Day: September 28, 2021

कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू का इस्तीफा किया नामंजूर

कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू का इस्तीफा किया नामंजूर तो सीएम चन्नी ने बुलाई कल कैबिनेट की बैठक: पंजाब का सियासी घटनाक्रम नहीं ले रहा थमने का नाम, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी, कांग्रेस सूत्रों का दावा फिलहाल सिद्धू का इस्तीफा नहीं किया गया है मंजूर, आज शाम नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख भेजा था अपना इस्तीफा, ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब मसले पर रख रखी है पूरी नजर, सिद्धू के इस्तीफे के बाद रजिया सुल्ताना ने कैबिनेट पद से दे दिया था इस्तीफा, जिसके बाद सिद्धू गुट के कई नेता पहुंचे उनके आवास, परगट सिंह भी फिलहाल सिद्धू के आवास पर हैं मौजूद, महासचिव गौत्तम सेठ और योगिंदर ढींगरा पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा, इधर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कल सुबह 10 बजे बुलाई कैबिनेट की बैठक

Read More »
पंजाब कांग्रेस में एक के बाद एक इस्तीफे

पंजाब कांग्रेस में एक के बाद एक इस्तीफे, दो कैबिनेट मंत्री रजिया और परगट ने दिया सिद्धू का साथ: पंजाब कांग्रेस में नहीं थमती दिख रही कलह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद आगे आए समर्थक, दो कैबिनेट मंत्रियों को रजिया सुल्ताना और परगट सिंह ने दिया इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस महासचिव योगिंदर ढींगरा और कोषाध्यक्ष ने भी दिया रिजाइन, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा- ‘वह पार्टी की सेवा करना रखेंगे जारी’, फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार नहीं किया है सिद्धू का इस्तीफा

Read More »
पंजाब में इस्तीफों की झड़ी

पंजाब में इस्तीफों की झड़ी, सिद्धू के बाद अब समर्थक कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का भी इस्तीफा: पंजाब कांग्रेस में ‘भूचाल’, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पद से इस्तीफे के बाद इस्तीफों का दौर, सिद्धू के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब चन्नी सरकार की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा, रजिया का बयान- उसूलों के पक्के हैं सिद्धू, कांग्रेस के लिए करती रहूंगी काम’, पंजाब मंत्रिमंडल में विभागों के आवंटन और अफसरों की नियुक्ति में नहीं चलने से नाराज सिद्धू ने दिया इस्तीफा, अब उनके समर्थकों भी आए आगे, एक के बाद एक इस्तीफों का दौर हुआ शुरू, सिद्धू गुट की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने दिया रिजाइन, अभी और भी इस्तीफे होने की संभावना

Read More »
जिस दिन होगा मंत्रिमंडल विस्तार चली जाएगी गहलोत सरकार- कटारिया

जिस दिन होगा मंत्रिमंडल विस्तार चली जाएगी गहलोत सरकार, नए चेहरे से ही है उम्मीद- कटारिया: मंत्रिमण्डल विस्तार पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान- मौजूदा मुख्यमंत्री तो नहीं कर सकते हैं विस्तार, अगर विस्तार हुआ तो कोई नया चेहरा ही कर सकता है ऐसा, दिल्ली और राजस्थान में कांग्रेस में जो हालात हैं उससे यही लगता है कि जिस दिन मंत्रिमंडल का होगा विस्तार उस दिन जाएगी सरकार’, कटारिया ने वल्लभनगर और धरियावद में भाजपा की जीत का किया दावा, वल्लभनगर में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तब भी बीजेपी की ही होगी जीत, कटारिया ने कहा- पार्टी जिसे भी कमल का निशान देकर भेजेगी उसे जिताकर लाने की होगी मेरी जिम्मेदारी’, वल्लभनगर में कटारिया की भिंडर से अदावत है जगजाहिर

Read More »
राजस्थान कांग्रेस का नया ठिकाना

राजस्थान कांग्रेस का नया ठिकाना, अस्पताल मार्ग-7 नंबर बंगला आवंटित, चांदपोल वाला भवन हो गया जर्जर: राजस्थान कांग्रेस को मिला नया ठिकाना, जयपुर के SMS अस्पताल मार्ग पर स्थित 7 नंबर बंगला अवंटित, कांग्रेस के अग्रिम संगठन और मैन कांग्रेस होंगे इस भवन में, बंगला नंबर-7 की मरम्मत की हुई शुरू, काम पूरा होते ही यहां शिफ्ट होगा कार्यालय, शहर के बीचों-बीच चांदपोल बाजार में है राजस्थान कांग्रेस का दफ्तर, प्रदेश कांग्रेस का मौजूदा मुख्यालय का भवन है 60 साल पुराना, कई जगह से भवन है जर्जर अवस्था में, वर्तमान परिदृश्य की आधुनिक सुविधाओं की जो जरुरत है जो यहां संभव नहीं, भवन व्यवस्थाओं के लिहाज से है काफी छोटा, मुख्यालय में बड़े आयोजन होने पर कार्यकर्ताओं को नहीं मिल पाती है बैठने की जगह, बिजी रूट होने के चलते यहां लगातार लगा रहता है ट्रैफिक जाम, सीएम और अन्य मंत्रियों के आने पर ट्रैफिक जब रोका जाता है तो लग जाता है लंबा जाम, पार्किंग की समस्या के चलते हमेशा बनी रहती है जाम की स्थिति, इसको देखते हुए अस्पताल मार्ग पर कार्यालय किया जा रहा है शिफ्ट, वर्तमान मुख्यालय की जगह बनेगा कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, वर्तमान कांग्रेस मुख्यालय के स्थान पर प्रदेश कांग्रेस अपने खर्चे से तैयार करवाएगी नया कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स से होने वाली आय जाएगी प्रदेश कांग्रेस के खाते में

Read More »
कांग्रेस के हुए कन्हैया-मेवानी

कांग्रेस के हुए कन्हैया-मेवानी, बोले-कांग्रेस नहीं बची तो देश भी नहीं बचेगा, ये सबसे लोकतांत्रिक पार्टी: देश के यूथ आइकन कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी ने जॉइन की कांग्रेस, कन्हैया का बड़ा बयान- ‘मैं कांग्रेस इसलिए जॉइन कर रहा हूं, जो लोग देश की सत्ता पर काबिज हुए हैं, एक सोच देश का भविष्य खराब करने की कोशिश, कन्हैया ने कांग्रेस को बताया सबसे लोकतांत्रिक पार्टी, कांग्रेस नहीं बचेगी तो देश नहीं बचेगा ऐसा लाखों युवाओं को लगने लगा’, बिना नाम लिए कन्हैया ने बीजेपी पर साधा निशाना- ‘देश आज 1947 से पहले की स्थिति में पहुंचा’, जो लोग कह रहे है विपक्ष कमजोर हो गया है, जब विपक्ष कमजोर होता है तो सत्ता हो जाती है तानाशाह’, कन्हैया ने कहा- ‘बड़े जहाज को नहीं बचाया तो कश्तियां भी नहीं बचेगी, वैचारिक संघर्ष जो छिड़ा है देश में उससे केवल लड़ सकती कांग्रेस’, RSS पर निशाना- घर छोड़ने वाले क्या घर बनाएंगे परिवार’

Read More »
क्या दिल्ली पहुंचे कैप्टन ने रोके अपने पांव

क्या दिल्ली पहुंचे कैप्टन ने रोके अपने पांव, बोले- घर खाली करने आया हूं, नहीं मिलूंगा किसी नेता से..!: पंजाब कांग्रेस में फिर बवाल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया अपने पद से इस्तीफा, मंत्रिमंडल और अफसरों की नियुक्ति में नहीं चलने से थे नाराज, इधर पंजाब सीएम पद से हटाए गए कैप्टन पहुंचे दिल्ली, एय़रपोर्ट पर मीडिया ने घेरा, कैप्टन ने फिर दोहराया- सिद्धू हैं अनस्टेबल आदमी, दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात पर कैप्टन ने मारी गुगली- मैं दिल्ली में आया हूं घर खाली करने, घर खाली करूंगा और पंजाब लौट जाऊंगा, मैं किसी भी नेता से नहीं करूंगा मुलाकात’, कैप्टन के बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा का दौर शुरू, क्या सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन ने रोके अपने पांव, भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात का था कार्यक्रम, क्या कांग्रेस से मोलभाव करने की स्थिति में हैं कैप्टन?

Read More »