



Day: September 27, 2021


सीएम गहलोत का नहीं है विकल्प, आलाकमान के विश्वासपात्र, उनके हाथ में प्रदेश सुरक्षित- चांदना: मंत्रिमंडल विस्तार और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम गहलोत के नजदीकी खेल मंत्री अशोक चांदना का बड़ा बयान- ‘राजस्थान में अशोक गहलोत का नहीं है कोई विकल्प, मंत्रिमंडल में किस तरह होना चाहिए फेरबदल और कितने आने चाहिए लोग, यह प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है विषय’, चांदना ने राजस्थान और पंजाब के परिस्थितियों को बताया अगल, चांदना ने कहा- ‘पंजाब के राजनीतिक हालातों का कोई रोल नहीं राजस्थान से, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी और आलाकमान की नजरों में हैं सबसे मजबूत नेता, ऐसे में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सीएम गहलोत के नेतृत्व में है बिल्कुल सुरक्षित, सीएम गहलोत आलाकमान के हैं विश्वासपात्र, इसलिए बने हैं तीसरी बार मुख्यमंत्री’, इससे पहले आज राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी दिया है बड़ा बयान- 100 से ज्यादा विधायक हैं सीएम गहलोत के समर्थन में, राजस्थान में नहीं उठता नेतृत्व परिवर्तन का सवाल’, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजस्थान में मचा हुआ है घमासान, सीएम गहलोत और पायलट खेमे में जारी है खींचतान, कल पायलट कैंप के राजेन्द्र चौधरी ने की थी गहलोत को हटाकर पायलट को सीएम बनाने की मांग
27 Sep 2021
Read More »




पशुपालकों की मांग पर बेनीवाल ने सीएम गहलोत से पुष्कर मेला आयोजित करने की उठाई मांग: राजस्थान के बहुचर्चित पुष्कर मेला आयोजित करने को लेकर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल बने किसानों व पशुपालकों की आवाज, किसानों व पशुपालकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद की सांसद बेनीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कृषि तथा पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया से ट्वीट कर पुष्कर मेला आयोजित कराने की उठाई मांग, बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘2 वर्षो से पुष्कर मेले का आयोजन नही होने से किसानों, पशुपालकों व हस्तशिल्प उद्योग, कृषि यंत्रों का निर्माण करने वाले लोगों की आय व आजीविका पर पड़ रहा है विपरीत प्रभाव, और मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी हैं, ऐसी स्थिति में मेले के आयोजन को अब अनुमति देना है जरूरी’
27 Sep 2021
Read More »

कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री फलेरो ने दिया इस्तीफा, TMC का हो सकते हैं चेहरा: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लुइझिनो फलेरो ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, विधानसभा की सदस्यता से दिया त्यागपत्र, कांग्रेस को झटका दे पूर्व CM हो सकते हैं TMC में शामिल, फलेरो की टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के साथ हुई थी चर्चा, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गोवा चुनावों पर बोलते हुए कहा है कि जल्द ही TMC गोवा में भी उतारेगी उम्मीदवार, गोवा में TMC का चेहरा हो सकते हैं फलेरो, फलेरो ने इस्तीफे से कुछ देर पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शान में पढ़े कसीदे, ममता बनर्जी को बताया ‘स्ट्रीटफाइटर’, फ्लेरो ने कहा- ‘ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को दी है कड़ी टक्कर, बंगाल में हुई ममता के फॉर्मूले की जीत, TMC लगातार कांग्रेस को दे रहीं हैं एक के बाद एक झटके, हालही में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सुष्मिता देव ने थामा था TMC का झंडा, TMC ने भी देव को बनाया है राज्यसभा का उम्मीदवार
27 Sep 2021
Read More »


शेष बचे 6 जिलों में पंचायत चुनाव की घोषणा, फिर होगी कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की परीक्षा: 6 जिलों में पंचायत चुनाव की घोषणा, राज्य निर्वाचन विभाग ने जारी किया कार्यक्रम, 4 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना, अलवर, बारां, धौलपुर, करौली, कोटा, श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव का ऐलान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को लिए होंगे चुनाव, चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता हुई प्रभावी,तीन चरणों में होंगे चुनाव, पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर को मतदान, दूसरे चरण के लिए 23 अक्टूबर को मतदान, तीसरे चरण के लिए 26 अक्टूबर को मतदान, 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर होगी मतगणना, 30 अक्टूबर को होगा जिला प्रमुख, प्रधान का चुनाव, 31 अक्टूबर को उप जिला प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव
27 Sep 2021
Read More »

भवानीपुर हंगामे पर EC ने मांगी रिपोर्ट, BJP बोली- रद्द हो चुनाव, TMC का वार- लोगों को बंदूक से डराया: प बंगाल की भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन, प्रचार के दौरान पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले का मामला, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में हुए हंगामे को लेकर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट, बीजेपी ने की भवानीपुर सीट पर उपचुनाव रद्द करने की मांग, दिलीप घोष ने ट्वीट कर दी जानकारी- ‘उनके ऊपर भवानीपुर के जगुबबर बाजार में सुनियोजित तरीके से टीएमसी के गुंडों’ ने किया हमला, बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें मारने की थी साजिश ,भवानीपुर में हंगामे के दौरान दिलीष घोष को भीड़ से निकालने के दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों को निकालनी पड़ी थी बंदुकें, दिलीष घोष के सुरक्षाकर्मियों की तरफ से हथियार निकालने पर टीएमसी ने साधा निशाना- ‘दिन के उजाले में जनता की तरफ बंदूक दिखाने की कैसे हुई हिम्मत? क्या लोगों को उन नेताओं के खिलाफ विरोध करने का अधिकार नहीं है जिनका वे समर्थन नहीं करते?, मानवाधिकारों का ऐसा घोर उल्लंघन शर्मनाक है!’
27 Sep 2021
Read More »


