना

Read More »
हरीश चौधरी का पंजाब प्रभारी बनना तय!

पंजाब कलह में ‘क्राइसिस’ मैनेजर साबित हुए राहुल के करीबी हरीश चौधरी का प्रभारी बनना तय!: पंजाब कलह के बीच प्रभारी का बदलना तय, प्रदेश प्रभारी हरिश रावत को दी जा सकती है विदाई, वैसे भी रावत को जुटना है उत्तराखंड चुनाव की तयारी में, पंजाब कलह के दौरान पर्यवेक्षक रहे राजस्थान के मंत्री हरीश चौधरी को बनाया जा सकता है राज्य का प्रभारी, हरीश चौधरी को पंजाब सियासी कलह के दौरान बनाया गया था पर्यवेक्षक, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नियुक्ति में भी चौधरी की रही थी अहम भूमिका, हालही में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद भी आलाकमान ने हरीश चौधरी को ही भेजा बनाकर दूत, कल चंडीगढ़ में हुई दोनों नेताओं के बीच लंबी बैठक में मौजूद रहे थे हरीश चौधरी, चंडीगढ़ और दिल्ली में सेतु का काम कर रहे थे चौधरी, रावत की उत्तराखंड में जिम्मेदारियों को देखते हुए हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी बनाया जाना है तय

Read More »
दिग्विजय सिंह और सीएम गहलोत की मुलाकात

दिग्विजय सिंह-सीएम गहलोत की अहम मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच टिकी सभी की नजरें: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात, पीसीसी में प्रेसवार्ता के बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचे दिग्विजय, मुख्यमंत्री गहलोत के साथ किया लंच, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच अहम मानी जा रही है दोनों दिग्गजों की मुलाकात, हालांकि दिग्विजय सिंह ने पीसीसी में पत्रकारों को कह दिया था साथ, ‘ना मैं राजस्थान का प्रभारी, ना मैं राजस्थान के बारे में कुछ भी कहूंगा’, लेकिन इस मुलाकात पर है सभी की नजरें, दिल्ली से कोई खास मैसेज तो लेकर नहीं आए हैं सिंह, इससे पहले दिग्विजय सिंह से की थी सचिन पायलट ने भी मुलाकात

Read More »
डोटासरा को बधाई देने उमड़ी भीड़ को देख हर कोई हैरान

डोटासरा को बधाई देने आई भीड़ को देख हर कोई हैरान, क्या गहलोत-पायलट के बाद बने तीसरा पावर सेंटर!: पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा का जन्मदिन समारोह को देख हर कोई हैरान, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर उमड़ा जनसैलाब, अर्से बाद पीसीसी के बाहर लगा ऐसा मजमां, प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे डोटासरा को जन्मदिन की बधाई देने, मंत्री, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे पीसीसी, सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के स्वागत में उमड़ती देखी जाती है ऐसी भीड़, जन्मदिन के समारोह को देख एक राजनीतिक टिप्पणीकार ने कहा- ‘क्या डोटासरा बन रहे हैं प्रदेश में तीसरा पावर सेंटर, आज की भीड़ को देख हर कोई है अचंभित, मजे की बात ये की पीसीसी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर जारी है बेरोजगार संघ का धरना, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #भ्रष्ट शिक्षा मंत्री

Read More »
आपने शहर का घोंट दिया है गला-SC

दिल्ली की सीमा पर डंटे किसानों को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार- आपने शहर का घोंट दिया है गला: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर देशभर के किसान है दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत, दिल्ली में आकर विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांग कर रहे किसान संगठनों को को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, SC ने कहा- ‘आप घोंट रहे हैं दिल्ली शहर का गला, और अब शहर में करना चाहते हैं प्रदर्शन, आपको विरोध करने का है अधिकार, लेकिन आप दूसरों की संपत्ति नहीं कर सकते नष्ट, एक बार आप कानूनों को चुनौती देने कोर्ट आ गए हैं, तो विरोध जारी रखने का क्या है मतलब, अगर आपको कोर्ट पर भरोसा है, तो विरोध के बजाय तत्काल सुनवाई पर करें काम,’ दरअसल दिल्ली की सीमाओं पर मौजूद किसान संगठनों ने अदालत से जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ करने की मांगी थी अनुमति, अब इस मामले पर सोमवार को होगी अगली सुनवाई

Read More »
कैप्टन को लेकर रावत का बड़ा बयान

कैप्टन को लेकर रावत का बड़ा बयान- ‘बीजेपी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से ना पहुंचाएं मदद’: पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान नहीं ले रहा है थमने का नाम, कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बयान पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का बड़ा बयान आया सामने, हरीश रावत ने कहा- ‘2-3 दिन से अमरिंदर सिंह के जो बयान आए हैं उससे लगता है कि वो किसी प्रकार के दबाव में हैं, केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा जिसको पंजाब के किसान, पंजाब के लोग पंजाब का विरोधी मानते हैं, वे अमरिंदर सिंह को मुखौटे के रूप में करना चाहते हैं इस्तेमाल, मैं फिर से कहना चाहता हूं कि अभी तक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो बातें कहीं हैं उनपर फिर से विचार करें और भाजपा जैसी किसान विरोधी, पंजाब विरोधी पार्टी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से न पहुंचाएं मदद’

Read More »
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

यूपी विधानसभा चुनाव में BJP से गठबंधन ना होने पर अकेले चुनाव लड़ेगी JDU- कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब बचा है कुछ ही समय शेष, ऐसे तमाम राजनीतिक दल जुटे हैं जोड़ तोड़ की राजनीति, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड पहले ही कर चुकी है यूपी चुनाव लड़ने का एलान, ऐसे में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया एलान- ‘उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में हम ‘निस्संदेह हम वहां लड़ने जा रहे हैं, और बेशक हम बीजेपी के साथ गठबंधन करना करेंगे पसंद, लेकिन, अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम अकेले चुनाव लड़ने का चुन सकते हैं विकल्प’

Read More »