Day: September 13, 2021

ashok gehlot

राजस्थान ने पार किया 5 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया आभार: कोरोना की तीसरी लहर की आहट से पहले राजस्थान ने किया 5 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हेल्थवर्कर्स और आमजन का जताया आभार, कहा- यह हेल्थकेयर वर्कर्स की मेहनत एवं आमजन के सहयोग का है नतीजा, लक्षित आबादी 5.14 करोड़ के लगभग 73% (3.74 करोड़) को कम से कम एक डोज, करीब 25% (1.27 करोड़) लोगों को दोनों डोज लगा दी गई है, प्रदेश में वैक्सीन को लेकर है लोगों में उत्साह, जिसके कारण हम जल्द से जल्द सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाकर कोविड की तीसरी लहर की आशंका को करेंगे खत्म

Read More »
img 20210913 wa0200

RPS अश्लील वीडियो मामले में BJP-कांग्रेस ने साधी चुप्पी लेकिन रालोपा सदन में उठाएगी मुद्दा- बेनीवाल: RPS हीरालाल सैनी अश्लील वीडियो प्रकरण में बीजेपी और कांग्रेस की चुप्पी पर रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाए सवाल, कहा- RPS अश्लील वायरल वीडियो के मामले में सोमवार को विधानसभा में रालोपा विधायकों द्वारा लाया गया था स्थगन प्रस्ताव, परन्तु सदन में उक्त विषय पर बोलने का नही दिया गया समय, वहीं भाजपा-कांग्रेस के किसी भी विधायक ने मामले में न कोई वक्तव्य दिया और न ही सदन में उठाया मामला, क्योंकि वृताधिकारी को बचाने में लगे कई बड़े पुलिस अधिकारी हैं भाजपा-कांग्रेस के नेताओ के करीबी, जिस तरह भाजपा-कांग्रेस ने एक राय होकर परिवहन घोटाले को दबाने का किया प्रयास, उसी तरह पुलिस अधिकारी के अश्लील वायरल वीडियो के मामले में दोनों पार्टियों की चुप्पी आपसी गठजोड़ का दे रही संकेत,’ बेनीवाल ने कहा- पुलिस अधिकारी के वायरल वीडियो में महीनों तक मामले को दबाकर रखने व हीरालाल सैनी को बचाने के प्रयास करने वाले पुलिस के उच्च अधिकारियों को किया जाना चाहिए बर्खास्त, लेकिन चूंकि मामले के तार सीएमओ और पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से हैं जुड़े, और पूरे प्रदेश की नजरें हैं विधानसभा की तरफ, ऐसे गम्भीर मामले को सरकार व विपक्ष द्वारा गठबंधन करके दबाने का प्रयास करना है दुर्भाग्यपूर्ण

Read More »
गरीब के कल्याण के लिए कानून तोड़ना पड़े तो तोड़ें- गडकरी

गरीब के कल्याण के लिए कानून तोड़ना पड़े तो तोड़ें, ई-रिक्शा की शुरुआत हुई इसी सोच से- गडकरी: केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान- ‘यदि गरीब को राहत देने के लिए कानून तोड़ना पड़े तो वे तोडेंगे, लोगों की भावनाओं को जीतकर आगे जाना ही है लीडरशिप’, राजस्थान विधानसभा में आज संसदीय लोकतंत्र और जन अपेक्षाएं विषय पर आयोजित सेमिनार के दौरान दिया बयान, गडकरी ने कहा- ‘ई रिक्शा को शुरू करने के पीछे भी उनकी थी यहीं सोच, एक आदमी दूसरे को खींचे, यह है शोषण, इसी सोच के साथ ई रिक्शा करवाया गया था शुरू’, नितिन गडकरी ने कहा- ‘हम हैं दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, इसके चार स्तंभ हैं विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया, राजनीति समाज में परिवर्तन लाने का है काम, इससे निचले पायदान पर जो आदमी है उसका बदलना है जीवन’, गडकरी ने कहा- ‘सत्ता तो होनी चाहिए सोशल सर्विस के लिए, आज हम बदलेंगे तो समाज बदलेगा ओर फिर देश बदलेगा’

Read More »
क्रॉस वोटिंग पर जैकी का 'कबूलनामा'

कांग्रेस के ‘बागी’ जैकी का बड़ा बयान- मित्रता निभाने के लिए की क्रॉस वोटिंग, नहीं हुई खरीद फरोख्त: जयपुर जिला प्रमुख में कांग्रेस की बगावत का मसला, जयपुर में कांग्रेस एक वोट की क्रॉस वोटिंग से गंवाया था जिला प्रमुख का पद, जिला प्रमुख चुनाव के करीब 7 दिन बाद जैकी टाटीवाल आए हैं मीडिया के सामने, एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू ने रखी अपनी बात, कांग्रेस से जीतकर क्रॉस वोटिंग करने वाले जैकी टाटीवाल का बड़ा बयान- ‘मैंने निभाई अपनी मित्रता, व्यक्तिगत संबंधों के कारण की क्रॉस वोटिंग’, जैकी ने खरीद फरोख्त के आरोपों को नकारा, बोले- मैंने मेरा व्यक्तिगत वोट दिया रमा देवी को, मोतीलाल जी से है मेरा व्यक्तिगत व्यवहार, इसलिए मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने विवेक से किया है वोट’, जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस में मची है सियासी कलह, चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी पर लगे हैं गंभीर आरोप, जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे जैकी, लेकिन अंतिम समय पर थाम लिया था बीजेपी का दामन, कांग्रेस की बागी और बीजेपी की कैंडिडेट रमा देवी चौपड़ा के पक्ष में की थी क्रॉस वोटिंग, जैकी के एक वोट से कांग्रेस को बहुमत होने के बावजूद देखना पड़ा था हार का सामना

Read More »
दलित विरोधी है कांग्रेस की सरकार- लाल सिंह

राजस्थान में दलितों पर हो रहे सबसे ज्यादा अत्याचार, दलित विरोधी है कांग्रेस की सरकार- लाल सिंह: बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने जयपुर में बीजेपी कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, राजस्थान कांग्रेस सरकार को बताया दलित विरोधी, लाल सिंह का बयान- ‘कांग्रेस नेता बाबा साहब के सपनों को कुचलने का कर रहे हैं काम, भाजपा के साथ ही एससी मोर्चा राजस्थान सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में’, अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा- राजस्थान में 3 साल से कांग्रेस की है सरकार, यहां दलितों पर सबसे ज्यादा हो रहे हैं अत्याचार’, लाल सिंह ने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका पर भी उठाए सवाल उठाए, बोले- ‘भाजपा शासित राज्यों में छोटा सा भी अपराध होने पर पहुंच जाने वाले राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी को क्या राजस्थान आने का नहीं मिल रहा है समय?, लाल सिंह ने कहा- ‘राहुल गांधी ने प्रदेश में किसानों से कर्जा माफी का किया था वादा, लेकिन नहीं हो पाई कर्ज माफी, कांग्रेस ने किसान, नौजवान, बेरोजगारों से किया है छल’, सिंह ने किया कटाक्ष- ‘कांग्रेस के संस्कार में है छल कपट और झूठ, राजस्थान की पवित्र भूमि पर बंद कर दें पाप’, सीकर में हो रही एससी मोर्चा की कार्य समिति में भाग लेने आए थे लाल सिंह

Read More »
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व राष्ट्रपति के पोते इंदरजीत ने थामा भाजपा का दामन, बोले- कांग्रेस ने कराई थी दादाजी की हत्या: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह के पोते सरदार इंदरजीत सिंह भाजपा में शामिल, भगवा पार्टी का दामन थामते ही इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस पर लगाया सनसनीखेज आरोप- ‘उनके दादा का जानबूझ कर एक्सीडेंट करवाकर कराई गई थी उनकी हत्या’, इंदरजीत सिंह ने कहा- ‘आज उनके दादा की मनोकामना सालों बाद हुई है पूरी, कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बावजूद जैसा किया सलूक, उससे दुखा था उनका दिल’, इंदरजीत ने कहा-‘मेरे दादा जी चाहते थे कि मैं जाउं भाजपा में, मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के पास लेने भेजा था आशीर्वाद’, 1994 में तख्त श्री केशगढ़ साहिब जाते समय पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की गाड़ी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त, चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उनका हुआ था निधन, ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ और डाक विधेयक सहित कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व से उनके मतभेद किसी से नहीं छिपे थे, ज्ञानी जैस सिंह के पौते सरदार इंदरजीत सिंह ने दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के महासचिव और पंजाब के प्रभारी डॉ. दुष्यंत गौतम और केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में पार्टी की ली सदस्यता

Read More »
गुजरात सीएम के इस्तीफे पर चिदंबरम का तंज

गुजरात सीएम के इस्तीफे पर चिदंबरम का तंज- अपने असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में व्यस्त है BJP: गुजरात में विजय रूपाणी की विदाई पर कांग्रेस का तंज, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने गुजरात में पांच साल से मुख्यमंत्री के तौर काम कर रहे विजय रूपाणी को अचानक हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर ली चुटकी- ‘भाजपा सिर्फ अपने असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में है व्यस्त, भाजपा शासित राज्यों में ऐसे मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त है लम्बी, चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा- ‘आखिर भाजपा को यह एहसास कब हुआ कि मुख्यमंत्री ठीक से नहीं कर रहा है काम, काम अच्छा नहीं करने के कारण भाजपा कई राज्यों के बदल चुकी है मुख्यमंत्री और कई अन्य राज्य हैं जहां असफल हैं मुख्यमंत्री, उनको बदले जाने की है जरूरत’, चिदंबरम ने कहा- ‘सूची लम्बी है जिनमें हरियाणा, गोवा, त्रिपुरा आदि हैं शामिल’, भाजपा ने हाल ही में गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड में बदले हैं मुख्यमंत्री, लगातार राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने की नीति को चलते विपक्ष के निशाने पर हैं भाजपा

Read More »