Day: September 27, 2021

मंत्रिमंडल विस्तार के काउंटडाउन के बीच मुलाकातों का दौर

मंत्रिमंडल विस्तार के काउंटडाउन के बीच मुलाकातों का दौर, सीएम गहलोत से मिले कई मंत्री और विधायक: REET के सफल आयोजन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन, सीएमआर में शुरू हुआ मुलाकातों का दौर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले कई मंत्री और विधायक, सीएम गहलोत से आज मंत्री सुभाष गर्ग, अर्जुन बामणिया, उप सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक संयम लोढ़ा, रीटा चौधरी, परसराम मोरदिया, राजकुमार शर्मा, विजयपाल सिंह मिर्धा ने की मुलाकात, सूत्रों की माने तो नवरात्र में कभी भी हो सकता है गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार, प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने पहले ही कहा था- ‘रोडमैप तैयार है, सीएम गहलोत के स्वास्थ्य के ठीक होने का है इंतजार’

Read More »
दिल्ली में एक्टिव हुए पायलट समर्थक

दिल्ली में एक्टिव हुए पायलट समर्थक, वेदप्रकाश सोलंकी ने की मुकुल वासनिक से मुलाकात: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन, श्राद्धपक्ष के खत्म होते ही किसी भी समय हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, AICC महासचिव मुकुल वासनिक से मिले पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, वासनिक को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सोलंकी, इस दौरान सोलंकी और वासनिक के बीच हुई अहम चर्चा, इसको लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर फिर हुआ शुरू, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुलाकातों का दौर माना जा रहा अहम, वहीं वेदप्रकाश सोलंकी ने UPSC में चयनित चाकसू की बेटी अनिता मीणा की करवाई सचिन पायलट से मुलाकात, पायलट ने अनिता मीणा को दी बधाई

Read More »
यूपी में मुस्लिमों के हालात बैंड बाजा पार्टी जैसे-ओवैसी(file photo )

यूपी में मुस्लिमों के हालात बैंड बाजा पार्टी जैसे, शादी में नहीं घुसने देते, अब नहीं बजाएंगे संगीत- ओवैसी: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का मिशन उत्तरप्रदेश, मुसलमानों को नेतृत्‍व मुहैया कराने के मुख्‍य मुद्दे के साथ उत्‍तर प्रदेश के रण में उतरे, यूपी में मुसलमानों की स्थिति को लेकर बड़ा बयान- यहां मुसलमानों की स्थिति ‘बैंड बाजा पार्टी’ जैसी, यहां मुसलमानों के मुद्दों को उठाने वाला नहीं है कोई नेता’, कानपुर में जनसभा को संबोधित करने के दौरान ओवैसी ने कहा- ‘मुसलमानों की स्थिति हो गई है बारात में ‘बैंड बाजा पार्टी’ जैसी, जहां उन्हें पहले संगीत बजाने के लिए कहा जाता है, लेकिन विवाह स्थल पर पहुंचने पर कर दिया जा है बाहर खड़ा’, ओवैसी ने कहा- ‘लेकिन अब मुसलमान नहीं बजाएंगे संगीत, यूपी में है हर जाति का एक नेता, यूपी में 19% है मुस्लिम आबादी, लेकिन नहीं है एक भी नेता’, ओवैसी ने लगाया आरोप- ‘चाहे मुसलमानों के सबसे ज्‍यादा वोट हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) हो या फिर सामाजिक न्‍याय के लिये दलित-मुस्लिम एकता की बात करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा), किसी ने भी मुसलमानों को नहीं दिया नेतृत्‍व’, उत्तरप्रदेश में AIMIM ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की किया है ऐलान

Read More »
किसानों का भारत बंद का दिखने लगा असर(ANI)

किसानों का भारत बंद का दिखने लगा असर, भारी जाम में फंसी दिल्ली, सरकार ने की बातचीत की अपील: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच किसानों का आज भारत बंद, किसानों के भारत बंद का दिखने लगा असर, देश में जगह जगह हो रहे प्रदर्शन, किसानों ने कई नेशनल और स्टेट हाईवे किए ब्लॉक, खासकर दिल्ली से जाने वाले कई ट्रेनें रद्द, गुडगांव समेत सभी बॉर्डर पर लगा भारी जाम,प्रदर्शनकारी किसान शाम 6 बजे तक करेंगे विरोध, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगह बंद का असर ज्यादा, बंद को कांग्रेस, RJD,आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों ने दिया समर्थन, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC) का भी समर्थन, इधर मोदी सरकार की किसानों से अपील, आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं किसान, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- ‘सरकार किसानों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए है तैयार’

Read More »
बंगाल विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन

बंगाल विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन, TMC-BJP ने झौंकी ताकत, ममता के लिए जीत जरुरी: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन, भवानीपुर सीट पर भी 30 सितंबर को होगा मतदान, TMC प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत लगभग तय, BJP ने ममता के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को उतारा, प्रियंका के समर्थन में BJP ने 80 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को झौंका, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के नेता देबाश्री चौधरी भी मैदान में, TMC कार्यकर्ताओं ने भी पूरी तरह से कसी कमर, 2021 विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर को छोड़कर नंदीग्राम से लड़ी थी चुनाव, नंदीग्राम में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से ममता को दी थी मात, मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता को भवानीपुर से जीतना है जरूरी

Read More »
711133 ed

करोड़ों के उर्वरक घोटाला मामले में मुख्यमंत्री के भाई अग्रसेन गहलोत को ED ने समन भेजकर किया तलब: प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर किया दिल्ली तलब, ईडी ने अग्रसेन गहलोत को पूछताछ के लिए आज बुलाया है दिल्ली हेडक्वार्टर, फर्टीलाइजर स्कैम से जुड़े इस मामले में ED पहले अग्रसेन गहलोत के प्रतिष्ठानों पर कर चुकी है सर्च ऑपरेशन, ईडी ने गत वर्ष जुलाई माह में आखिरी बार अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर राजस्थान समेत कई जगहों पर की थी छापेमारी, यह पूरा कथित घोटाला म्यूरेट ऑफ पोटाश के निर्यात का है, जिसे इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा किया जाता है आयात और किसानों को रियायती दरों पर कंपनियों के माध्यम से किया जाता है वितरित, यूपीए सरकार के समय हुए इस घोटाले में केन्द्रीय जांच एजेंसी डीआरआई की ओर से दर्ज मामले को आधार बनाते हुए ईडी ने किया था मामला दर्ज, अग्रसेन गहलोत की कंपनी अनुपम कृषि पर पोटाश यानि उर्वरक को रखने और उसे किसानों के बीच वितरित करने की थी जिम्मेदारी, कंपनी ने सब्सिडी वाले इस सस्ते उर्वरक को किसानों को देने की बजाय उसे कर दिया था निर्यात, आरोप है कि इसे निर्यात करने के लिए अग्रसेन गहलोत ने फर्जी दस्तावेजों का लिया था सहारा, इससे अग्रसेन गहलोत और उनकी कंपनी को उस समय हुआ था करोड़ो का मुनाफा

Read More »