



Day: September 28, 2021



राहुल की गुगली में फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, मोहरा बनाकर सीएम बनने का सपना तोड़ा ‘गुरु’ का!: पंजाब में राजनीतिक भूचाल के पीछे की गणित, नवजोत सिंह सिद्धू चाहते थे कि पुराने मंत्रियों को कैबिनेट में नहीं किया जाए शामिल, बावजूद इसके विजेन्द्र सिगंला, आशु, ब्रह्म महेन्द्रा मंत्रिमंडल में किया गया शामिल, दूसरी बड़ी वजह है कि चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के बाद सिद्धू का मुख्यमंत्री बनने का सपना भी हो गया समाप्त, दरअसल चन्नी के नेतृत्व में जीतती है अगर कांग्रेस, तो पंजाब में फिर से चन्नी ही बनेंगे सीएम, ऐसे में सिद्धू का सीएम बनने का सपना रह जाता सपना ही, अब हर किसी की नजर सिद्धू के अगले कदम पर
28 Sep 2021
Read More »

‘कैप्टन’ का सिद्धू पर हमला- मैंने पहले ही कहा था पंजाब के लिए फिट नहीं, ये व्यक्ति नहीं है स्थिर: पंजाब में सियासी कलह, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सिद्धू पर बड़ा हमला- ‘मैंने पहले ही कहा था सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं’, 18 जुलाई को सिद्धू को बनाया गया था पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष और 28 जुलाई को दिया इस्तीफा, इस दौरान पंजाब में पुराना मुख्यमंत्री गया और नया मुख्यमंत्री बनाया गया
28 Sep 2021
Read More »

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह, मंत्रिमंडल में नहीं चलने से नाराज सिद्धू ने प्रदेशाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा: पंजाब में थमती नहीं दिख कलह, नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘कांग्रेस के लिए करता रहूंगा काम’, सोनिया गांधी के नाम लिखा पत्र, नाराजगी की कई वजह है सिद्धू की, पहले खुद बनना चाहते थे सिद्धू, लेकिन आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को बना दिया सीएम, इसके बाद मंत्रिमंडल गठन में उनको तरजीह नहीं मिलने से थे नाराज, सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृहमंत्री बनाए जाने से थे नाराज, साथ ही कुछ अधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर भी नाराज थे सिद्धू , अगला कदम क्या होगा सिद्धू का इसको लेकर किसी को कुछ नहीं पता, इधर कैप्टन अमरिंदर सिंह आ रहे हैं दिल्ली, कैप्टन का अमित शाह से मिलने का है कार्यक्रम
28 Sep 2021
Read More »


कैप्टन अमरिंदर सिंह आज करेंगे दिल्ली कूच, अमित शाह और नड्डा से हो सकती है मुलाकात: पंजाब कांग्रेस की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, सूत्रों का दावा- कैप्टन अमरिंदर सिंह आज आएंगे दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम, कैप्टन कर सकते हैं अमित शाह से मुलाकात, साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हो सकती है मुलाकात, कांग्रेस ने पंजाब में कैप्टन को सीएम पद से हटाकर दलित चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है सीएम, इसके बाद से माना जा रहा था कि भाजपा के संपर्क में हैं कैप्टन, अब आज मुलाकात के बाद ही साफ होगा क्या कदम उठाते हैं कैप्टन, पंजाब सहित पूरे देश की नजरें रहेंगी कैप्टन के मूव पर, वैसे कांग्रेस के लिए आज है अहम दिन, दो युवा कन्हैया और मेवानी थाम रहे हैं पार्टी का हाथ, तो ओल्ड गार्ड से छिटक सकते है हाथ!
28 Sep 2021
Read More »


कन्हैया कुमार का ‘हाथ’ राहुल ‘बाबा’ के साथ, समर्थकों को भेजा संदेश- कांग्रेस में हो रहा हूं शामिल: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ, कन्हैया राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता करेंगे ग्रहण, इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा पहुंचे दिल्ली, कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने से ठीक पहले अपने समर्थकों को भेजा मैसेज, कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी की सार्वजनिक, कांग्रेस में शामिल होने से पहले कन्हैया दिल्ली आईटीओ स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण और उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की मौजूदगी में जॉइन करेंगे कांग्रेस, करीब 3 बजे कांग्रेस हैड क्वार्टर में जाकर कांग्रेस की सदस्यता करेंगे ग्रहण, उसके बाद 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को तमाम सवालों का देंगे जवाब, बिहार कांग्रेस में कन्हैया को दी जा सकती है बड़ी भूमिका, बिहार कांग्रेस में जिस तरह की है गुटबाजी, कन्हैया कुमार बिहार में कितना सफल हो पाते हैं यह देखने की होगी बात
28 Sep 2021
Read More »

देश में खाली पड़ी 30 विधानसभा एवं 3 लोकसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव, 2 नवंबर को आएंगे नतीजे: केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में खाली पद लोकसभा एवं विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया एलान, 30 अक्टूबर को 3 लोकसभा एवं 30 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, लोकसभा उपचुनाव में दादरा और नागर हवेली, दमन-दीव, मध्य प्रदेश की खंडवा एवं हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर होगा उपचुनाव, साथ ही आंध्र प्रदेश- एक सीट, असम- पांच सीट, बिहार- दो सीट, हरियाणा- एक सीट, हिमाचल प्रदेश- तीन सीट, कर्नाटक- दो सीट, मध्य प्रदेश- तीन सीट, महाराष्ट्र- एक सीट, मेघालय- तीन सीट, मिजोरम- एक सीट, नागालैंड- एक सीट, राजस्थान- दो सीट, तेलंगाना- एक सीट, पश्चिम बंगाल- चार सीटों पर होगा उपचुनाव, 2 नवंबर को होगा चुनाव परिणाम घोषित
28 Sep 2021
Read More »


